Glowing Skin : पाना चाहती हैं ग्लोइंग स्किन तो इस तरह से करें अमरूद का इस्तेमाल

समय-समय पर त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है।

guava face pack at home

हर महिला चाहती हैं कि उनकी त्वचा हमेशा चमकती रहे और उनकी स्किन हमेशा जवां दिखाई दें। इसके लिए वे ण जाने कितने ही स्किन केयर के प्रोडक्ट्स खरीदती हैं तथा उन प्रोडक्ट्स को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल भी करती हैं। कई महिलाएं तो अपनी स्किन को जवां दिखाने के लिए कई ट्रीटमेंट भी करवाती हैं।

क्या आप जानती हैं कि आप केवल एक फल की मदद से अपनी त्वचा को पोषण देकर चेहरे पर ग्लो ला सकती हैं। हम बात कर रहे हैं अमरूद की। अगर आप भी अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। जिसमें हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से अमरूद का इस्तेमाल करके अपने चेहरे पर प्राकृतिक रूप से निखार ला सकती हैं। आइए जाने इसके फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका।

अमरूद और शहद के फायदे (Benefits Of Guava And Honey)

guava for skin care

  • अमरूद त्वचा को जवां बनाने में मदद करता है।
  • इसको लगाने से स्किन में प्राकृतिक रूप से निखार आने लगता है।
  • इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं जो स्किन को बूस्ट करने में बेहद लाभदायक होते हैं।
honey for face
  • शहद में भरपूर मात्रा में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होता है।
  • शहद त्वचा पर एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर का काम करता है।
  • शहद में मौजूद ये गुण पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है।

कैसे करें इस्तेमाल (How To Make Guava And Honey Face Pack)

face pack guava

  • आप इसे फेस पैक के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अमरूद को बिल्कुल बारीक तरीके से काटना होगा।
  • उसके बाद आपको इसमें कम से कम 2 चम्मच शहद को मिलाना होगा।
  • दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
  • इसके बाद आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
  • करीब 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
  • ऐसा करने के बाद आप इसे कॉटन की मदद से साफ कर लें।
  • आप इसे हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार तक ट्राई कर सकती हैं।
  • ऐसा लगातार करने के बाद आपकी त्वचा प्राकृतिक रूप से ग्लो करने लगेगी। (ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पैक)

इसी के साथ अगर आपको हमारी बताई गई ये अमरूद से बने फेस पैक और इसके स्किन के लिए फायदे आई हो तो आप इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल न भूलें।

साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP