herzindagi
image

Eye Mask: आंखों की सूजन को कम करने के लिए बनाएं 2 तरह के आई मास्क

आंखों में सूजन की समस्या हर किसी को होती है। इसका कारण होता है, ज्यादा समय तक स्क्रीन के सामने काम करना या ज्यादा देर तक जगे रहना। इसे कम करने के लिए आप आई मास्क को बनाकर अप्लाई करें।
Editorial
Updated:- 2025-08-02, 09:31 IST

Homemade Eye Mask: बदलते लाइफस्टाइल के कारण हमें स्किन से जुड़ी कई सारी समस्याएं होती है। इसकी वजह से कई बार आंखों के नीचे काले घेरे और सूजन नजर आती है। इसे सही करने के लिए हम कई सारी क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप इसकी जगह पर घर पर रखी चीजों से आई मास्क बनाकर अप्लाई कर सकती हैं। इससे आपकी आंखों के नीचे होने वाली सूजन कम हो सकती है। आर्टिकल में बताते हैं किस तरह के आई मास्क को आप अप्लाई कर सकती हैं।

आलू और एलोवेरा का आई मास्क

Eye mask

आंखों की सूजन को कम करने के लिए यह मास्क आप लगा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा पर ठंडक बनी रहेी। साथ ही, इसे बनाना भी काफी आसान होता है।

आई मास्क को बनाने का तरीका

  • इसे बनाने के लिए आपको आलू को कद्दूकस करना है।
  • इसके बाद इसके रस को निकालना है।
  • अब इसमें फ्रेश एलोवेरा जेल को मिक्स करना है।
  • इसके बाद कॉटन पैड में इस रस को लेकर अपनी आंखों के नीचे लगाना है।
  • इसे 10 से 15 मिनट आंखों के नीचे लगा रहने दें।
  • इसके बाद अपनी आंखों पर हल्के हाथों से मसाज करें।
  • इसे लगाने से आपकी आंखों की सूजन कम हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: Dark Circle: आंखों के नीचे काले घेरे को दूर करने के लिए ट्राई करें यह आई मास्क, जानें फायदे

ग्रीन टी और खीरे का आई मास्क

Eye mask care

आप आई मास्क को बनाने के लिए ग्रीन टी और खीरे के आई मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह के आई मास्क का इस्तेमाल करके स्किन पर ठंडक बनी रहती है। वहीं खीरे का इस्तेमाल आंखों की स्किन को हाइड्रेट रखने को किया जाएगा। इससे आपकी आंखों के नीचे काले घेरे भी नजर नहीं आएंगे।

आई मास्क को कैसे करें इस्तेमाल

  • इसके लिए आपको एक कटोरे में पानी को लेकर इसमें टी बैग को उबालना है।
  • फिर इसे ठंडा करना है।
  • इसके बाद इसमें खीरे को घीसकर इसका रस डालना है।
  • फिर इसे कॉटन पैड की मदद से अपनी आंखों पर लगाना है।
  • इसके बाद चेहरे को 10 से 15 मिनट बाद पानी से धो लेना है।
  • इसे लगाने से आप अपनी स्किन हेल्दी नजर आएगी।

आंखों के नीचे की सूजन को कम करने के लिए आप इन आई मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी आंखों के नीचे के काले घेरे भी कम हो सकते हैं। इस तरह के आई मास्क को आपको किसी तरह का केमिकल ऐड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस आपको सही तरीके से इसका इस्तेमाल करना होगा।

इसे भी पढ़ें: इन होममेड अंडर आई मास्क से पाएं डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा 

नोट: स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।