herzindagi
latest tattoo mehndi designs

Tattoo mehndi Designs: हाथों पर लगाएं टैटू मेहंदी डिजाइन, हर कोई देखकर करेगा तारीफ

लेटेस्ट ट्रेंड के हिसाब से मेहंदी लगाएंगी तो हाथ बहुत सुंदर नजर आएंगे। इसके लिए आपको यहां बताए गए डिजाइन को ट्राई करना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2023-12-28, 15:58 IST

मेहंदी लगाने के लिए महिलाएं हमेशा तैयार रहती हैं। मौका कोई भी हो उन्हें अपने हाथों में अलग-अलग डिजाइन की मेहंदी लगाना काफी पसंद होता है। इसके लिए कई सारी लड़कियां तो इंटरनेट पर जाकर डिजाइन सर्च करती हैं ताकि जब मेहंदी हाथों में लगे और रचने के बाद रंग आए तो उसके डिजाइन को देखकर हर कोई तारीफ करे। ऐसे में आपको ट्राई करना चाहिए टैटू मेहंदी डिजाइन। आजकल मिनिमिल मेहंदी डिजाइन की तरह ये भी काफी ट्रेंड में है। इसलिए लड़कियां टैटू बनवाने की जगह इन्हें लगाना ज्यादा पसंद करती हैं।

लीफ डिजाइन मेहंदी

Leaf designs mehndi

अगर आपको सिर्फ उंगली पर डिजाइन क्रिएट करना पसंद है तो इसके लिए आप लीफ डिजाइन से अंगूठी को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरीके के डिजाइन काफी सिंपल होते हैं और कम समय में बन जाते हैं।  इसके लिए आपको सबसे पहले कलाई पर लीफ का डिजाइन क्रिएट करना है। इसके बाद उंगली पर उल्टी अंगूठी का डिजाइन बनाना है। आप चाहे तो ट्राएंगल स्टाइल वाले डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इसके बाद इसी डिजाइन को आगे रिपीट करना है और लीफ बनानी है। इस तरीके से आपकी टैटू मेहंदी तैयार हो जाएगी।

फ्लावर टैटू बनाएं

Flower tattoo mehndi

सिंपल डिजाइन पसंद है तो इसके लिए कलाई के पास कोई भी फ्लावर लोटस, रोज, सनफ्लावर या फिर जो आपको पंद है उसके (फ्लोरल मेहंदी डिजाइन) डिजाइन को क्रिएट करें। इसकी आउटलाइन थोड़ी मोटी करेंगे तो ये उभरकर नजर आएगा और टैटू जैसा लगेगा। इसे बनाने में आपको बस 5 मिनट लगने हैं। लेकिन ये देखने पर बिल्कुल टैटू जैसा लगेगा। इससे आपका खर्चा भी कम हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Bridal Mehndi Designs: भरी हथेली वाली मेहंदी के ये डिजाइंस बढ़ाएंगे आपके हाथों की शोभा

बैंड टैटू मेहंदी

Band tattoo mehndi

अगर आप बैंड डिजाइन का टैटू पसंद करती हैं तो इसे भी मेहंदी से क्रिएट किया जा सकता है। इसके लिए कलाई पर राउंड करके एक बैंड बनाएं। फिर (मेहंदी डिजाइन) उसमें फ्लावर क्रिएट करें। अब छोटे-छोटे फ्लावर बनाएं साथ में पत्तियों के डिजाइन को भी क्रिएट करें। उंगली पर दोबारा एक बैंड बनाएं उसमें मन हो तो फ्लावर बनाएं वरना ऐसे ही छोड़ दें। इस तरीके से आपकी मेहंदी लगकर तैयार हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: S Mehndi Designs: आसानी से बन जाएंगे हाथों पर S मेहंदी के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें

इन टैटू मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों में क्रिएट करें इससे लगेगा की आपने सच में टैटू बनवाया है। आप चाहे तो इसे बनाने के लिए इंस्टेंट मेहंदी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।