herzindagi
trendy mehndi designs of

Google Year in Search 2023: साल 2023 में ये मेहंदी डिजाइंस (Mehndi Designs) रहे ट्रेंड का हिस्सा

Mehndi Designs 2023: मेहंदी हाथों की शोभा बढ़ाने का काम करती है। मेहंदी डिजाइन में फ्लोरल से लेकर केरी डिजाइन शामिल हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-11-30, 15:28 IST

सालों से ही शुभ अवसर पर हाथ और पैरों में मेहंदी लगाने का रिवाज चलता आ रहा है। कहा जाता है कि सबसे पहले राजकुमारी क्लियोपेट्रा ने मेहंदी का इस्तेमाल किया था। मेहंदी को प्यार की निशानी के तौर पर भी देखा जाता है। माना जाता है कि मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है, पार्टनर का प्यार उतना ही ज्यादा होता है। 

यह कहना गलत नहीं होगा कि महिलाओं को मेहंदी लगाना पसंद होता है। इसलिए वह बिना किसी तीज-त्यौहार के भी मेहंदी लगवाती हैं। हर साल मेहंदी के डिजाइन ट्रेंड करते हैं। मेहंदी डिजाइन को अपनी पसंद अनुसार कस्टमाइज भी करवाया जाता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको साल 2023 के ट्रेंडी मेहंदी डिजाइंस के बारे में बताएंगे। 

मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन

 latest mandala mehndi designs

हिंदू धर्म में मंडला का मतलब गोलाकार होता है। मंडला एक तरह की कला है, जिसमें जियोमेट्रिक डिजाइन और पैर्टन बनाए जाते हैं, जो दुनिया में मौजूद ब्रह्मांड या देवताओ का प्रतिनिधित्व करते हैं। मेहंदी में भी यह डिजाइन काफी पसंद किया जाता है।

आलिया भट्ट ने भी अपनी शादी के दिन मेहंदी में मंडला डिजाइन बनवाया था। भले ही यह डिजाइन देखने में मुश्किल लगे, लेकिन इसे आसानी से बनाया जा सकता है। 

मंडला डिजाइन में सर्कल में डिजाइन बनाए जाते हैं। आप घर के फंक्शन से लेकर शादी तक के लिए हाथों में यह मेहंदी डिजाइन लगवा सकती हैं। 

अरेबिक मेहंदी डिजाइन 

arabic mehndi designs

इस साल अरेबिक मेहंदी डिजाइंस को काफी पसंद किया गया है। इस मेहंदी डिजाइन में फूल और जियोमैट्रिक पैर्टन बनाए जाते हैं।

इस मेहंदी डिजाइन में आप बेल बनवा सकती हैं। बेल बनाने के लिए 3 लाइन बनाएं। इसके बाद उगंली पर फूल यो मोर डिजाइन बना लें। फुल हैंड मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। 

अरेबिक मेहंदी डिजाइन काफी सुंदर लगते हैं।  यह हाथों की खूबसूरती को दोगुना बढ़ा देते हैं। इसलिए महिलाएं अरेबिक मेहंदी डिजाइन लगवाना पसंद करती हैं। (ब्राइडल मेहंदी डिजाइन)

इसे भी पढ़ें: केरी मेहंदी डिजाइंस बनाना सीखें

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

floral mehndi designs ()

शादी से लेकर तीज-त्योहार पर मेहंदी लगवाई जाती है। मेहंदी लगवाना शुभ माना जाता है। मेहंदी में फ्लोरल डिजाइन बेहद पसंद किया जाता है। इस साल यह डिजाइन ट्रेंड का हिस्सा रहा। फ्लोरल मेहंदी में फूल से कई पैर्टन बनाए जाते हैं। इस मेहंदी डिजाइन की खासियत यह है कि आप आसानी से भी इसे बना सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: बैक हैंड मेहंदी के इन डिजाइन्स से बढ़ाएं अपने हाथों की शोभा

हैंगिग बैल मेहंदी डिजाइन

hanging bell designs

हैंगिग बैल मेहंदी डिजाइन सिंपल के साथ-साथ बेहद अट्रैक्टिव लगती है। इस मेहंदी डिजाइन का क्रेज बेहद ज्यादा है। इस मेहंदी डिजाइन में हाथों पर लटकती हुई बैल्स बनाई जाती है। इसे लटकन मेहंदी डिजाइन भी कहा जाता है।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

 हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी हुई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने अपने पैरों पर हैंगिग बैल मेहंदी डिजाइन बनवाया है। 

ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन 

chain beads mehndi design

जिस तरह ज्वेलरी पहनने से आउटफिट का लुक इन्हास होता है। इस ही तरह, मेहंदी में भी यह डिजाइन पसंद किया जाता है। इस मेहंदी डिजाइन में ज्वैलरी के डिजाइन बनाए जाते हैं। इनमें चेन, मिरर, झुमके, हाथ फूल और ब्रेसलेट डिजाइन शामिल है। (सिंपल मेहंदी डिजाइंस)

कस्टमाइज मेहंदी डिजाइन

इस साल मेहंदी में कस्टमाइज मेहंदी डिजाइन बेहद पसंद किया गया है। कस्टमाइज मेहंदी डिजाइन में लोग अपने किसी प्यारे मोमेंट का डिजाइन बनवाते हैं। कई लोग डोली और बारात का डिजाइन बनवाते हैं। वहीं, कुछ प्रपोजल मोमेंट का भी डिजाइन बनवाते हैं। आप चाहें, तो अपने पति का नाम और श्लोक भी लिखवा सकती हैं। 

 

 

इस साल इन मेहंदी डिजाइंस को किया गया बेहद पसंद ।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।