मेहंदी का इतिहास बहुत ही पुराना है। यह केवल भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है। हम पहले भी बहुत सारे देशों में की जाने वाली मेहंदी आर्ट के बारे में बात कर चुके हैं। सभी देशों में जहां मेहंदी आर्ट अस्तित्व में हैं, वहां पर केवल फैशन के नजरिए से ही नहीं अपितु मेहंदी के साथ धर्म को भी जोड़कर देखा जाता है। आज हम एक ऐसे ही देश की मेहंदी आर्ट पर चर्चा करेंगे, जो कला और संस्कृति के लिए विश्व विख्यात है। हम बात कर रहे हैं ईरान की। यहां के ईरानी एथनिक ग्रुप यानि की पारसी लोगों में बालों और हाथ में मेहंदी लगाना इनकी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जैसे हमारे देश भारत में मेहंदी हर बड़े अवसर पर महिलाओं द्वारा हाथों और पैरों में लगाई जाती है, ठीक वैसे ही ईरान में भी इसके धार्मिक महत्व हैं।
तो चलिए आज हम आपको पर्शियन मेहंदी के कुछ डिजाइंस दिखाएंगे, जिन्हें आप भी ट्राई कर सकती हैं और किसी अवसर विशेष पर अपने हाथों पर लगा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Bel Mehndi Designs: मेहंदी में इन 4 तरीकों से बना सकती हैं आप बेल डिजाइंस
ईरान के इस एथनिक ग्रुप में मेहंदी की रस्म शादी से पहले की जाती है, जिसमें दुल्हन के हाथों और पैरों में मेहंदी लगाई जाती है और इस रस्म को हानाबंडॉन (Hanabandon) कहा जाता है। भारतीय रीति-रिवाज में जहां दुल्हन के हाथों को मेहंदी से भर दिया जाता है, वहीं पारसियों में मेहंदी शगुन के लिए लगाई जाती है और केवल हाथ और पैर की उंगली में भी मेहंदी लगाकर रस्म पूरी हो जाती है। मगर पर्शियन मेहंदी आर्ट में आपको मोर, केरी और गोल टिक्की डिजाइंस नहीं दिखेंगी। पर्शियन मेहंदी में आपको जो डिजाइंस और पैटर्नस नजर आएंगे उनमें आपको अधिकांश डॉट्स, स्टार्स, मून,फूल, बर्ड्स और यहां तक की लोगों के चेहरे भी बने दिखाई देंगे। इतना ही नहीं, पर्शियन मेहंदी डिजाइंस बेशक हाथों को भरा-भरा नहीं दर्शाती हैं, मगर इनकी डिजाइंस बहुत ही महीन होती हैं और घनी सी नजर आती हैं। ट्रेडिशनल तरीके से जो पर्शियन मेहंदी लगाई जाती है, वो किसी नोकदार वस्तु से लगाई जाती है। यहां कोई मेहंदी के कोन या फिर अन्य टूल नहीं होते हैं। बल्कि मेहंदी की जिस बर्तन में घोली जाती है, उसमें नोकदार वस्तु को डिप किया जाता है और फिर हाथों में मेहंदी की डिजाइन बनाई जाती है। साथ ही, पारसी लोगों में मेहंदी को काला रचाने की कोई होड़ नहीं होती है। मेहंदी का हल्का रंग ही इन्हें अधिक पसंद होता है।
इसे जरूर पढ़ें- Easy Mehndi Designs: भारी हाथों पर खूब जचेंगे मेहंदी के ये आसान डिजाइंस
तस्वीर में दिख रही मेहंदी डिजाइन आपको भारतीय मंडला आर्ट मेहंदी की तरह ही लग रही होगी, मगर पर्शियन मेहंदी आर्ट में भी फूल और पत्तियों का बहुत अधिक इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह की मेहंदी आर्ट के लिए आपको हथेली के बीचों बीच एक बड़ा चांद बनाना है और फिर आप 3 से 4 रिंग बनाएं और महीन डिजाइंस बनाकर मेहंदी को फैलाते जाएं। आपने हथेली में जो डिजाइन लगाई है, उसी से मिलती जुलती डिजाइन आप उंगलियों की पोर पर और कलाई पर भी लगा दें।
इस तस्वीर में आप देख सकती हैं कि चांद की जगह बीच में झूमर बनाया गया है और फिर 2 रिंग्स के बाद मेहंदी डिजाइन को फैलाया गया है, जिसमें यह मंडला आर्ट जैसी ही नजर आ रही है। डिजाइन को ज्वेलरी का अंदाज देते हुए बीच की उंगली से हथेली की मेहंदी डिजाइन को जोड़ा गया है और कलाई पर भी हल्की सी डिजइन बनाई गई है। मेहंदी की डिजाइन महीन है और बहुत ही सुंदर भी नजर आ रही है। आप भी अगर हाथों में ज्यादा हैवी मेहंदी नहीं लगाना चाहती हैं, तो इस डिजाइन को चुन सकती हैं। आप इसे फ्रंट और बैक दोनों पर लगा सकती हैं।
पर्शियन मेहंदी डिजाइन में आपको बहुत ज्यादा प्रभाव इस्लामिक आर्ट का भी नजर आएगा। इसलिए फूल पत्ती और आधे चांद के अलावा आपको कर्व में भी डिजाइंस देखने को मिलेंगी। वहीं पतली-पतली बेल डिजाइंस, जो पर्शियन अंदाज में ही की गई हैं, वह मेहंदी को और भी यूनिक टच देंगी। आप ऊपर दिखाई गई तस्वीर में यह देख सकती हैं और ट्राई भी कर सकती हैं।
ऊपर दिखाई गई तस्वीर में आप साफ दिख सकते हैं कि फूल और पत्ती के साथ-साथ जाल और ज्वेलरी नुमा आकार में मेहंदी डिजाइन लगाई गई है। यह बहुत ही अलग तरह की डिजाइन है, जो आप यदि हाथों पर लगाती हैं, तो एक बार सभी की नजरें एक बार तो आपके हाथों पर जरूर जाकर टिक जाएंगी। इस तरह की मेहंदी आर्ट के साथ आप उंगलियों की पोरों को मेहंदी से भर सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।