Easy Mehndi Designs: हर तीज-त्यौहार के मौके पर मेहंदी को हाथों और पैरों पर लगाई जाती है। वहीं इसे लगाने के लिए किसी खास मौके का इंतजार किया जाता है। इसके कई डिजाइन आपको देखने को मिल जाएंगे, लेकिन हाथों के आकार को ध्यान में रखते हुए डिजाइन को चुनना बेहद जरूरी होता है।
आजकल अरेबिक डिजाइन की मेहंदी को काफी पसंद किया जाता है। बात अगर चौड़े हाथों की करें तो अक्सर चौड़े हाथों के लिए मेहंदी का डिजाइन चुनना बेहद मुश्किल हो जाता है। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं अरेबिक डिजाइन की मेहंदी के कुछ आकर्षक डिजाइंस जो खासकर चौड़े हाथों के लिए बेस्ट रहेंगे। साथ ही बताएंगे इनसे जुड़ी कुछ टिप्स।
हाथ फूल डिजाइन अरेबिक मेहंदी (Simple Mehndi Design)
अगर आप मॉडर्न लुक वाले मेहंदी डिजाइन को हाथों पर बनाना चाहती हैं तो इस तरह का हाथ फूल मेहंदी डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेगा। इस तरह के डिजाइन को बनाने के लिए आप इअरबड्स और टूथपिक की मदद ले सकती हैं।
फुल हैण्ड अरेबिक डिजाइन मेहंदी (Arabic Mehndi Design)
भरे हाथों वाली मेहंदी हर तरह के फंक्शन पर लगाई जा सकती है। वहीं इसमें डिजाइन को बनाने के लिए आप बारीक नॉक की मेहंदी का चुनाव करें। इसमें आप केरी मेहंदी डिजाइन से लेकर जाल डिजाइन बना सकती हैं।
बेल डिजाइन अरेबिक मेहंदी (5 Minute Mehndi Design)
बेल मेहंदी देखने में बेहद मॉडर्न लुक देने में मदद करती है। वहीं चौड़े हाथों पर डिजाइन बनाते समय आप छोटे पैटर्न के डिजाइन को बनाये। इसके लिए फूल-पत्ती और केरी डिजाइन को बना सकती हैं। मेहंदी लुक को आकर्षक बनाने के लिए डार्क कलर की मेहंदी से पहले आउटलाइन कर सकती हैं।इसे भी पढ़ें :पैरों की उंगलियों पर खूब जचेंगे मेहंदी के ये डिजाइंस
पीकॉक डिजाइन अरेबिक मेहंदी (Peacock Design Mehndi Design)
पीकॉक डिजाइन की मेहंदी देखने में बेहद खूबसूरत नजर आती है। वहीं इस तरह का डिजाइन बनाने के लिए आप पहले एक से दो बार अभ्यास जरूर करें। इसे आप चूड़ी डिजाइन या ब्रेसलेट स्टाइल में भी हाथों पर लगा सकती हैं और अपने हाथों की शोभा बढ़ा सकती हैं।
अगर आपको चौड़े हाथों के लिए अरेबिक मेहंदी के ये डिजाइंस और लगाने का आसान तरीका पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit : Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों