उत्तर अफ्रीका का एक छोटा सा देश मोरक्को कई कारणों से विश्व भर में बहुत प्रसिद्ध है। इस देश में कई विशेषताएं हैं। सबसे बड़ी विशेषता तो यहां की संस्कृति और सभ्यता है, जिसमें, अरब, यूरोपीय और अफ्रीकी परंपराओं का मिलाजुला प्रभाव नजर आता है।
इस देश में अधिकांश जनसंख्या मुसलमानों की है, जो अरबी भाषा में बातचीत करते हैं। मोरक्कन फूड और तेल आदि पहले से ही भारत में बहुत पॉपुलर हैं, मगर इन सबके साथ मोरक्कन स्टाइल में की जाने वाली मेहंदी आर्ट भी भारतीय महिलाओं के मध्य बहुत पसंद की जाती है।
इस वक्त देश में फेस्टिवल सीजन चल रहा है और त्योहारों में महिलाएं हाथों में मेहंदी न लगाएं ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। इसलिए आज हम आपको मोरक्कन मेहंदी की कुछ डिजाइंस दिखाएंगे, जो आप देव दिवाली पर हाथों में लगवा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Mehndi Designs for Tulsi Vivah 2023: खूब जचेंगे आपके हाथों पर मेहंदी के ये खास डिजाइंस, तुलसी विवाह के लिए करें ट्राई
मोरक्कन आर्ट में आपको तरल रेखाएं, ब्लॉक्स और इस्लामी ज्यामितीय पैटर्न आदि देखने को मिलेंगे। इसमें गोल, चौकोर और त्रिभुजाकार शेप मेहंदी डिजाइन की रौनक बढ़ाते हैं। इस मेहंदी में आपको जालीनुमा आकार के डिजाइंस देखने को मिल सकते हैं। इसलिए मोरक्कन मेहंदी डिजाइंस हैवी और लाइट दोनों तरह की हो सकती हैं।
अरेबिक मेहंदी में थोड़ी बहुत भारतीय शैली की डिजाइंस नजर आती हैं, जैसे- मोर, केरी, फूल पत्ती आदि। वहीं अगर मोरक्कन मेहंदी डिजाइंस के बारे में बात की जाए तो इनमें आपको टोटल इस्लामी पैटर्न के चित्र एवं आकार नजर आएंगे। हाथों में ये मेहंदी डिजाइंस बहुत ही अलग नजर आती हैं।
अगर आपको हैवी मेहंदी डिजाइन हाथों पर लगानी है, तो ऊपर दिखाई गई मेहंदी डिजाइन के आप ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको त्रिभुजाकार लाइंस बनानी हैं और पूरे हाथों में ऐसी ही रेखाएं खींचनी है और डॉट्स बनाने हैं। इस तरह से आप पूरे हाथों में मेहंदी डिजाइन को पूरा कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Google Year in Search 2023: साल 2023 में ये मेहंदी डिजाइंस रहे ट्रेंड का हिस्सा
इस मेहंदी डिजाइन के लिए आपको अरेबिक और मोरक्कन दोनों तरह के डिजाइंस को मिक्स करके हाथों पर लगाना है। इसमें लहरों जैसी लाइंस के अलावा आप फूल और पत्तियों के डिजाइंस भी बना सकती हैं। इस तरह की डिजाइंस में आपको कई आकारों की पत्तियां और फूल आदि बनाने होंगे और आप इसके साथ ही जाल मेहंदी डिजाइन भी इसके साथ मिलाकर मेहंदी को कंप्लीट कर सकते हैं। आप चाहें तो इस तरह की मेहंदी डिजाइन को बेल की तरह भी लगा सकती हैं।
भारतीय शैली में भी जालवर्क को बहुत महत्व दिया गया है। हालांकि, यह इस्लामिक शैली का ही हिस्सा है। मगर आपको यदि मोरक्कन स्टाइल में मेहंदी लगानी है, तो आप बीच में कोई मोरक्कन आर्ट वर्क करने के बाद उसके इर्द-गिर्द जालवर्क कर सकती हैं। जालवर्क से मेहंदी डिजाइन हैवी नजर आने लगेगी और हाथ भरे-भरे नजर आएंगे। आपको इस तरह की मेहंदी लगाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा।
ब्रेस्लेट मेहंदी डिजाइंस आपको इंडियन पैटर्न में भी खूब देखने को मिल जाएंगी, मगर मोरक्कन स्टाइल में मेहंदी लगनी है, तो आपको ऊपर तस्वीर में दिखाई गई मेहंदी पर एक नजर जरूरी डालनी चाहिए। इस तरह की मेहंदी लगाने में आपको ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा। इस तरह की मेहंदी में आपको चौकोर और त्रिभुजाकार मेहंदी डिजाइंस बनानी होंगी। यह मेहंदी थोड़ी सी रंगोली डिजाइंस से इंस्पायर्ड है। इसलिए आप थोड़ा बहुत आइडिया रंगोली से भी ले सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन में आप हैवी और लाइट, दोनों तरह की डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं।
इस तस्वीर को देखकर ही आप आइडिया लगा सकती हैं कि इस मेहंदी डिजाइन को बनाना बहुत मुश्किल नहीं है। आपको इस तरह की मेहंदी डिजाइन के लिए बस शेप तय करना है। चौकोर या त्रिभुजाकार शेप दोनों ही इस तरह की मेहंदी को खूबसूरत लुक दे सकते हैं। आपको इन्हें छोटे-छोटे हाफ सर्कल से कवर करना है। अगर आपको मेहंदी की लाइट डिजाइंस पसंद हैं, तो आप इस तरह की मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।
तो इस बार आपको देव दिवाली पर ऊपर दिखाए गए मोरक्कन मेहंदी डिजाइंस को एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।