इर्द के त्योहार का इंतजार हमें पूरे वर्ष रहता है। इस त्योहार के लिए महिलाओं की हमेशा ही खास तैयारी रहती है। रमजान का महीना शुरू होते ही महिलाएं घर आंगन की सजावट शुरू कर देती हैं। साथ ही घर के सामान की खरीदारी और ईद पर पहनने के लिए कपड़ों और गहनों की शॉपिंग भी पहले ही कर ली जाती है। मगर ईद वाले दिन अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हाथों पर मेहंदी लगाने का काम एक दिन पहले ही होता है।
वैसे तो हम रमजान भर आपको कई मेहंदी की डिजाइंस दिखा चुके हैं, मगर आज इस आर्टिकल में हम आपको विशेष तौर पर ईद के लिए मेहंदी की डिजाइंस दिखाएंगे। आप ईद पर जल्दी लग जाने वाली खूबसूरत मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं, तो झूमर मेहंदी डिजाइन आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती हैं।
झूमर की डिजाइन ज्वेलरी और कमरे में लगने वाली डिजाइनर लाइट्स से प्रेरित होती हैं। मेहंदी आर्ट में हम झूमर को कई तरह से बना सकते हैं। झूमर के साथ आप अलग-अलग तरह की मेहंदी डिजाइंस का कॉम्बिनेशन बना सकती हैं। इसके लिए आपको अलग-अलग झूमर डिजाइंस के बारे में भी पता होना चाहिए। आप छोटे, बड़े और 2-3 खंड में झूमर बना सकती हैं। झूमर के साथ चेन डिजाइन भी प्रचलित है और यह बहुत अच्छी भी लगती है।
झूमर को आप कई आकार में बना सकती हैं। वैसे तो यह गुंबद के आकर का गोल होता है, मगर आप इसे मेहंदी आर्ट में ईंट, त्रिभुज, आयताकार, वर्गाकार और गोल आकार का बना सकती हैं। इसे अंदर से फिल करने के लिए आप बॉर्डर मेहंदी डिजाइन और डॉट मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं, इससे यह और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। आप अपनी हथेली के आकार के अनुसार छोटे या बड़े झूमर बना सकती हैं। आपको बता दें कि मेहंदी की यह डिजाइन छोटे और बड़े दोनों ही हाथों पर अच्छी लगती है। यदि आपके हाथ हैवी हैं, तो इस मेहंदी डिजाइन को लगाने से वह पतले नजर आते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Border Mehndi Designs For Ramadan 2024: छोटे हाथों पर लगाएं मेहंदी की ये डिजाइंस, सुंदर दिखेंगे आपके हाथ
अगर आप मुगल अंदाज में हाथों पर मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो आपको मेहराब मेहंदी डिजाइन के अंदर झूमर बनाना चाहिए। आप छोटे और बड़े झूमर बनाकर उसकी लटकन बना सकती हैं। इससे आपका आधा हाथ कवर हो जाता है। इसके साथ ही आ झरोखों के अंदर भी झूमर की लटकन बना सकती हैं। इस तरह की मेहंदी में आप जाल या बॉर्डर डिजाइन का कॉम्बिनेशन रख सकती हैं। यदि आपके हाथ चौड़े हैं, तो आपको छोटे झूमर बनाने चाहिए और यदि आपके हाथ लंबे हैं, तो आपको बड़े झूमर बनाने चाहिए। आप उंगलियों में भी झूमर की डिजाइन बना सकती हैं।
मंडला आर्ट बारीक पैटर्न पर बनाई जाती है। इसमें गोल, चौकोर, त्रिभुज और अन्य कई प्रकार के आकारों के अंदर सिमेट्री में डिजाइन बनाई जाती हैं। यह बहुत ही महीन होती है। मेहंदी में भी मंडला आर्ट को बहुत पसंद किया जाता है। ईद के त्योहार पर आप इसे थोड़ा रॉयल अंदाज देने के लिए झूमर की डिजाइंस भी बना सकती हैं। इसमें भी लटकन या फिर आप झूमर की बेल बना सकती हैं। झूमर के अंदर आप बॉर्डर डिजाइन के अलावा जाल या फिर गोल टिक्की डिजाइन भी बना सकती हैं। लंबे हाथों पर यह डिजाइन बहुत अच्छी लगती है। आप इसे हाथों के फ्रंट या फिर बैक दोनों में बना सकती हैं। यह डिजाइन आप उंगलियों में भी बना सकती हैं। इससे आपकी उंगलियां भी लंबी नजर आएंगी।
जाल मेहंदी डिजाइंस को बनाना भी आसान है और यह बहुत जल्दी हाथों में लग जाती है। दिखने में भी जाल मेहंदी बहुत अच्छी लगती है। इसके साथ अगर आप कोई दूसरी डिजाइन का कॉम्बिनेशन तलाश कर रही हैं, तो आप झूमर डिजाइन को चुन सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन आपके हाथों पर अच्छा भी दिखेगा और हाथों को भरा-भरा भी दिखाएगा। अगर आप हाथों में बड़े जाल बना रही हैं तो आप जाल के अंदर भी छोटे छोटे झूमर बना सकती हैं। यह मेहंदी डिजाइन लंबी और चौड़ी हथेली पर ज्यादा अच्छी लगेगी और आप इसे हाथों के बैक साइड पर भी लगा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Jaal Mehndi Designs For Ramadan 2024: त्योहार के मौके पर हाथों पर सजाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-sanober_mehndi_artist/Instagram, neha_mehndi_art/Neha Miral Chandaria/Instagram, gangaur_mehandi/Gangaur mehandi/Instagram, bridalpoonammehendi_designer/ Poonam Mehendi Designer/Instagram, arpitmehndiart/Arpit Bhushan/Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।