herzindagi
oats face scrub at home

घर पर बने ओट्स के इस फेस स्क्रब से चेहरे को करें डीप क्‍लीन

अब आप घर में मौजदू चीजों से आसानी से फेस स्क्रब बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-10-20, 11:52 IST

खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं क्या-कुछ नहीं करती हैं। नए से नए स्किन केयर प्रोडक्ट्स से लेकर स्किन ट्रीटमेंट तक महिलाएं लगभग सभी कुछ ट्राई करना पसंद करती हैं। बात जब स्किन केयर की ही तो आपको अपनी स्किन के हिसाब से ही सभी चीजों का चुनाव करना चाहिए। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन प्रोडक्ट्स में दुनिया भर का केमिकल होता है, जो त्वचा को कई तरह के नुकसान पहुंचा सकता है। अगर नहीं तो आपको बता दें कि इन प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल से आपकी त्वचा भद्दी दिखाई देने लग सकती हैं।

आजकल सभी महिलाएं फेस स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह से ओट्स का इस्तेमाल करके घर पर फेस स्क्रब बना सकती हैं और अपनी स्किन को डीप क्लीन कर सकती हैं। आइए जानते हैं स्क्रब बनाने का तरीका और इसके फायदे।

बनाने का तरीका 

oats skin care

  • घर पर स्क्रब बनाने के लिए आप ओट्स को पीस लें।
  • पीसने के लिए आप मिक्सर का इस्तेमाल करें।
  • इसके बाद आप एक बाउल में ओट्स और दही को डालें।
  • इसको अच्छी तरह से मिक्स करके आप इसमें 1 चम्मच हद मिलाएं।

इसे भी पढ़ें :  Face Scrubbing Tips : कम से कम कितनी बार करना चाहिए स्किन को एक्सफोलिएट और क्यों, जानें

  • इसे मिश्रण को आप हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं और मसाज करें।
  • करीब 5 मिनट तक मसाज करने के बाद आप अपने चेहरे को कॉटन की मदद से साफ कर लें।
  • ऐसा आप हफ्ते में करीब 2 बार तक कर सकती हैं। 

इस स्क्रब के फायदे

oats and curd

  • ओट्स का इस्तेमाल स्किन एक्सफोलिएशन करने के लिए किया जाता है।
  • साथ ही ये पिंपल्स को हटाने के लिए भी बेहद लाभदायक होता है।
  • ओट्स त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम भी करते हैं।
  • इसका इस्तेमाल टैनिंग को हटाने के लिए भी किया जाता है।

इसे भी पढ़ें :  Winter Skin Care : अनार से बने ये फेस पैक चेहरे के लिए होते है बेहद लाभदायक, जानें

  • एजिंग-साइंस को कम करने के लिए भी ओट्स बेहद लाभदायक होते हैं।
  • दही त्वचा के लिए नेचुरल मॉइस्चराइजर का काम करता है।
  • इसमें मौजूद तत्व स्किन में होने वाली पिगमेंटेशन को कम करने में करते है।
  • दही में मौजूद पदार्थ जैसे प्रोटीन,जिंक, कैल्शियम चेहरे की त्वचा को पोषण देने में बेहद असरदार साबित होता है।

deep clean

  • साथ ही ये चेहरे में मौजूद पोर्स में किसी भी तरह गंदगी को साफ करने में बेहद लाभदायक होता है।
  • शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है।
  • साथ ही ये चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने का काम भी करता है।

 

 

इसी के साथ अगर आपको हमारी बताई गई ये ओट्स से बनी फेस स्क्रब पसंद आई हो तो आप इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल न भूलें।

साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।