Simple Mehndi Designs: हर छोटे-बड़े फंक्शन या त्यौहार के लिए हाथों में मेहंदी लगाई जाती है। कहते हैं कि हाथों में मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है और त्यौहारों की बात करें तो नवरात्रि आने वाले हैं। इस मौके पर हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए तरह-तरह के डिजाइन की मेहंदी लगाई जाती है।
वहीं कई बार घर के कामकाज में लगे रहने के कारण आखिर में समय ही नहीं होता है कि बाहर जाकर मेहंदी लगवाई जाए। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कुछ ऐसे मेहंदी के डिजाइन जिन्हें आप केवल 5 मिनट से भी कम समय में हाथों पर लगा सकती हैं और इनकी शोभा बढ़ा सकती हैं।
अगर आप डार्क कलर वाली मेहंदी से डिजाइन बनाना चाहती हैं तो इसके लिए आप तस्वीर में दिखाई गई कट आउट बेल डिजाइन की मेहंदी को हाथों में लगा सकती हैं। इसे लगाने के लिए आप टूथपिक और इअरबड्स का सहारा ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: आलिया भट्ट की तरह आपके हाथों की भी शोभा बढ़ाएंगे मंडला आर्ट मेहंदी के ये खास डिजाइंस
जाल मेहंदी में आपको कई डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन बात नवरात्रि की करें तो आप इस तरह से हाथों की उंगलियों और कलाई पर जाल का डिजाइन बना सकती हैं। हाथों के बीच में आप गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन बनाकर बाउंड्री के लिए बारीक डिजाइन के जाल का पैटर्न बना सकती हैं।
आजकल कट आउट डिजाइन की मेहंदी को काफी पसंद किया जाने लगा है। बता दें कि इसमें आपको कई बारीकी से बनाए हुए मेहंदी के डिजाइन भी आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप बिगिनर हैं तो फूल-पत्ती या जाल के पैटर्न को आपस में जोड़कर मेहंदी के डिजाइन को पूरा कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: लंबी उंगलियों पर खूब जचेंगे मेहंदी के ये आसान डिजाइंस, करवाचौथ के लिए हैं बेहद खास
मिनिमल और मॉडर्न डिजाइन की मेहंदी को नवरात्रि के दिनों में लगाने का सोच रहे हैं तो इस तरह कि हाथफूल या ब्रेसलेट डिजाइन की मेहंदी को हाथों के बैक साइड पर लगा सकती हैं। इसके अलावा चाहे तो इसमें आप बारीक डॉट-डॉट मेहंदी डिजाइन भी बना सकती हैं।
अगर आपको नवरात्रि के लिए केवल 5 मिनट में बनने वाले मेहंदी के ये खास डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।