herzindagi
moroccan mehndi designs pictures

Moroccan Mehndi Designs For Lohri 2024: शादी के बाद पहली लोहड़ी मनाने जा रही हैं, तो हाथों पर लगाएं मेहंदी की ये डिजाइंस

फेस्टिवल पर हाथों की मेहंदी को दें मोरक्‍कन टच। डिजाइंस देखने के लिए एक बार जरूर पढ़ें पूरा आर्टिकल। 
Editorial
Updated:- 2024-01-03, 16:41 IST

मोरक्‍कन शब्‍द से हम सभी वाकिफ हैं क्योंकि पिछले काफी समय से हम ब्‍यूटी इंडस्ट्री में मोरक्‍कन तकनीक और इंग्रेडिएंट्स से बनाए गए ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स का नाम सुनते आ रहे हैं। अब तो मोरक्‍कन मेहंदी भी ट्रेंड में है। इस तरह की मेहंदी में आपको अफ्रीकी और इस्लामी शैली की डिजाइंस का अनूठा मिश्रण देखने को मिलेगा। मोरक्‍को वैसे भी अपनी खूबसूरत मुजैक कला शैली के लिए पहचाना जाता है। जिसमें आपको  वृत्‍त और त्रिकोण जैसी आकृतियों का सुंदर सामंजस्य बनता नजर आएगा। मोरक्‍कन मेहंदी में भी आपको ऐसी ही ज्यामितीय आकृतियां देखने को मिल जाएंगी। इसके साथ ही इसमें फूल, जाल वर्क और रंगोली के आकार वाली डिजाइंस भी आप बना सकती हैं। 

वैसे तो मोरक्कन मेहंदी डिजाइन अपने हाथों में रचा कर आप किसी भी अवसर पर अपनी ओर लोगों को आकर्षित कर सकती हैं, मगर आप पहली बार यदि इस मेहंदी डिजाइन को ट्राई करना चाहती हैं, तो 14 जनवरी 2024 को लोहड़ी का त्यौहार आ रहा है। शादी के बाद यदि आपकी पहली लोहड़ी पड़ रही है और मेहंदी की डिजाइन तलाश रही हैं, तो हम आपको आर्टिकल में कुछ मोरक्कन मेहंदी डिजाइंस दिखाएंगे, जो आप ट्राई कर सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- Tattoo mehndi Designs: हाथों पर लगाएं टैटू मेहंदी डिजाइन, हर कोई देखकर करेगा तारीफ

moroccan style mehndi art

डॉट और लाइन वाली मोरक्कन मेहंदी डिजाइन 

डॉट और लाइन भारतीय मेहंदी आर्ट में भी देखने को मिल जाती हैं, मगर मोरक्‍कन मेहंदी आर्ट इन दोनों के बिना अधूरी सी लगती है। आप ऊपर तस्‍वीर में जो मेहंदी आर्ट देख रही हैं, आप इस तरह की आर्ट को ब्रॉड या फिर नैरो दोनों ही स्‍टाइल में लगा सकती हैं। इसमें आप चौकोर आकृति के स्‍थान पर त्रिभुजाकार या फिर आयताकार आकृतियां भी बना सकती हैं। इस तरह की मेहंदी लगाना आसान है और समय भी कम लगता है, मगर इस तरह की मेहंदी में आपके हाथ बहुत सधे हुए होने चाहिए। यदि एक भी लाइन बड़ी या छोटी हो जाती हैं, तो पूरी मेहंदी डिजाइन बिगड़ जाती है। इसलिए आपको लाइंस और डॉट का सही मेजरमेंट पता होना चाहिए। 

आप इस तरह की मेहंदी को हाथों के फ्रंट साइड और बैक साइड दोनों तरफ लगा सकती हैं। मेहंदी को और भी ज्यादा बोल्‍ड लुक देना चाहती हैं तो लाइंस को पतला और मोटा दोनों तरह से बना सकती हैं और हाथों की उंगलियों की टिप पर भी मेहंदी लगा सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- Face Mehndi Designs: हाथों पर मेहंदी से उकेरे अपना चेहरा, देखें डिजाइंस

moroccan mehndi designs for lohri festival  

फूल और जाल वाली मोरक्कन मेहंदी डिजाइन 

मोरक्कन आर्ट में आपको ज्योमेट्रिकल डिजाइंस के साथ ही साथ नेचर से जुड़ी चीजें भी दिख जाएंगी। आप फूल पत्‍ती की बेल और रंगोली आर्ट भी आप मेहंदी में कर सकती हैं। इतना ही नहीं, इसमें आपको जालवर्क भी मिल जाएगा। आप अलग-अलग डिजाइन में जाल वर्क बना सकती हैं। केवल फूल के जाल से भी आप हाथों को भर सकती हैं। रचने के बाद यह मेहंदी डिजाइन बहुत ज्यादा खूबसूरत लगती है। इसे भी लगाना आसान होता है बस आप जाल या फूल एक आकार और प्रकार का बनाएंगी तो यह और भी ज्‍यादा अच्‍छी लगेगी। फूल पत्ती की बेल के अलावा आप मंडला आर्ट वाला फूल भी मोरक्‍कन मेहंदी में बना सकती हैं, मगर आप उसे मोरक्‍कन टच देने के लिए टाइल के आकार अंदर ही बनाएं। 

इस तरह की मेहंदी आप हाथ और पैर दोनों में लगा सकती हैं। इस मेहंदी को बोल्‍ड करने के लिए आप फूल पत्‍ती या फिर जाल की आउटर लाइन को मोटा बना सकती हैं। रचने के बाद यह मेहंदी डिजाइन बहुत ज्‍यादा खूबसूरत लगती है। आप इसे कलाई से लेकर पूरे हाथों पर लगा सकती हैं।

henna designs new pictures

टाइल के आकार वाली मोरक्‍कन मेहंदी डिजाइन 

मोरक्‍कन टाइल दुनिया भर में बहुत प्रसिद्ध हैं। इन पर बनी मुजैक डिजाइन ही मोरक्‍कन आर्ट की पहचान है और इसे पूरे हाथों पर लगा सकती हैं। आप एक जैसे टाइल भी पूरे हाथों में बना सकती हैं और चाहें तो टाइल की अलग-अलग डिजाइन भी हाथों पर लगा सकती हैं। यह आपकी मेहंदी को हैवी लुक देते हैं और रचने के बाद मेहंदी बहुत ही सुंदर लगती है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि आम मेहंदी डिजाइन से यह कहीं ज्‍यादा अच्‍छी लगती है और सभी की निगाहें एक बार मेहंदी पर जरूर टिक जाएगी। इस मेहंदी आर्ट को हाथों पर उकेरना आसान नहीं होता है, इसलिए आपको किसी माहिर मेहंदी आर्टिस्ट से ही इसे लगवाना चाहिए। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।