अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग फंक्शन काफी ट्रेंड में रहा। हर किसी ने उनके इस दिन के फंक्शन को काफी एन्जॉय किया। वहां पर हर दिन की अलग-अलग थीम को रखा गया और गेस्ट को उसी के हिसाब से तैयार होने के लिए कहा गया। वहीं कई सारी ऐसे एक्टिविटी भी रखी गई, जिन्हें वहां पहुंचे मेहमानों ने काफी एन्जॉय किया। मेहंदी के भी कुछ खास रंग और डिजाइन देखने को मिले जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसे बॉलीवुड मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा (veena nagda) ने शेयर किया। चलिए आपको बताते हैं किस तरह की मेहंदी जामनगर में देखने को मिली।
गोल्डन कलर मेहंदी (Latest Mehndi Designs)
मेहंदी सिर्फ हरी या डार्क ब्राउन रंग की नहीं होती है। बल्कि आजकल इसमें भी अलग-अलग रंग आने लगे हैं, जिसकी झलक अनंत राधिका के प्री-वेडिंग में नजर आई। यहां पर गोल्डन कलर से हाथों में मेहंदी लगाई गई। जिसमें बैक डिजाइन को काफी खूबसूरती से तैयार किया। आप भी चाहें तो इस तरह का नया एक्सपेरिमेंट अपने हाथों पर ट्राई कर सकती हैं। इसे पैन से बनाया जाता है इसलिए इससे डिजाइन भी आसानी से बन जाते हैं। इस तरह के कलरफुल पैन आपको मार्केट में मिल जाएंगे।
पिंक कलर मेहंदी
View this post on Instagram
आप मेहंदी लगाने के लिए पिंक कलर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। जामनगर में ऐसे ही मेहंदी कलर से डिजाइन को क्रिएट किया गया। जिसमें हैवी बेल को हाथों में लगाया गया। आप चाहें तो पिंक कलर के पेन की मदद से डिजाइन को हाथों की हथेली पर भी बना सकती हैं। मोर की जगह आप फ्लावर या पत्तियों के डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं, ताकि हाथ और ज्यादा अच्छे लगे। (मेहंदी डिजाइन)
इसे भी पढ़ें: X Mehndi Designs: हथेली पर X बनाकर लगाएं मेहंदी की ये डिजाइंस
स्टोन वर्क मेहंदी
स्टोन वर्क आपने ज्वेलरी या आउटफिट में देखा होगा। लेकिन मेहंदी में भी स्टोन का इस्तेमाल किया जाता है। इससे हाथ और ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। अनंत राधिका की प्री-वेडिंग में ऐसी ही मेहंदी का डिजाइन क्रिएट किया गया। जिसमें पेन से डिजाइन बनाने के साथ-साथ उसमें स्टोन भी लगाए गए। इससे हाथों में बना डिजाइन और ज्यादा हैवी लगने लगा। आप भी इस तरह के डिजाइन को क्रिएट करना चाहें तो किसी खास दिन पर कर सकती हैं। (15 मिनट में मेहंदी डिजाइन)
इसे भी पढ़ें: Mehndi Designs: 10 मिनट में हाथों पर लगाएं ये शेडेड मेहंदी डिजाइंस
मेहंदी कोन से ही नहीं आप पेन से भी मेहंदी लगा सकते हैं। इसमें आप अलग-अलग कलर को ट्राई कर सकती हैं जिससे आपको हाथों में कुछ नया ट्राई करने का मौका मिलेगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों