Best way to grow eyelashes: अगर आपकी पलके भी हल्की नजर आ रही हैं, तो इसके लिए बाजार के जेल को लगाने की आपको जरूरत नहीं है। बस आपक इसके लिए एक ऐसे तेज का इस्तेमाल करना है, जो आपकी पलकों को कुछ ही समय में घना कर सकता है। इसके बारे में डॉक्टर आंचल जो की एक फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट हैं, उन्होंने नुस्खा और तेल के बारे में बताया। आर्टिकल में आपको बताते हैं किस तेल का कैसे करना है इस्तेमाल। साथ ही, इसके क्या होते हैं फायदे।
नारियल तेल के क्या होते हैं फायदे
नारियल का तेल बालों के लिए अच्छा होता है। इसमें फैटी एसिड्स और विटामिन ई होता है, जो बालों को पोषण करता है। साथ ही, बालों को टूटने से रोकता है। इसे आप पलकों को घना करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी पलकों के बाल घने और काले नजर आएंगे। इसे लगाने के बाद आपको आईलेशेज एक्सटेंशन करवाने की जरूरत नहीं होगी।
नारियल के तेल का करें इस्तेमाल
- तेल को पलकों पर लगाने से पहले मस्कारा को हटाएं।
- फिर अपनी पलकों कपड़े से साफ करें।
- इसके बाद नारियल के तेल को पलकों पर लगाएं।
- फिर इसे रातभर लगा रहने दें।
- इसके बाद अगली सुबह उठकर पानी से अपने चेहरे को साफ कर लें।
- इसे नियमित रूप से लगाने से आपकी पलके घनी हो जाएंगी।
इन बातों का रखें ध्यान
- नारियल का ठंडा होता है, इसलिए इसका इस्तेमाल कम करें।
- आप इसे हफ्ते में 1 बार ही पलकों पर अप्लाई करें।
- इसे लगाने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
- जब भी पलकों पर तेल लगाएं तो हाथों का नहीं इयरबड का करें इस्तेमाल।
- अगर आपको पलकों पर जलन हो रही है, तो इसे पानी से तुरंत करें साफ
- किसी भी तेल को लगाने से पहले इसका पैच टेस्ट जरूर करें।
नारियल के तेल को लगाने से पहले जरूरी है कि आप अपने एक्सपर्ट की राय लेना न भूलें। ऐसा इसलिए क्योंकि बालों पर आपको किसी तरह की कोई परेशानी होती है, तो उसका उपाय आपको तुरंत मिल सकता है। साथ ही, आपके पलकों के बालों को कोई नुकसान नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें: पलकों की ग्रोथ हो सकती है अच्छी अगर 1 मिनट करेंगी ये काम
नोट: पलकों पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों