herzindagi
 min easy mehndi design for ladies

बैक हैंड मेहंदी के इन डिजाइन्स से बढ़ाएं अपने हाथों की शोभा

अगर आपको मेहंदी लगवाने का शौक है, तो आपको बैक हैंड मेहंदी कि ये डिजाइंस जरूर ट्राई करनी चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2023-10-13, 18:22 IST

मेहंदी लगाना लगभग हम सभी लोगों को पसंद होता है। इसकी वजह से हम कई तरह की मेहंदी डिजाइन को अक्सर अपने हाथों पर ट्राई करते रहते हैं। मेहंदी को महिलाओं के सोलह श्रृंगार में भी गिना जाता है। इसके साथ ही इसे महिलाओं के सुहाग की निशानी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जितना मेहंदी का रंग काला होता है उतना ही उसका पति उसे प्यार करता है। आजकल मेहंदी को शादी सुदा महिलाओं से लेकर कम उम्र की लड़कियां भी आसानी से लगा सकती हैं, लेकिन अक्सर हम में से ज्यादातर लोग केवल हथेली पर ही मेहंदी लगवाते हैं और बैक हैंड डिजाइन पर खास ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में अगर आपको हाथों के पीछे मेहंदी लगवाना पसंद है, तो आप इस आर्टिकल को जरुर पढ़ें क्योंकि हम आपको दिखाएंगे बैक हैंड मेहंदी की कुछ यूनिक और सिंपल डिजाइंस जिन्हें आप आसानी से लगा सकती हैं।

चेन मेहंदी डिजाइन 

backhand chain mehndi design

चेन डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है। ये देखने में थोड़ी स्टाइलिश और यूनिक लगती है। आप इस डिजाइन को फ्रंट और बैक हाथ के दोनों तरफ आसानी से 5 मिनट में लगा सकती हैं। इस तरह का डिजाइन ज्यादातर यंग जनरेशन की लड़कियां लगाना पसंद करती हैं। अगर आप कुछ मॉडर्न और सिंपल डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहती है तो ये रोज चेन डिजाइन आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। आप फूल और शॉर्ट हैंड दोनो तरह की चेन मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। (टैटू स्टाइल मेहंदी डिजाइन)

इसे भी पढ़ें : Henna Designs: त्योहार पर हाथों में लगाएं शगुन की मेहंदी, देखें कैरी डिजाइंस

जाल वर्क मेहंदी डिजाइन

jaal mehndi design for back hand

अगर आप बैक हैंड में कुछ यूनिक डिजाइन ट्राई करना चाहती हैं तो आप इस जाल डिजाइन को आसानी से लगा सकती हैं। आप जाल डिजाइन को फ्रंट के साथ - साथ बैक हैंड के दोनो तरफ पर लगा सकती हैं। इसके लिए आप बड़े और छोटे फूल के साथ जाल डिजाइन को मिक्स करके कंप्लीट कर सकती हैं। साथ ही आप इसमें पत्ती भी बना सकती हैं। (पैरों के लिए मेहंदी डिजाइंस)

इसे भी पढ़ें : Bridal Mehndi Design: दुल्हनों के लिए बेहद खास हैं मेहंदी के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें

बैल मेहंदी डिजाइन

bail mehndi design for bak hand

अगर आप मेहंदी में कुछ सिंपल और जल्दी लगने वाली डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो आप ये बेल डिजाइन लगा सकती हैं। इसके लिए आप आपको केवल हाथ पर छोटे-छोटे रोज को बेल पैटर्न में बनाना होगा। इसके बाद आप इसको सारी उंगलियों पर भी लगा सकती हैं। आप इस तरह की मेहंदी डिजाइन में वर्टिकल और हॉरिजॉन्‍टल रोज फूल डिजाइन की चौड़ी बेल बना सकती हैं, लेकिन आप चाहें तो केवल एक-दो उंगलियों पर भी यह डिजाइन बना सकती हैं। हाथों की सुंदरता को और बढ़ाने के लिए आप नेल पेंट जरुर लगाएं।

गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन

Gol Tikki mehndi designs

बैकहैंड पर आप गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन भी लगा सकती हैं। ये काफी सिंपल होते हैं और आसानी से बन जाते हैं। इसके लिए आपको एक राउंड बनाना है। फिर इसमें कमल का फूल बनाना है। अब इसके आसपास छोटे फूल और पत्तियों का डिजाइन क्रिएट करना है। उंगलियों पर आप चाहे तो जाली वाला डिजाइन या फिर गोल डिजाइन भी क्रिएट कर सकती हैं।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

pic credit: freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।