तीज त्योहारों पर सजना संवरना हर किसी को पसंद होता है। इसलिए हम सभी लोग पहले से ही इसकी तैयारी करना शुरू कर देते हैं। ईद उल फितर का त्योहार 11 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस मौके को खास बनाने के लिए हाथों में मेहंदी रचाने तो बनती है। इसके लिए कई सारे लोगों ने तो डिजाइन सर्च करने भी शुरू कर दिए हैं। अगर आप भी मेहंदी के डिजाइन को सर्च कर रही हैं तो इस बार ईद मुबारक मेहंदी से अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाएं। इससे आपके हाथ सुंदर नजर आएंगे।
आप ईद के मौके पर ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन सिंपल होते हैं। लेकिन हाथों में लगने के बाद अच्छे लगते हैं। इसमें सबसे पहले कलाई पर एक ब्रेसलेट का डिजाइन क्रिएट किया जाता है। इसमें छोटे फूल और लटकन के साथ सितारे बनाएं। फिर आगे की तरफ एक आधे चांद के डिजाइन को क्रिएट करें और उसमें चेक डिजाइन बनाएं। फिर आगे की तरफ लिखें ईद मुबारक। इस तरह का डिजाइन अच्छा लगता है। इसे लगाने के लिए आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है। यह 10 मिनट में घर पर लग जाएगा।
अगर आप आगे की हथेली पर लगाने के लिए मिनिमल मेहंदी डिजाइन को सर्च कर रही हैं तो यह डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसमें कलाई पर लाइन खींचकर पत्तियों की बेल बनाई गई है। इसके बाद हथेली पर पत्तियों के डिजाइन के साथ आधे चांद के आकार को क्रिएट किया गया है। डॉट से उसकी लटकन भी तैयार की गई है। फिर इसमें लिखें ईद मुबारक और साइड में बनाएं एक छोटा सा तारा। उंगलियों के लिए फ्लावर डिजाइन को क्रिएट करें और जाली बनाकर उंगली को कवर करें। इस तरह के डिजाइन से आपके हाथ सुंदर नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें: Jhumar Mehndi Designs For Eid 2024: ईद के मौके पर लगाएं झूमर मेहंदी की ये डिजाइंस
ईद से पहले हर कोई चांद का दीदार करता है। आप चांद को देखने के साथ-साथ उसके आकार को हाथों में क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको फ्लावर डिजाइन के साथ चांद बनाना है। फिर इसमें छोटे-छोटे झूमर का डिजाइन क्रिएट करना है। एक उंगली पर ईद मुबारक लिखना है। इसे आप उर्दू, हिंदी और इंग्लिश हर भाषा में लिख सकती हैं। आप चाहें तो इसके आसपास छोटे-छोटे सितारों के डिजाइन को भी क्रिएट कर सकती हैं। जिससे आपका हाथ और भी सुंदर लगेगा।
अगर आपको भरे हाथ वाली मेहंदी पसंद है तो इसके लिए आप इस फोटो में दिखाए गए डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें हाथ के पीछे वाले हिस्से में पत्तियों के डिजाइन को फूलों के साथ बहुत बारीकी से बनाया गया है। फिर बीच में ईद मुबारक लिखा गया है। उंगलियों में घुमावदार डिजाइन को क्रिएट किया गया है। जिससे हाथ भरा-भरा लग रहा है। आप चाहें तो इसे हाथ के आगे वाले हिस्से में लगा सकते हैं।
इन ईद मुबारक मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों में क्रिएट करें। इससे आपको भी कुछ नए डिजाइन की मेहंदी डिजाइन लगाने का मौका मिलेगा। आप चाहे तो इसे बनाने के लिए इंस्टेंट मेहंदी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Chand Bel Mehndi Design: माह-ए-रमजान पर हाथों में लगाएं चांद बेल मेहंदी के ये डिजाइन्स
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-instagram(best_mehndi_designs1)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।