भारत में मेहंदी केवल एक श्रृंगार का साधन नहीं है बल्कि यह एक रीति है, रिवाज है, कला का साज है और धार्मिक पहचान है। अगर इसके इतिहास पर गौरफरमाया जाए तो 5000 वर्ष से भी अधिक समय से इसका अस्तित्व पाया जाता है। सबसे पहले मिडल ईस्ट के देशों में मेहंदी का प्रयोग शुरू हुआ और फिर पाकिस्तान, ईरान, अफगानिस्तान और भारत में भी इस आर्ट को एक अलग पहचान मिली। कहते हैं न "जैसा देश वैसा भेष ", मेहंदी के केस में भी कुछ ऐसा ही रहा। जिस देश ने मेहंदी आर्ट को अपनाया, मेहंदी उस देश की कला और संस्कृति से प्रभावित हो गई। उस देश कला की छाप मेहंदी डिजाइंस में भी दिखने लग गई।
यदि भारतीय मेहंदी आर्ट में ट्रेडिशनल डिजाइंस के बारे में बात की जाए तो बेल, जाल, गोल टिक्की और डॉट मेहंदी डिजाइन सबसे ज्यादा प्रचलित रही हैं। इन डिजाइंस में आपको एक नहीं कई पैटर्न देखने को मिल जाएंगे। अगर केवल बेल डिजाइन की ही बात की जाए तो आपको इसमें अनेक विकल्प मिल जाएंगे। आज हम आपको कुछ पैटर्न और डिजाइंस दिखाएंगे, जिन्हें देख कर आप मेहंदी में तरह-तरह से बेल बना सकती हैं।
बेल मेहंदी डिजाइंस कहां से प्रभावित हैं?
बेल मेहंदी सावन के महीने से प्रभावित है। सावन यानि बारिश का महीना, जिसमें हर जगह आपको हरियाली देखने को मिलेगी। यह बेल मेहंदी भी फूल और पत्तियों से प्रभावित है और इसमें आपको तरह-तरह की डिजाइंस देखने को मिलेंगी। सबसे पहले तो आप कई तरह की फूल-पत्तियों की डिजाइंस इस मेहंदी में लगा सकती हैं। इसके अलावा आप जाल और केरियां बना कर भी अपनी बेल को पूरा कर सकती हैं। इतना ही नहीं, आप बेल मेहंदी में मोर आदि बनाकर उसे और भी ज्यादा खूबसूरत लुक दे सकती हैं।
कैरी वाली बेल मेहंदी डिजाइन
कैरियों के साथ जब आप फूल और पत्ती की डिजाइन बनाती हैं, तो वह और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आती है। इस तरह की मेहंदी डिजाइन राजस्थानी मेहंदी से प्रभावित होती है। आप कैरी के साथ-साथ इसमें मोर और चक्र आदि भी बना सकती हैं। गोल-गोल और घुमावदार लाइने भी आपकी बेल मेहंदी डिजाइन को बेहतरीन लुक देती हैं। आप इस तरह की बेल को मोटा या पतला जैसा चाहें वैसा बना सकती हैं। आपको इस मेहंदी डिजाइन को फ्रंट और बैक दोनों में लगा सकती हैा। अगर आपकी आर्ट अच्छी है और आपको अच्छी तरह से मेहंदी की कीप पकड़नी आती है, तो आप इस मेहंदी डिजाइन को अपने लिए चुन सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Moroccan Mehndi Designs For Lohri 2024: शादी के बाद पहली लोहड़ी मनाने जा रही हैं, तो हाथों पर लगाएं मेहंदी की ये डिजाइंस
क्रिस-क्रॉस बेल मेहंदी डिजाइन
आप इस तस्वीर में बेल की जो डिजाइन देख रही हैं, उसे बनाना बहुत आसान है। आपको बेल में फूल-पत्ती जो चाहिए उसे चुन लें और फिर पूरी बेल में आपको वैसी ही डिजाइन बनानी है। इसमें आप दो बेल बनाएं और उन्हें क्रिस-क्रॉस तरीके से आगे बढ़ाते जाएं। आप इस डिजाइन को आगे और पीछे दोनों साइड लगा सकती हैं। इस तरह से बेल मेहंदी डिजाइन को लगाना आसान है, मगर इसे लगाते वक्त आपको स्पेस का विशेष ध्यान देना होगा। आपको केवल क्रिस-क्रॉस स्टाइल में मेहंदी लगानी है या फिर इसकी पूरी चेन बनानी है, यह आप मेहंदी डिजाइन का चुनाव करने से पहले ही तय कर लें। आप इसमें छोटी और बड़ी चेन बना सकती हैं, साथ ही आप इसे कितना चौड़ा रखना चाहती हैं, यह भी आपकी इच्छा पर निर्भर करता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि आप यदि दो बेल को क्रिस-क्रॉस कर रही हैं, तो वह दोनों एक दूसरे को कॉम्प्लीमेंट करते हुए होनी चाहिए।
पत्ती की मोटी बेल मेहंदी डिजाइन
आजकल बोल्ड मेहंदी ट्रेंड में है और आप आप बेल मेहंदी डिजाइंस में भी इस चीज को फॉलो कर सकती हैं। आप तरह-तरह की पत्तियों की डिजाइंस बेल में बना सकती हैं । आप इसे हाथों की बैक साइड या फिर फ्रंट पर बना सकती हैं। रचने के बाद यह हाथों पर बहुत अच्छी लगती हैं। बेस्ट बात तो यह है कि यह बेल मेहंदी बहुत ज्लद ही लग जाती है और इसे लगाने में आसान भी है। क्योंकि यह बोल्ड होती है, तो रचने के बाद डिजाइन बहुत ज्यादा निखर कर आती है।
महीन बेल मेहंदी डिजाइन
आजकल महीन मेहंदी डिजाइन बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। इसमें आप बेल डिजाइन भी बना सकती हैं। आप फूल और पत्ती की महीन-महीन बेल पूरे हाथों पर लगा सकती हैं। यह किसी कपड़े पर किए गए महीन प्रिंट की तरह लगता है। अगर आपको घनी मेहंदी पसंद है तो आप इस मेहंदी डिजाइन को चुन सकती हैं और किसी भी अवसर पर लगा सकती हैं। इस मेहंदी को लगाना तो आसान है, मगर यह डिजाइन महीन होती है इसलिए इसे लगाने में थोड़ा समय लग सकता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों