मेहंदी डिजाइंस में सबसे ज्यादा प्रयोग किए जाने वाले पैटर्न में से एक कैरी को आप कई तरह से बना सकती हैं। मगर पहले यह जानना जरूरी है कि यह आर्ट कहां से प्रभावित है और इसे कितनी तरह से और किन-किन डिजाइंस के साथ कल्ब करके आप अपनी मेहंदी को कंप्लीट कर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में कैरी मेहंदी की कुछ खूबसूरत डिजाइंस दिखाने के साथ ही, इससे जुड़े कुछ बेहद रोचक तथ्य भी बताएंगे।
कच्चे आम को कैरी कहा जाता है और इसकी बनावट ऊपर से चौड़ी, घुमावदार और नीचे से चोच वाली होती है। भारतीय मेहंदी आर्ट में भी हम अधिकतम प्राकृतिक चीजों का ही प्रभाव देखते हैं। इसमें हम फूल, फल, बेल, जानवर आदि कलाकृतियां बनाते हैं। ऐसे में कैरी मेहंदी डिजाइन को बहुत अधिक पसंद किया जाता है।
अंग्रेजी में कैरी को पैस्ले पैटर्न (Paisley Pattern) कहा गया है। यह पैटर्न फैशन इंडस्ट्री के अब तक के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित पैटर्न में से एक। यदि इस पैटर्न को परिभाषित किया जाए तो ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के मुताबिक पैस्ले पैटर्न को भारतीय पाइन-शंकु डिजाइन पर आधारित घुमावदार पंख के आकार की आकृतियों का एक विशिष्ट पैटर्न माना गया है। यह पैटर्न कभी कभी कच्चे आम जैसा तो कभी टीयर ड्रॉप जैसा या किडनी के आकार का लगता है। पर्शियन मेहंदी डिजाइंस में भी इस आकृति को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है और इस विशिष्ट प्रकार की आकृति को 'बोतेह' या 'बुटो' के नाम से जाना जाता है। फारसी भाषा में इसे फूल कहा गया है।
पैस्ले पैटर्न का इतिहास भी बहुत रोचक है। इसे मेहंदी से पहले कपड़ों पर देखा गया है। वर्तमान समय में भी आप बहुत सारे आउटफिट्स में इस पैटर्न का देख सकती हैं और यह आपको रॉयल लुक देता है। इसलिए इसे भारत और यूरोपीय संस्कृतियों से जोड़ा जाता है। पार्शियन विचारधारा के मुताबिक इस प्रिंट को जीवन और प्रजनन क्षमता का प्रतिनिधित्व करने वाला एक सिंबल माना जाता है। सबसे पहले इस पैटर्न को कश्मीरी पश्मीना शॉल पर देखा गया और फिर यह फैशन इंडस्ट्री का सबसे चहेता पैटर्न बन गया ।
इसे जरूर पढ़ें- 10 मिनट में लगाएं पाकिस्तानी मेहंदी के ये डिजाइन
कैरी डिजाइन को मेहंदी में आप फूल और पत्तियों की बेल के साथ जोड़ कर बना सकती हैं। यह दिखने में बहुत सुंदर और घनी लगती है। आप इसे बेल के रूप में भी बना सकती हैं और अरेबिक अंदाज दे सकती हैं। कैरी के साथ-साथ आप वर्तिकाएं (Stigma)भी बना सकती हैं, जो आपकी मेहंदी डिजाइन को कंप्लीट करती है और नेचुरल लुक भी देती हैं। वर्तिकाएं आप घुमावदार अंदाज में और सीधी-सीधी, दोनों प्रकार से बन सकती हैं
इसे जरूर पढ़ें-हाथों की उंगलियां हैं छोटी तो मेहंदी के ये डिज़ाइन करें ट्राई
मेंहदी में मोर डिजाइन को बहुत अधिक पसंद किया जाता है और आप मोर के साथ कैरी डिजाइन भी बना सकती हैं। इस मेहंदी को और भी ज्यादा घना बनाने के लिए आप गुंबद, झरोखा, खंड, चक्र और जाल आदि डिजाइन भी बना सकती हैं। इसके साथ ही, आप हैंगिंग डिजाइन भी बना सकती हैं। अगर आपको हाथों में मेहंदी की भारी डिजाइन लगानी है, तो आप मोर के साथ कैरी डिजाइन का चुनाव कर सकती हैं।
कैरी और जाल डिजाइन दों अलग-अलग धर्मों से प्रभावित कलाकृतियां है। जहां कैरी आपको राजस्थानी रॉयल लुक वाली मेहंदी आर्ट में नजर आएगी, वहीं जाल इस्लामिक कला का खूबसूरत हिस्सा है। आप दोनों को एक साथ जोड़कर जब मेहंदी कंप्लीट करेंगी तो आपके हाथ बहुत ही खूबसूरत नजर आएंगे। जाल की जगह आप चेक डिजाइन भी बना सकती हैं और इसके साथ खूबसूरत मोटिफ बनाएं।
केवल इस बात का ध्यान रखना जरूरी नहीं है कि आप कैरी के साथ कौन सी डिजाइन बना रही हैं, बल्कि यह भी जरूरी है कि आप कैरी के अंदर कौन सी डिजाइन बना रही हैं। कैरी के अंदर आप गोल टिक्की, डॉट, लाइन, जाल आदि डिजाइनंस बना सकती हैं। अगर आप बड़ी कैरी बना रही हैं, तो आप इसके अंदर मोटिफ्स या फिर फूल आदि की डिजाइंस भी बना सकती हैं।
कैरी आप छोटी और बड़ी कैसी भी बना सकती हैं। आजकल मोटिफ मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में है, तो आप कैरी के मोटिफ बनाकर भी हाथों पर मेहंदी लगा सकती हैं और यह रचने के बाद बहुत ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। बड़ी कैरी बना रही हैं, तो उसके आस-पास फूल की बेल या जाल डिजाइन बना सकती हैं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit Main- Paisley Mehndi Designs/ facebook
Image Credit Inside- Freepik, Shikha Dhimaan/ mehndidesignsandartists.quora, mehndi by thamanna/ pinterest, Seema Mehandi/youtube, Aman Mehndi Artist/ facebook, habeedashenna/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।