Jharokha Mehndi Designs Pics: हाथों की मेहंदी में बनाएं झरोखों के ये डिजाइंस, देखें तस्‍वीरें

मेहंदी में मुगलई और राजपूताना अंदाज चाहिए तो इन डिजाइंस पर जरा गौरफरमाएं। लेख पढ़ें और जानें जरोखा मेहंदी आर्ट से जुड़े कुछ रोचक तथ्‍य। 

mehndi designs pictures new pics

हाथों पर मेहंदी रचानी हो या फिर पैरों पर, हमेशा हम लोग मेहंदी लगवाने से पहले सोशल मीडिया और इंटरनेट पर मेहंदी डिजाइंस की तस्‍वीरें जरूर तलाशते हैं। जाहिर है, हर मेहंदी लवर महिला चाहती है कि उसके हाथों पर लगी मेहंदी डिजाइन को हर कोई देखता रह जाए। आपके इसी शौक को पूरा करने के लिए और मेहंदी में नित नई डिजाइंस को आपके सामने पेश करने के लिए हमने भी आपके सामने विकल्‍पों का ढेर लगा दिया है। मेहंदी डिजाइंस की अपनी सीरीज में हम आपको हर दिन कोई न कोई नई थीम पर लगाई गई मेहंदी डिजाइंस की तस्‍वीरें दिखाते हैं और उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्‍य बताते हैं।

आज हम आपको मेहंदी में झरोखा आर्ट के बारे में बताएंगे। यदि आप रजवाड़ा अंदाज की मेहंदी हाथों पर लगवाना चाहती हैं, तो झरोखा आर्ट आपकी मेहंदी को बहुत ही अच्छा लुक दे सकती है। आपको बता दें कि ट्रेडिशनल मेहंदी आर्ट में आप झरोखों को ज्यादा नहीं पाएंगी, मगर आर्टिस्टिक अंदाज में या फिर स्टोरी टेलिंग मेहंदी आर्ट में आपको झरोखा आर्ट देखने को मिल जाएगी। आज हम आपको इस आर्ट से जुड़े कुछ रोचक तथ्‍य बताएंगे, साथ ही कुछ बेहद खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस भी दिखाएंगे।

क्‍या है झरोखा आर्ट?

इस आर्ट को भारत में मुगल और राजपूत लेकर आए थे। झरोखा मध्यकाल की भारतीय वास्तुकला की विशेषता रहा है। पहले के समय में झरोखा इमारत की ऊपरी मंजिल से निकलने वाली एक ओरियल खिड़की की तरह होता था, जिससे नीचे झांक कर सड़क या बाजार देखा जा सकता था। आज के समय में भी आपको राजस्‍थान के घरों में झरोखा उनका सुंदरीकरण करता दिख जाएगा। यही नहीं, अब यह इंटीरियर ही नहीं बल्कि आपको फैब्रिक्‍स के प्रिंट में भी दिख जाएगा। झरोखों में किया गया जाली वर्क और कार्विंग उसे बेमिसाल खूबसूरती प्रदान करती है। मेहंदी डिजाइन में भी आप ऐसी ही झरोखा आर्ट बना सकती हैं। आपको बता दें कि अब तो वॉल आर्ट के रूप में भी झरोखों का इस्‍तेमाल होता है और उनके अंदर कोई खूबसूरत पेंटिंग या फिर मिरर लगा दिया जाता है। आप इस आर्ट को हथेली पर मेहंदी की जरिए हू-ब-हू उतार सकते हैं, बस आपके अंदर वो हुनर होना चाहिए।

jharokha mehndi designs for hands

मिनार लेआउट झरोखा मेहंदी डिजाइन

ऊपर दिखाई गई तस्वीर में आपको मिनार लेआउट में झरोखा देखने को मिल रहा होगा। आमतौर पर यह मस्जिद से जुड़ा एक आर्किटेक्‍ट लेआउट है। इसे आप मेहंदी में भी उकेर सकती हैं। इसे सजाने-संवारने के लिए आप पत्तियों की बेल, ब्रेसलेट डिजाइन आदि का प्रयोग कर सकती हैं। झरोखे के अंदर या तो आप जाल डिजाइन बना सकती हैं या फिर फूल आदि की पेंटिंग से उसे फिल कर सकती हैं।

jharokha mehndi art

झरोखे के अंदर झरोखा मेहंदी डिजाइन

ऊपर तस्‍वीर में दिखाई गई मेहंदी में आपको 2 झरोखे नजर आ रहे होंगे। आप इसे ट्रेडिशनल टच देने के लिए किसी ईश्‍वर का चित्र या फिर किसी इंस्ट्रूमेंट का चित्र बना सकती हैं। झरोखों जैसी बारीक कार्विंग दिखाने के लिए आप मेहंदी से बारीक जाल डिजाइन, फूलों की डिजाइन या फिर गोलाकार नोक वाले त्रिभुज बना सकती हैं। यदि आप चाहें तो मेहंदी को कहीं-कहीं हाईलाइट करने के लिए उसे डार्क भी कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Bel Mehndi Designs: मेहंदी में इन 4 तरीकों से बना सकती हैं आप बेल डिजाइंस

mehndi art for hand

दुल्‍हन झरोखा मेहंदी

यदि आपकी शादी होने वाली है या फिर अपनी शादी की सालगिरह पर आप मेहंदी लगवाना चाहती हैं, तो ऊपर तस्‍वीर में जो आप डिजाइन देख रही हैं, वो बहुत ही अलग और रोचक है। इसमें आपको एक नहीं बल्कि कई झरोखे दिख रहे होंगे। हर झरोखे में आपको अलग डिजाइन भी दिख रही होगी। आप इसे कस्टमाइज़ और पर्सनलाइज्ड भी करा सकती हैं।

mughal mehendi designs

मॉडर्न झरोखा मेहंदी डिजाइन

इस तस्‍वीर में आप झरोखा और झरोखे के अंदर ढेर सारी खिड़कियां देख रही होंगी। साथ ही इसमें बना लड़की का चित्र आपको किसी मॉडर्न आर्ट की याद दिला रहा होगा। आप इस तरह की मेहंदी आर्ट भी कर सकती हैं। आपको बता दें कि एक अच्‍छे मेहंदी आर्टिस्ट के लिए हथेली किसी कैनवास जैसी ही होती है और वो अपना सारा हुनर इस पर मेहंदी के माध्‍यम से उकेर देता है।

types of jharokha art in mehandi

बनी-ठनी झरोखा आर्ट मेहंदी

राजस्थान के किशनगढ़ इलाके की फेमस बनी-ठनी पेंटिंग्‍स को आप अपनी हथेली में मेहंदी की मध्‍यम से उतार सकती हैं। इस पेंटिंग की खासियत होती है, एक खूबसूरत से झरोखे के अंदर सुंदर सी सजी संवरी महिला का चित्र, जो आप ऊपर दिखाई गई मेंहदी में साफ देख सकती हैं।

designs, jharokha in mehndi designs

ब्लॉक प्रिंट के साथ झरोखा मेहंदी आर्ट

इस तस्‍वीर में आपको खूबसूरत चौकोर ब्‍लॉक नजर आ रहे होंगे और हथेली के बीच में बना सुंदर सा झरोखा भी आपको अपनी ओर आकर्षित कर रहा होगा। इस तरह की झरोखा आर्ट और ब्लॉक प्रिंट मेहंदी डिजाइन को आप भी क्‍लब करके अपने हाथों पर लगवा सकती हैं।

झरोखा आर्ट मेहंदी और जाल वर्क

आप इस तस्‍वीर में देख सकती हैं कि एक खूबसूरत झरोखे को चौड़े जाल डिजाइन से आर्टिस्ट ने कितनी खूबसूरती से घेरा है। वहीं उंगलियों में पत्ती की बेल बनाई गई है, जो मेहंदी को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रही है। यदि आपको कम समय में भरे-भरे हाथों वाली मेहंदी लगवानी है, तो आप यह वाली डिजाइन एक बार ट्राई कर सकती हैं।

मोर झरोखा मेहंदी डिजाइन

इस तस्‍वीर में आपको कम के फूल का जाल और झरोखे के अंदर बैठा मोर का जोड़ा किसी प्राकृतिक दृश्य की याद दिला देगा। इस तरह की मेहंदी हाथों पर लगा कर आप अपने पार्टनर को रिझा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी आर्ट कोई अच्छा आर्टिस्ट ही कर सकता है। इसलिए आपको डिजाइन के साथ-साथ अच्‍छे आर्टिस्ट की भी तलाश पहले से करनी होगी।

jharokha art

हैंगिंग लोटस झरोखा मेहंदी डिजाइन

आपको इस तस्‍वीर में झरोखे के अंदर हैंगिंग लोटस नजर आ रहा होगा। आजकल मेहंदी डिजाइन में झरोखों के साथ ही कमल के फूल को भी बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। आप भी ऊपर दिखाई गई मेहंदी डिजाइन से कुछ इंस्पिरेशन लेकर अपने हाथों पर ऐसी ही मेहंदी लगवा सकती हैं।

mehndi designs pictures

जाल और झरोखा मेहंदी डिजाइन

आप इस तस्वीर में देख सकती हैं कि खुबसूरत जाल वर्क के साथ झरोखों को किसी तरह से क्‍लब करके डिजाइन बनाई गई है। आपको पूरे मेहंदी डिजाइन में एक से ज्‍यादा झरोखें नजर आ रहे होंगे और वैरायटी में जाल डिजाइन भी दिख रही होगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit Main- madan mehandi/piterest, sonamistry mehandi/Instagram,henna_by_taj/ Shahtaj A. Khan/Instagram

Image credit inside- inside-1- henna_by_taj/ Shahtaj A. Khan/Instagram,inside-2-5- tulsi mehandi, inside-6-

drashti_mehandi/ DRASHTI BOKHA /Instagram, inside-9-10-amritahenna/Amrita Kale/instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP