मेहंदी लगाने के लिए हमें किसी खास दिन की जरूरत नहीं होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि महिलाओं को मेहंदी लगाना इतना पसंद जो होता है। लेकिन जब कोई खास त्योहार या दिन आता है तो इसके लिए हम कुछ अलग डिजाइन को सर्च करते हैं, ताकि हाथ सुंदर लगे और कुछ अलग डिजाइन लगाने का मौका मिले। ईद आने वाली है। इस साल ईद-उल-फितर (Eid al-Fitr) का त्योहार 10 अप्रैल को मनाया जा रहा है। ऐसे में इस खास मौके पर मेहंदी लगाना तो बनता है। इसके लिए आप यहां बताई गई टैटू मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। इससे आपके हाथ सुंदर लगेंगे।
ईद का मौका हो और हाथ में चांद डिजाइन की मेहंदी न लगे। ऐसा नहीं हो सकता। इस बार ईद-उल-फितर के मौके पर हाथ में चांद टैटू मेहंदी लगाएं। इस तरह के टैटू मेहंदी को आप हथेली पर भी लगा सकती हैं। साथ ही बैक हैंड पर भी इस डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें आपको आधा चांद बनाना होगा। इसके बाद इसमें फ्लावर और पत्तियों की डिजाइन को क्रिएट करना है। आप चाहें तो इसमें शेड कर सकती हैं या सिंपल आउटलाइन से इसे कंप्लीट कर सकती हैं। इस तरीके से आपकी टैटू मेहंदी तैयार हो जाएगी। इस तरह के डिजाइन को लगाने के लिए आपको बाजार भी नहीं जाना पड़ेगा।
अपने नाम का अक्षर हो या किसी खास का इसे अक्सर लड़कियां अपने हाथों की मेहंदी की डिजाइन में क्रिएट कराना पसंद करती हैं। लेकिन आप इस बार नाम के अक्षर के डिजाइन को टैटू मेहंदी डिजाइन की तरह क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको हथेली पर नाम का अक्षर लिखना है। फिर इसी लेटर को फ्लावर और पत्तियों से सजाना है। इससे आपके हाथ पर बना नाम का अक्षर और अच्छा लगेगा। इस तरह के लेटर को आप बड़ा और छोटा दोनों तरह से क्रिएट कर सकती हैं। इसे बनाने में आपको बस 10 मिनट का टाइम लगेगा।
इसे भी पढ़ें: S Mehndi Designs: आसानी से बन जाएंगे हाथों पर S मेहंदी के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें
हथेली और बैकहैंड मेहंदी की जगह आप टैटू मेहंदी को उंगलियों पर भी लगा सकती हैं। इसके लिए भी काफी अच्छे डिजाइन आते हैं। इसमें आप पत्तियों की डिजाइन से इस मेहंदी को कंप्लीट कर सकती हैं। साथ ही आप चाहें तो इसी डिजाइन के बैंड को आप कलाई पर क्रिएट कर सकती हैं। इसे बनाना आसान है इसलिए आपको बाजार से जाकर मेहंदी लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें: Mehndi Designs: चौड़े हाथों पर खूब जचेंगे अरेबिक मेहंदी के ये नए डिजाइंस
मिनिमल मेहंदी काफी ट्रेंड में है। इसे हर सेलिब्रिटी अपनी शादी में लगाना पसंद करता है। आप भी इस तरह की डिजाइन को टैटू मेहंदी के लिए क्रिएट कर सकती हैं। यह डिजाइन हाथ के पीछे वाले हिस्से पर अच्छे लगते हैं। इसके लिए आपको एक बॉक्स बनाना है। इसके आसपास डॉट डिजाइन क्रिएट करना है। फिर इसके ऊपर वाले हिस्से पर फ्लावर डिजाइन बनाना है और उंगली पर लीफ मेहंदी को क्रिएट करना है। इस तरीके से आपकी मिनिमल टैटू मेहंदी डिजाइन रेडी हो जाएगी। इसे बनाने में आपको 10 मिनट का समय लगेगा। लेकिन यह लगने के बाद अच्छी लगेगी।
इन टैटू मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों में क्रिएट करें इससे लगेगा की आपने सच में टैटू बनवाया है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Instagram Stylish Mehndi Design
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।