भारतीय महिलाओं के श्रृंगार में मेहंदी का बहुत अधिक महत्व है। खासतौर पर तीज-त्यौहार या फिर शादी जैसे अवसरों पर मेहंदी के बिना हाथ सूने लगते हैं और श्रृंगार भी अधूरा रह जाता है। मेहंदी को लेकर हर महिला में यह भी ख्वाहिश होती है कि जो डिजाइन उसके हाथों पर लगाई जा रही है, वह सबसे अलग हो और कोई उसे देखकर तारीफ करें। ऐसे में अवसर आते ही जब मेहंदी लगाने की बात आती है, तो इंटरनेट और सोशल मीडिया पर महिलाएं मेहंदी की नई डिजाइन तलाशने लग जाती हैं।
कई बार तो हम खुद ही सोच डिजाइन के बारे में सोच लेते हैं और कई बार हम कंफ्यूज भी हो जाते हैं। हम आर्टिस्ट को यही नहीं बता पाते हैं कि कौन सी डिजाइन हम अपने हाथों पर लगवाना चाहते हैं, क्योंकि हमें डिजाइन का नाम ही नहीं पता होता है।
इसलिए आज हम इस आर्टिकल में आपको यह बताएंगे कि मेहंदी में जो डिजाइंस लगाई जाती हैं, वे आमतौर पर किससे प्रभावित होती हैं और गुंबद मेहंदी की कुछ खास डिजाइंस भी आपको यहां देखने को मिलेंगे, जो आप किसी भी अच्छे अवसर पर अपने हाथों पर लगवा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Mughlai Mehndi Designs: बेमिसाल मुगलई मेहंदी डिजाइंस देखें
कहां से प्रभावित होती हैं 'मेहंदी' की डिजाइंस?
आमतौर पर आपने मेहंदी में मीनारें, मेहराब, गुम्बद और झरोखे देखे होंगे। यह सभी आर्किटेक्चर का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं और अमूमन आपको किसी महल या फिर किले में यह नजर आएंगे। इसके अलावा फूल-पत्ती की बेल, जाल, चेन, गोल टिक्की या फिर पशु-पक्षियों के चित्र भी आपको मेहंदी में नजर आ जाएंगे। यह सभी प्रकृति से जुड़ी चीजें हैं। इसके अलावा अब आप पोट्रेट मेहंदी भी देख सकती हैं, जिसमें आप किसी व्यक्ति का चित्र देख सकती हैं, जो मॉडर्न मेहंदी आर्ट का हिस्सा है। हालांकि, महिलाओं को आज भी केवल पारंपरिक अंदाज में लगाई जा रही मेहंदी डिजाइंस ही अधिक पसंद आती हैं।
गुम्बद क्या होता है?
गुम्बद या गुम्बज, वास्तुकला की एक सामान्य रचना है। यह एक खाली गोलाकार छत होती है, जिसे आमतौर पर इस्लामिक आर्किटेक्चर का हिस्सा माना गया है। आप इसे मेहंदी डिजाइंस में भी खूब देख सकती हैं। गुम्बद क्योंकि खाली होता है, इसलिए आप अन्य डिजाइंस से इसे भर सकती हैं और खूबसूरत आकार प्रकार दे सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Jharokha Mehndi Designs Pics: हाथों की मेहंदी में बनाएं झरोखों के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें
जाल के साथ गुम्बद मेहंदी डिजाइंस
गुम्बद बनाकर आप उसके अंदर बड़े या छोटे जैसी चाहें जाल डिजाइंस बना सकती हैं। जाल मेहंदी डिजाइन में भी आपको कई वेराइटी देखने को मिल जाएंगी। जाल मेहंदी डिजाइन में सारा खेल रेखाओं का होता है। आप इसमें रेखाओं को नपे-तुले अंदाज में बनाएं, जिससे एक भी खाना छोटा या बड़ा नजर न आए। एक आकार के सभी खाने नजर आएंगे तो मेहंदी दिखने में ज्यादा खूबसूरत लगेगी। आप जाल के अंदर भी महीन डिजाइन बना सकती हैं। कमल का फूल, हाथी का चित्र या फिर मेहराब की डिजाइन जाली के अंदर बहुत अच्छी लगती है। इससे आपकी मेहंदी भी कंप्लीट हो जाएगी।
गुम्बद के अंदर गुम्बद बनाकर भी आप अलग तरह की मेहंदी डिजाइन हाथों पर लगा सकती हैं। हर गुम्बद के बाद बीच में थोड़ा सा स्थान छोड़िए और रिक्त स्थान को अन्य खूबसूरत डिजाइन से भरिए।
गुम्बद के अंदर आप जाल के अलावा झालर या झरोखा डिजाइन भी बना सकती हैं। झालर या झरोखा को अंदर से भरने के लिए आप किसी लकड़ी की खिड़की या दरवाजे पर की गई कारविंग की डिजाइन बना सकती हैं। यह बहुत ही बारीक कलाकारी है, इसलिए आपको आर्टिस्ट का चुनाव बहुत ही सावधानी से करना चाहिए और उसके हुनर को पहले ही परख लेना चाहिए।
मंडला आर्ट और गुम्बद मेहंदी डिजाइन
मेहंदी डिजाइन की जा तस्वीर आप ऊपर देख रही हैं, उसमें आप साफ देख सकती हैं कि गुम्बद के साथ मंडला आर्ट की गई है। आपको इस तरह की डिजाइन में बहुत सारी वेराइटी मिल जाएगी। मेहंदी की इस तस्वीर में आपको 3 तरह की डिजाइंस दिख रही हैं। उंगलियों में लगी डिजाइन को पच्चीकारी कहा गया है और फिर गुम्बद और गुम्बद के अंदर मंडला आर्ट की गई है।
मंडला आर्ट में आप गोल टिक्की डिजाइन से शुरुआत करके फिर उसे ही बढ़ाती जाएं और मेहंदी की बंच डिजाइन बना लें। बंच डिजाइन उसे कहते हैं, जिसमें एक के ऊपर एक डिजाइन बनाई जाती है। यह बहुत ही घनी और भारी डिजाइन लगती है। इस तरह का आर्ट वर्क आपने राजस्थान के घरों की दीवार में देखा होगा, इसे मंडला वॉल आर्ट कहा जाता है।
पच्चीकारी आपने कई ऐतिहासिक महलों और किलों की छतों, दीवारों और खिड़की-दरवाजों में देखी होगी। मेहंदी की डिजाइन को घना और खूबसूरत बनाने के लिए आप इस आर्ट को भी डिजाइन में शामिल कर सकती हैं।
टर्किश मेहंदी में गुम्बद डिजाइन
टर्किश मेहंदी इस्लामिक शिल्प एवं वास्तुकला से प्रभावित होती है। ऐसे में आपको गुम्बद, मेहराब और मीनारें इस मेहंदी में खूब देखने को मिल जाएंगी। आप गुम्बद को भी कई प्रकार से बना सकती हैं। इसे आप झालर, डॉट और चेन किसी भी आकार में रेखांकित कर सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि जब आप गुम्बद बनाएं, तो जितने भी कर्वस बना रही हैं, उसके आकार एक दूसरे के बराबर हों, नहीं तो मेहंदी का लुक बिगड़ सकता है।
टर्किश मेहंदी दिखने में बहुत ही लाइट लगती है, इसलिए आपको यह उम्मीद नहीं रखनी चाहिए कि इस तरह की मेहंदी डिजाइन लगाने से आपके हाथ भरे-भरे नजर आएंगे। आप यदि कम समय में खूबसूरत मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो टर्किश मेहंदी लगा सकती हैं।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit Main- mehndi_by_naaz/ Naaz Leicester Mehndi Henna/ Instagram,
Image Credit Inside- mehandi_by_rashi/instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों