दिव्यांका त्रिपाठी का आज जन्मदिन है। हमारी प्यारी इशिता वैसे तो अपने बालों और स्किन को लेकर काफी फेमस हैं, लेकिन उनके हेयरस्टाइल कुछ खास ही रहते हैं। दिव्यांका के किसी भी पब्लिक इवेंट में या फिर अपने शो में जाएं उनका लुक काफी यूनीक लगता है। खास तौर पर उनके हेयरस्टाइल्स। कई बार तो मैंने भी ये सोचा है कि क्यों न दिव्यांका जैसा हेयरस्टाइल ट्राई किया जाए। तो चलिए हम आज दिव्यांका के खूबसूरत हेयरस्टाइल्स की बात करते हैं।
1. स्टाइलिश ब्राइडल जूड़ा-
दिव्यांका त्रिपाठीके इस हेयरस्टाइल में लुक काफी अच्छा आएगा। उनकी ये हेयरस्टाइल किसी भी ब्राइडल इवेंट के लिए अच्छी हो सकती है। ये हेयरस्टाइल नई दुल्हन भी बनवा सकती है और किसी शादी में जाने के लिए आप इसे बनवा सकती हैं। इसे बनाने की विधि थोड़ी पेचीदा है, लेकिन ये थोड़ी मेहनत से बन जाएगी।
बनाने की विधि -
- सबसे पहले अपने सामने के बालों में पफ बनाकर उन्हें पीछे की ओर पिन कर लें।
- इसके बाद पिन किए हुए बालों के नीचे से बालों का एक पार्टीशन निकाल कर उन्हें रोल कर लें और एक पॉइन्ट वाले कंघे की मदद से उसका एक हिस्सा थोड़ा सा ढीला कर लें। इसे आप हाथ से भी कर सकती हैं। ढीला मतलब उस पार्टीशन को ऐसे बनाना है कि वो फूल की पंखुड़ियों जैसा दिखे।
- ऐसा ही उसके नीचे वाले पार्टीशन के साथ भी करना है।
- इस प्रोसेस को 3 बार दोहराना है और दोनों ही तरफ इसे करना है।
- अब बचे हुए बालों की एक पोनीटेल बना लें। उसके पार्टीशन करें और बिलकुल वैसे ही रोल करके उसे ढीला करें जैसा अभी तक छोटे पार्टीशन का कर रहीं थीं। इसे गोल घुमाकर जूड़े की स्टाइल में बना लें।
- ये पूरे बालों का करना है और अंत में बचे कुछ बालों के दो पार्टीशन करें। अगर बाल ज्यादा हैं और रोल करने से सही सेटअप नहीं आ रहा है तो आप चोटी बनाकर इसे कर सकती हैं। गुंथी हुई चोटी का एक हिस्सा ढीला करें। सभी को एक साथ बांध दें और आपकी हेयरस्टाइल तैयार है।
इसे जरूर पढ़ें- 5 Minute Tricks: शादी के सीजन में मोटे चेहरे को मेकअप से पतला दिखाने के कुछ आसान टिप्स
2. कर्ल हेयर पार्टी लुक-
दिव्यांका त्रिपाठी का ये खूबसूरत पार्टी लुक देखिए। ये लुक आपको कहीं भी पसंद आ जाएगा। इसमें दिव्यांका का खूबसूरत ड्रेस और उनका खूबसूरत हेयरस्टाइल काफी अच्छा लग रहा है। ये आपके लिए न्यू इयर पार्टी का इंस्पिरेशन भी हो सकता है।
बनाने की विधि -
- इसे बनाने के लिए अपने बालों को पार्टीशन में डिवाइड कर लें। थोड़ा सा हिस्सा लेकर उसे रोल कर लें। ये रोल टाइट रहेगा। पीछे की ओर बॉबी पिन लगाएं जिससे हेयरस्टाइल टिकी रहे।
- इसे धीरे-धीरे करके सामने के हिस्से के बालों में करें। इस हेयरस्टाइल करने के लिए हेयर स्प्रे का इस्तेमाल करें।
- ऐसा ही तीन-चार बार अलग-अलग पार्टीशन के साथ करें ये आपके बालों पर निर्भर करता है अगर वो मोटे हैं तो ज्यादा पार्टीशन करें।
- जब ये कर चुके हों तो इसे थोड़ा लूज कर लें ताकी फ्लफी लुक आए।
- इसके साथ ही बचे हुए बालों को खुला रहने दें और उन्हें कर्लर की मदद से कर्ल कर लें।
3. ब्रेड हेडबैंड हेयरस्टाइल-
दिव्यांका त्रिपाठी का ये हेयरस्टाइल किसी भी फंक्शन के लिए परफेक्ट हो सकता है। ये सबसे आसान हेयरस्टाइल्स में से एक है। बस अगर आपके बाल बहुत ही ज्यादा सिल्की हैं तो इस हेयरस्टाइल को बनाने से पहले हेयर स्प्रे इस्तेमाल कर लें। सबसे अच्छी बात ये है कि ये हेयरस्लाइल मोटे चेहरे वाले लोगों को भी परफेक्ट लगेगा।
बनाने की विधि -
- अपने बालों पर स्प्रे कर सामने की ओर से तीन पार्टीशन लें जैसे गूंथने वाली चोटी बनाने के लिए लेते हैं।
- इसे उसी तरह से गूंथे जैसे आम चोटी को करते हैं बस ये थोड़ी टाइट रहेगी और सामने की ओर से बालों के साथ होगी।
- एक साइड की चोटी करने के बाद उसे पिन की मदद से पीछे की ओर अटैच कर लें।
- अब दूसरी तरफ की चोटी करें।
- इसके बाद उसे भी पिन की मदद से बालों के पीछे की ओर अटैच कर लें।
- अब बचे हुए बालों को आप चाहें तो स्ट्रेट भी कर सकती हैं।
4. कर्ली बालों वाला लुक-
दिव्यांका इस लुक में काफी ग्लैमरस लग रही हैं। शादियों का सीजन है और इस मौके पर ऐसा कर्ली हेयर लुक काफी अच्छा लगेगा।
बनाने की विधि -
- ये शायद सबसे आसान हेयरस्टाइल है। धुले हुए बालों में सीरम लगाएं कोई भी अच्छा हेयर सीरम इस्तेमाल करें। ये रात में करनी है।
- इसके बाद अपने बालों को मोज़े या किसी भी कपड़े की मदद से कर्ल्स के फॉर्म में बांध लें और सो जाएं।
- सुबह आपको इसी तरह से सॉफ्ट और नैचुरल कर्ल्स मिलेंगे।
इसे जरूर पढ़ें- 12 घंटे तक टिकने वाला Plum का NaturStudio All-Day-Wear काजल, पढ़े रिव्यू और जानें प्राइस: HZ Tried & Tested
5. स्लीक जू़ड़ा-
दिव्यांका त्रिपाठी भी दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा की तरह ही स्लीक बन वाले लुक को अपना चुकी हैं। ये हेयरस्टाइल आजकल बहुत ही कॉमन हो गया है और इसे आप भी ट्राई कर सकती हैं।
बनाने की विधि -
- अपने बालों में हेयर स्प्रे लगाएं और ये ज्यादा मात्रा में लगाएं ताकी लुक एकदम परफेक्ट आ सके
- अब जैसा भी जूड़ा आप बनाना चाहती हैं उसे बनाएं और पीछे की ओर बांध लें। आप ये ध्यान रखिएगा कि इसमें बॉबी पिन नहीं दिखनी चाहिए।
- इसके बाद आप अपने बालों को सेट कीजिए। आप चाहें तो परफेक्ट स्लीक लुक पाने के लिए ऊपर की ओर थोड़ा सा हेयर जेल भी लगा सकती हैं।
- आप चाहें तो इसमें पीछे की ओर पफ भी लगा सकती हैं।
उम्मीद है आपको दिव्यांका की ये हेयर स्टाइल्स जरूर पसंद आई होंगी और आप इन्हें आसानी से किसी भी अवसर पर ट्राई करके गॉर्जियस लुक पा सकती हैं।
Recommended Video
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों