herzindagi
arabic mehndi designs for hand

Arabic Mehndi Designs: हाथों की हथेली है छोटी तो ये अरेबिक मेहंदी डिजाइन आपके लिए हैं परफेक्ट

मेहंदी लगाना चाहती हैं और हाथों की हथेली छोटी है तो इसके लिए बेस्ट हैं यहां बताए गए मेहंदी डिजाइन जिसको लगाकर आप अपने हाथों की रौनक बढ़ा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-11-16, 18:16 IST

Mehndi Designs: मेहंदी अक्सर महिलाएं किसी खास मौके पर लगाते हैं। इस बार त्योहार पर आप इस तरह के मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं। साथ में उसमें अपने पति का नाम भी लिखवा सकती हैं। लेकिन जब हथेली छोटी हो तो समझ नहीं आता कि कौन सा डिजाइन अच्छा लगेगा। ऐसे में आप यहां बताए गए अरेबिक मेहंदी डिजाइन को हाथों में लगवाएं और इस त्योहार हाथों की खूबसूरती बढाएं।

गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन (Simple Mehndi Designs For Festive Season)

Gol Tikka mehndi Designs

आप इस बार अपने हाथों में गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। इसके लिए आपको हथेली पर गोला बनाना है। फिर इसे छोटे-छोटे खाने वाले डिजाइन से भरना है। इसके बाद बाहर की तरफ फूल का डिजाइन क्रिएट करना है। इसे और सुंदर बनाने के लिए आप छोटे-छोटे डॉट लगाकर डिजाइन को और ज्यादा क्रिएटिव बना सकती हैं। उंगलियों पर भी इसी तरीके के गोल डिजाइन को क्रिएट करें और आसपास लाइन बनाकर डिजाइन को कंप्लीट करें। ये डिजाइन मार्केट में 500 रुपये के लगेंगे। इसलिए आप चाहे तो घर पर इसे बनाएं।

फूल बेल मेहंदी डिजाइन करें क्रिएट (Arabic Mehndi Designs)

Bail mehndi

अगर आपको बेल वाली मेहंदी डिजाइन पसंद है तो इस फोटो में नजर आ रहा डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। इसमें सबसे पहले आपको लास्ट वाली उंगली की तरफ (मेहंदी डिजाइन) से मोर वाला डिजाइन बनाना है। इसके बाद इसे गोल जाली वाले डिजाइन से भरना है और आसपास फूल बनाने हैं। इसके बाद अंगूठे की तरफ इस डिजाइन को को क्रिएट करना है। हथेली के बीच में गोल टिक्की का डिजाइन बनाएं साथ में कुछ पत्तियां। फिर छोटे-

छोटे फूल बनाएं इसके बाद दोबारा पत्तियां। उंगली पर भी आपको इसी तरीके के डिजाइन को क्रिएट करना है। इस तरीके से मेहंदी लगाकर तैयार हो जाएगी। इस तरह के डिजाइन को लगाने के लिए आपको बाजार में 500 रुपये देने होंगे।

इसे भी पढ़ें: 15 मिनट में हाथों पर लगाएं ये मेहंदी डिजाइन

वन साइड फुल हैंड मेहंदी डिजाइन (Mehndi Designs For Small Palm)

One side full hand mehndi designs

अगर आपको कुछ अलग डिजाइन क्रिएट करना है तो इसके लिए आप एक तरह फुल मेहंदी डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए पहले आपको हथेली (मेहंदी डिजाइन टिप्स ) के बीच में लाइन खींचनी है। इसके बाद इसे मोटा करना है। फिर इसके आसपास ऐसे ही और लाइन बनानी है। जिसमें पत्तियों के डिजाइन को क्रिएट करना है। इसके बाद एक बड़ा फूल इसपर बनाना है। एक तरफ आपको फूल और पत्तियों का डिजाइन बनाना है और डार्क शेड से भरना है। इसके बाद छोटे और बड़े दोनों तरह के फूल डिजाइन को क्रिएट करना है। उंगलियों पर जाली डिजाइन बनाना है। इस तरीके से आपका मेहंदी डिजाइन बन जाएगा।

इसे भी पढ़ें: मेहंदी के ये डिजाइन देखने में लगते हैं बेहद मॉडर्न, देखें तस्वीरें

इस बार त्योहारों पर छोटी हथेलियों के लिए इन मेहंदी डिजाइन को क्रिएट करें इससे आपके हाथ और सुंदर नजर आएंगे। साथ ही आप अपने हाथ के हिसाब से डिजाइन क्रिएट कर पाएंगी।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।