herzindagi
sonam kapoor beauty secreat

Happy Birthday Sonam Kapoor: सोनम कपूर के इन ब्यूटी टिप्स से आप भी दिख सकती हैं खूबसूरत और जवां

सोनम कपूर दिखने में जितनी खूबसूरत हैं उनका फैशन स्टाइल भी उतना ही अट्रैक्टिव है। उनके ब्यूटी टिप्स से आप भी अपनी खूबसूरती को निखार सकती हैं।     
Editorial
Updated:- 2022-06-09, 11:21 IST

Sonam Kapoor Beauty Tips: सोनम कपूर आहूजा को लोग उनकी एक्टिंग से ज्यादा उनके स्टाइल और ब्यूटी के लिए जानते हैं। सोनम समय -समय पर अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसे ब्यूटी टिप्स शेयर करती रहती हैं जो किसी भी लड़की के लुक को न सिर्फ स्टाइलिश बना सकती हैं बल्कि खूबसूरती को भी निखार सकती हैं।

भले ही सोनम जल्द ही मां बनने वाली हैं लेकिन उनकी खूबसूरती दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस साल 9 जून को सोनम 37 साल की हो रही हैं लेकिन उनके चेहरे का निखार अभी भी 25 की उम्र वाला ही लगता है। अगर आप भी सोनम से कुछ ब्यूटी टिप्स लेना चाहती हैं और अपने चेहरे को निखारना चाहती हैं तो हम आपको उनके कुछ ब्यूटी सीक्रेट्स बताने जा रहे हैं।

पानी है सोनम की खूबसूरत त्वचा का राज

sonam kapoor beauty

सोनम अपने इंस्टा हैंडल पर बताती हैं कि सौंदर्य और श्रृंगार दोनों ही उनके जीवन के महत्त्वपूर्ण पहलू हैं। इसलिए उन्होंने इंस्टा पर एक ब्यूटी सिरीज भी लांच की है #VanityVignettes इसमें सोनम समय -समय पर अपने ब्यूटी सीक्रेट्स शेयर करती हैं और अपने फैंस को ब्यूटी के टिप्स देती हैं। सोनम बताती हैं कि उनकी खूबसूरती का राज है पानी। पानी किसी भी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है और त्वचा को ग्लोइंग बनाता है।

इसे जरूर पढ़ें:Happy Birthday Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने 2 महीने में 35 किलो वजन कैसे किया कम? आइए जानते हैं उनकी फिटनेस का राज

घर से निकलते समय इन चीजों का करें इस्तेमाल

View this post on Instagram

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

सोनम बताती हैं कि आप जब भी घर से बाहर निकलती हैं आपको उसके तुरंत पहले 3 चीजों का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। विटामिन -सी, सनस्क्रीन और लिप टिंट। ये तीनों चीजें आपके लिए बहुत जरूरी हैं। सोनम सनब्लॉक में फाउंडेशन (फॉलो करें ये फाउंडेशन हैक्स ) मिक्स करके अपनी स्किन पर लगाती हैं उसके बाद फाउंडेशन की कुछ बूंदें चेहरे पर अप्लाई करती हैं। इसके अलावा होंठों पर लिप ऑयल लगाती हैं उसके बाद ही घर से बाहर निकलती हैं।

होंठों की कैसे करें देखभाल

sonam lips care

सोनम अपने होंठों को हफ्ते में एक या दो बार स्क्रब करती हैं। आप शुगर और हनी को आपस में मिक्स करके नेचुरल लिप स्क्रब बना सकती हैं। ये होंठों से पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। होंठों को नरम बनाए रखने के लिए आप कोकोनट आयल भी अप्लाई कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:घर पर बनाया जा सकता है कोकोनट लिप बाम, जानें इसका तरीका

View this post on Instagram

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

होममेड रेमेडीज करें ट्राई

sonam home remedies

सोनम चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए कुछ होममेड नुस्खे आजमाती हैं जो सभी की स्किन पर सूट कर सकते हैं। इसके लिए आपको बेसन, चंदन, दूध,हल्दी और गुलाब जल को एक साथ मिलाकर अपने चेहरे पर अप्लाई करना है। सूखने पर आप हाथों को गोलाकार आकार में घुमाते हुए चेहरे को पानी से धोएं। चेहरे में शहद का इस्तेमाल भी चेहरे को चमक दे सकता है। चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए आप चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। सोनम (सोनम कपूर के स्किन केयर ब्यूटी रुटीन)अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए होममेड फेस मास्क को बेहतर तरीका बताती हैं।

सोनम कपूर के इन ब्यूटी टिप्स से आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं खूबसूरती को निखार सकती हैं। सोनम कपूर को हर जिंदगी की तरफ से जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:instagram.com@sonamkapoor

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।