मेहंदी लगाना तो लगभग सभी महिलाओं को पसंद होता है। किसी भी त्यौहार या शादी या किसी भी फंक्शन पर मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। वैसे तो आपको इंटरनेट पर काफी तरह के नए से नए डिजाइन वाली मेहंदी नजर आ हो जाएगी, लेकिन अगर आप कुछ हट कर मेहंदी लगाना पसंद करती हैं और एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं तो आप इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
इसमें हम आपको दिखाने वाले हैं मेहंदी से बनाए गए कुछ टैटू डिजाइंस, जिन्हें आप किसी भी ऑकेशन के लिए ट्राई कर सकती हैं और अपने लुक को अप टू डेट बना सकती हैं। आइए देखते हैं वो डिजाइंस और उन्हें बनाने के लिए हमारी टिप्स।
बल्ब स्टाइल डिजाइन
इस तरीके का मेहंदी डिजाइन देखने में काफी यूनिक और खूबसूरत नजर आ रहा है। आप चाहे तो इसे किसी और चीज का आकार भी दे सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप चूड़ी का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा डिजाइन आसानी से बनाने के लिए आप सबसे पहले ब्लैक पेन की मदद से ऐसा डिजाइन अपने हाथों पर बना लें ताकि आप आसानी से इसके ऊपर मेहंदी का इस्तेमाल कर पाएं। इसके बाद आप इसके अंदर फ्लोरल डिजाइन भी बना सकती हैं। आप चाहे तो अंदर के हिस्से को खाली भी छोड़ सकती हैं। आखिर में आप अपनी पसंद का कोई भी शब्द लिख मेहंदी से लिख कर टैटू को पूरा कर सकती हैं। (जाल मेहंदी डिजाइंस)
इसे भी पढ़ें :Bridal Mehndi Design: दुल्हनों के लिए बेहद खास हैं मेहंदी के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें
मोर पंख डिजाइन
ऐसा डिजाइन देखने में काफी मॉडर्न नजर आता है। आप इस तरह के डिजाइन को अपनी कलाई पर भी बना सकती हैं। वैसे तो ये एक ब्रेसलेट स्टाइल मेहंदी से बना एक टैटू है। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले पेन से पंख का डिजाइन बनाए और फिर तस्वीर में दिखाए गए चैन स्टाइल को ऐसे ही बना लें। डिजाइन को पूरा करने के लिए इसमें स्टार बनाए गए है, जिनमें सबका साइज अलग अलग है। आप चाहे तो स्टार के अलावा दिल या फूल भी बना सकती हैं। (ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी डिजाइंस)
इसे भी पढ़ें :मेहंदी के ये डिजाइन उंगलियों पर दिखेंगे सुंदर
तितली डिजाइन
ये डिजाइन काफी कॉमन है, लेकिन बनाने में थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है। इसके आपको कई तरह से पैटर्न और डिजाइन इंटरनेट पर देखने को आसानी से मिल जाएंगे। इसे बनाने के लिए आप हल्के हाथों का इस्तेमाल करें और पहले पेन से डिजाइन के बनाएं। उसके बाद ही आप मेहंदी की ट्यूब का इस्तेमाल करें। साथ ही आप इसे बैल स्टाइल डिजाइन में भी बना सकती हैं। ऐसा डिजाइन आप चाहे तो हाथों के अलावा कंधे पर या पैरों के लिए भी बना सकती हैं। आप चाहे तो तितली की जगह पर स्टार भी बना सकती हैं या कोई और मनपसंद डिजाइन को भी चुन सकती हैं।
इसी के साथ अगर आपको हमारे दिखाए गए ये मेहंदी डिजाइन पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों