हमारे चेहरे में अंडर आई एरिया की स्किन सबसे पतली होती है और शायद यही कारण है कि फाइन लाइन्स आदि भी सबसे पहले यहीं पर नजर आती है। इसके अलावा, कुछ लोगों को अंडर आई एरिया में पफीनेस व डार्क सर्कल्स आदि की समस्या का सामना भी करना पड़ता है। आंखों के नीचे की स्किन की केयर करने व उसे हाइड्रेट रखने के लिए हम सभी कई अंतर के अंडर आई स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं।
इनमें अंडर आई मास्क व अंडर आई जेल का इस्तेमाल करना काफी पॉपुलर है। आपको मार्केट में कई ब्रांड्स के आई मास्क व आई जेल मिल जाएंगे, जिन्हें खासतौर पर अंडर आई एरिया की केयर के लिए डिजाइन किया गया है। भले ही ये दोनों प्रोडक्ट्स आंखों के नीचे की पफीनेस, डार्क सर्कल्स, फाइन लाइन्स व रूखेपन को दूर करते हैं, लेकिन फिर भी इनका अलग-अलग प्रभाव होता है।
इसलिए आपको अपनी स्किन की जरूरतों को समझते हुए सही प्रोडक्ट्स को चुनने की जरूरत होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको अंडर आई मास्क और अंडर आई जेल के बीच के अंतर के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप भी अपनी स्किन की जरूरत के अनुसार सही प्रोडक्ट को चुन पाएंगी-
इसे भी पढ़ें- आंखों के नीचे मौजूद काले घेरों ने कर दिया है चेहरे के नूर को फीका? आजमाएं यह ट्रीटमेंट, डार्क सर्कल्स हो सकते हैं कम
अंडर आई मास्क और अंडर आई जेल को इस्तेमाल करने का तरीका भी अलग होता है। मसलन, अंडर आई मास्क को सप्ताह में 2-3 बार इस्तेमाल किया जा सकता है। इन्हें मास्क की तरह लगाकर 10-15 मिनट तक छोड़ दें। अंत में इसे हटाकर सीरम अप्लाई किया जाता है।
जबकि, अंडर आई जेल आपकी डेली स्किन केयर रूटीन का हिस्सा होते हैं, जिन्हें सुबह और शाम अप्लाई किया जा सकता है। चूंकि वे जल्दी अवशोषित हो जाते हैं, इसलिए आप उन्हें स्किन पर लगाने के बाद मेकअप या सनस्क्रीन आसानी से अप्लाई कर सकती हैं।
यूं तो अंडर आई मास्क और अंडर आई जेल दोनों ही आपके अंडर आई एरिया का ख्याल रखते हैं, लेकिन फिर भी इन दोनों के फायदे अलग हैं। मसलन, अंडर आई मास्क डीप हाइड्रेशन देते हैं, जिससे स्किन को प्लंपिंग इफेक्ट मिलता है। वे आपकी थकी हुई आंखों से तुरंत राहत प्रदान करते हैं और अस्थायी रूप से काले घेरों को हल्का करने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें-डार्क सर्कल्स की समस्या होगी कम, अगर फॉलो करेंगी ये टिप्स
वहीं, अंडर आई जेल आंखों के नीचे की सूजन को कम करने और थकी हुई आंखों को रिफ्रेशिंग फील करवाते हैं। अंडर आई जेल लाइट हाइड्रेशन देते हैं और आंखों के नीचे के रूखेपन को दूर करने के लिए नियमित रूप से इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
कई आई जेल में एंटी-एजिंग तत्व होते हैं जो समय के साथ फाइन लाइन्स और रिंकल्स को कम करते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।