12 मार्च से रमजान के पवित्र दिनों की शुरुआत हो चुकी है। रमजान के महीनों का इंतजार हम साल भर करते हैं। इन दिनों जहां मन धार्मिक भावनाओं से भरा हुआ होता है, वहीं दूसरी तरफ मन में ईद का उत्साह भी होता है। इस पावन महीने में जहां रोजे रखकर ईश्वर की इबादत की जाती है, वही शाम को इफ्तार का समय भी बहुत खास होता है। पूरा महीना ही त्योहार की तरह लगता है। इन दिनों हम नए आउटफिट्स के साथ ही अपने श्रृंगार पर भी काफी ध्यान देते हैं। कुछ नहीं तो हाथों में मेहंदी लगाने के लिए डिजाइंस की तलाश हम महिलाओं को हमेशा ही रहती है।
ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में खास रमजान के महीने में लगाई जाने वाली मेहंदी कुछ डिजाइंस दिखाएंगे। आपको बता दें कि चांद इस्लाम धर्म में बहुत ही पवित्र चिन्ह माना गया है। इसे मेहंदी में भी शामिल किया जा सकता है। तो चलिए रमजान के लिए कुछ खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस देखते हैं।
फूलों की बेल से बनाएं चांद
अगर आप हाथों की बैक मेहंदी डिजाइंस तलाश रही हैं, तो एक बार आप ऊपर दिखाई गई तस्वीर पर नजर डालें। इस मेहंदी आर्ट में आप फूलों की बेल से चांद बना सकती हैं। इसके लिए आप छोटे और बड़े आकार के फूल बनाएं और उन्हें कर्व स्टाइल में पत्तियों, शाखाओं और लताओं की मदद से बढ़ाते जाएं। आपको इसमें चांद की कोई आउटलाइन नहीं बनानी होती है, बस बेल से मेहंदी को आगे बढ़ते जाना होता है। इसके अतिरिक्त मेहंदी को और भी ज्यादा खूबसूरत लुक देने के लिए आप चेन मेहंदी डिजाइंस या फिर डॉट मेहंदी को इसमें एड कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में कलरफुल मेहंदी का दिखा ट्रेंड, आप भी देखें झलक
फ्रंट हैंड चांद मेहंदी डिजाइंस
अगर आप फ्रंट हैंड के लिए चांद मेहंदी डिजाइन तलाश रही हैं, तो आपको ऊपर दिखाई गई इस तस्वीर को देखना चाहिए। इस तस्वीर में आप कई तरह की चांद डिजाइंस देख सकती हैं। अगर आपको बहुत ज्यादा हैवी मेहंदी डिजाइन हाथों पर नहीं लगानी है, तो आपको इस तस्वीर पर गौर फरमाना चाहिए। इस तरह की डिजाइन कम समय में लग जाती है और हाथों पर बहुत ज्यादा खूबसूरत भी लगती है। इस तरह की मेहंदी आर्ट में आप चांद के साथ सितारों की डिजाइंस भी बना सकती हैं। रचने के बाद इस तरह की मेहंदी डिजाइंस बहुत ही खूबसूरत लगती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Keri Mehndi Designs: छोटे हाथों पर कैरी मेहंदी की ये 5 डिजाइंस लगेंगी बेमिसाल
हैवी चांद मेहंदी डिजाइंस
अगर आप हाथों के लिए हैवी चांद मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं, तो आपको एक बार ऊपर दिखाई गई तस्वीर पर गौर फरमाना चाहिए। इस तस्वीर में आपको चांद और सितारों के अलावा फूल की बेल और कैरियां भी साथ में देखने को मिल रही होंगी। अगर आपके हाथ हैवी हैं, तो इस तरह की डिजाइंस आपके हाथों पर ज्यादा अच्छी दिखेंगी। आपको बता दें कि आप इस डिजाइन को बोल्ड अंदाज में भी लगा सकती हैं और महीन डिजाइन भी बना सकती हैं। चांद और सितारों के साथ ही आप इस मेहंदी डिजाइन में लालटेन भी बना सकती हैं।
चांद बेल मेहंदी डिजाइंस
इस तरह की मेहंदी के लिए आप चेन स्टाइल में डिजाइन बनाएं और उसमें चांद और सितारे बनाकर मेहंदी को सजाएं। यह बहुत ही आसान मेहंदी डिजाइन है। इस तरह की मेहंदी डिजाइन को आप छोटे हाथों पर लगाएंगी, तो वह बड़े नजर आएंगे। आप इस तरह की बेल को हाथों के फ्रंट और बैक दोनों में लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन को लगाने में समय भी कम लगता है और रचने के बाद यह बहुत ज्यादा खूबसूरत लगती है। अगर आप चाहें तो उर्दू भाषा में अपनी मेहंदी में कुछ लिख भी सकती हैं। इससे आपकी मेहंदी की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है।
वेस्टर्न चांद मेहंदी डिजाइंस
मेहंदी को ट्रेडिशनल के साथ-साथ वेस्टर्न टच भी देना है, तो आपको एक बाद इस तस्वीर को देखना चाहिए। इस तरह की मेहंदी डिजाइन में आप हथेली के बीच में एक गोल फूलों की बेल बनाएं और उसमें उर्दू में कोई अच्छी सी आयत लिख सकती हैं। इसके साथ ही आप उंगलियों में चांद की खूबसूरत चेन डिजाइन लगा सकती हैं। यह मेहंदी हाथों के फ्रंट और बैक दोनों पर अच्छी लगेगी और रचने के बाद तो सभी आपकी इस मेहंदी डिजाइन की तारीफ करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
image credit- saidapatel_motani/instagram,merakimehndiart/𝗦𝗛𝗔𝗛𝗜𝗡𝗔 𝗞𝗛𝗔𝗧𝗥𝗜/instagram, heena_by_ nishaa/instagram,
heena_world88/𝐒𝐚𝐧𝐢𝐲𝐚 𝐤𝐡𝐚𝐧/instagram, Hennadiaries.qa/instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों