Bridal Mehndi: शादी का सीजन शुरू होने वाला है। इसमें सबसे अहम रस्म होती है मेहंदी की जिसमें दुल्हन से लेकर घरवालों तक सबके हाथों में अलग-अलग तरह के डिजाइन को लगाया जाता है। लेकिन ब्राइडल मेहंदी अपने आप में खस होती है। इसी वजह से ब्राइड पहले से ही अपने डिजाइन को पसंद करके रखती हैं ताकि उस दिन उनकी मेहंदी खराब न हो। आखिर ब्राइडल मेहंदी है खराब नहीं होनी चाहिए। क्या आप भी अपनी मेहंदी को खूबसूरत टच देना चाहती हैं ताकि लोग आपका हाथ देखें तो मेहंदी की तारीफ करते हुए न थके। इसके लिए आप यहां बताए गए डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इससे मेहंदी और ज्यादा खूबसूरत लगेगी।
आजकल आपको इंटरनेट पर ब्राइडल मेहंदी के काफी यूनिक डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला डिजाइन है दुल्हा-दुल्हन वाली मेहंदी। आप अपनी शादी के दिन के लिए इसे लगवा सकती हैं। आप इसमें मंडप वाला या फिर जयमाला वाला सीन क्रिएट करा सकती हैं। । चाहें तो वर-वधु की मांग भरते हुए भी मेहंदी डिजाइन को भी क्रिएट करा सकती हैं वो भी काफी अच्छा लगता है। इसी तरह आप बाजुओं पर डोली और शहनाई का डिजाइन बनवाएं। इससे आपके हाथों की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाएगी।
मोर मेहंदी डिजाइन काफी चल रहे हैं। लड़कियां बेल में भी इस तरह के डिजाइन को क्रिएट करना पसंद करती हैं साथ ही ब्राइडल मेहंदी (फुल हैंड मेहंदी डिजाइन) के लिए भी इस तरह के डिजाइन बनाए जाते हैं आप भी अपनी शादी के लिए इस तरीके के डिजाइन को क्रिएट करा सकती हैं। इसमें हथेली में मोर का डिजाइन क्रिएट किया जाएगा। इसके आसपास जाली बनाई जाएगी। नीचे हाथों पर फूल, हाथी और डोली का डिजाइन क्रिएट किया जाएगा। इससे आपकी मेहंदी और ज्यादा सुंदर नजर आएगी।
इसे भी पढ़ें: ब्राइडल मेहंदी का रंग और भी हो जाएगा गाढ़ा, आजमाएं ये ट्रिक
आजकल बारिक नहीं बल्कि थोड़ी बोल्ड डिजाइन वाली मेहंदी चल रही है। इसलिए लड़कियां ऐसे डिजाइन चूज करती हैं जिन्हें हाथों (दुल्हनों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन) में बनाने के बाद अच्छे से उनकी आउटलाइन की जा सके। आप अपने हाथों में ये हाथी डिजाइन वाली मेहंदी लगा सकती हैं। जिसमें हथेली पर हाथी का डिजाइन बना हुआ है। नीचे की तरफ शहनाई एक हाथ में लटकन और फूल को क्रिएट किया गया है। डिजाइन कंप्लीट करने के लिए मोर बनाया गया है। इस तरीके के डिजाइन को आप बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Mehndi Design: ब्राइडल मेहंदी को इन तरीकों से दें पर्सनलाइज टच
इन डिजाइन को आप अपने हाथों में रचा सकती हैं और हाथों को खूबसूरत बना सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।