हमारे देश में कई त्यौहार ऐसे हैं जिन्हें बहुत धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें दिवाली का नाम भी आता है। ऐसा इसलिए दिवाली का त्यौहार केवल हिंदू ही नहीं बौद्ध, जैन,सिख समेत सभी धर्मो के लोग इस त्यौहार को काफी खास तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन हम सभी सच्चे दिल से मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करते हैं।
इस दिन आपके घर में माता लक्ष्मी का आगमन भी होता है। दिवाली की रात लोग माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लुक विशेष उपाय आजमाते हैं, जिससे समृद्धि के द्वार खुले रहें और घर में सकारात्मकता आए। इसलिए दिवाली की पूजा, खान-पान और कपड़ों पर काफी ध्यान दिया जाता है।
हालांकि, दिवाली की पार्टी में ट्रेडिशनल आउटफिट्स वियर किए जाते हैं, मगर हर बार ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहनना और अपने लुक को यूनिक बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर आप यही सोच रही हैं, तो हेयरस्टाइल की मदद से अपने लुक नया बना सकते हैं। जी हां, कैसे आइए इस लेख में जानते हैं ऐसे हेयरस्टाइल्स जिनकी मदद से आप खुद को नया लुक दे सकते हैं।
स्ट्रेट हेयरस्टाइल
View this post on Instagram
अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें क्या नया है? स्ट्रेट लुक बहुत तरह के होते हैं, जिन्हें ट्वीट करके नया लुक दिया जा सकता है। (फेस्टिव सीजन में ट्राई करें ये हेयर स्टाइल) आप अपने स्ट्रेट हेयर की कटिंग करवा कर, नया लुक दे सकते हैं कैसे? आइए जानते हैं।
क्या चाहिए
- हेयर कॉम्ब
- स्ट्रेटनिंग मशीन
कैसे बनाएं?
- सबसे पहले बालों को अच्छे से कॉम्ब करें।
- इसके बाद स्ट्रेटनिंग मशीन की मदद से स्ट्रेट करें।
- इस बात का ध्यान रखें की ज्यादा हीट बालों को ना लगे।
- आपको हेयर स्टाइल 10 मिनट में तैयार हो जाएगा।
ओपन हेयर विद हाई बन
अगर आप अपने कुछ डिफरेंट लुक पाना चाहते हैं, तो यह हेयरस्टाइल मददगार साबित हो सकता है। बता दें कि इस हेयरस्टाइल को बनाना न सिर्फ आसान है, बल्कि फैंसी भी है। इसे बनाने के लिए बस आपको नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।
क्या चाहिए
- हेयर कॉम्ब
- स्ट्रेटनिंग मशीन
- हेयर बन
कैसे बनाएं?
- ओपन हेयर में हाई बन बनाने के लिए सबसे पहले आप अपने बालों को सुलझा लें।
- फिर आपने आगे के बालों को लें और इसका हाई बन बना लें।
- इसे अच्छी तरह से हेयर पिन से पिनअप कर लें और बन को सेट होने दें।
- अब बन पर हेयर स्प्रे कर लें ताकि आपके बाल सेट हो जाएं।
- अगर आप सेलिब्रेशन या फेस्टिव सीजन में स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो आपके ओपन हेयर विद बनएकदम परफेक्ट है। इस हेयरस्टाइल को बनाना भी बहुत आसान है।
लो बन हेयरस्टाइल
View this post on Instagram
अगर आप किसी फैमिली फंक्शन में जा रही हैं और कुछ ट्रेडिशनल आउटफिट्स वियर कर रही हैं, तो लो बन हेयरस्टाइल आपके लिए बेस्ट है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होगी। बस आपको हमारे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
क्या चाहिए
- कॉम्ब
- हेयर पिंस
- हेयर बैंड
- बन एक्सटेंशन
कैसे बनाएं?
- लो बन बनाने के लिए सबसे पहले आपको बालों की ऑफ सेंटर पार्टिंग करनी होगी।
- आप पार्टिंग अपने फेस के हिसाब से पार्टिंग कर सकते हैं। आप बीच या फिर साइड की पार्टिंग कर सकते हैं।
- बेहतर होगा कि आप अपने बालों को स्ट्रेट भी कर सकती हैं। अब अपने बालों को स्ट्रेट करें और पीछे की तरफ ले जाएं।
- फिर बालों को रोल करें और स्कैल्प के सेंटर में जाकर पिंस से टक कर लें।
- इस रोल पर आप अच्छी तरह से हेयर स्प्रे कर लें ताकि आपके बाल सेट हो जाएं। बस आप इसके बाद बन एक्सटेंशन लगा लें।
- आप ऊपर से इसे किसी अच्छी-सी हेयर एक्सेसरीज से डेकोरेटभी कर सकते हैं।
अगर आप कोई इजी हेयर स्टाइल जानती हैं तो इसकी जानकारी हमारे कमेंट सेक्शन पर जरूर शेयर करें।
आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- (@Instagram)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों