Thick Eyebrows Home Remedies: घनी आइब्रो करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, जानें एक्सपर्ट से

Thick Eyebrows Home Remedies:  हर महिला चाहती है कि उसकी आइब्रो घनी और खूबसूरत हो। ऐसे में अगर आपकी भी आइब्रो के बाल कम है, तो आप इस नुस्खे को आजमा सकती हैं।
image

अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। लेकिन चेहरे पर होने वाली कुछ छोटी-छोटी कमियां आपकी खूबसूरती को कम कर सकती है, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान रहती है। अगर आप ही उन्हीं महिलाओं में से एक हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप अपनी आईब्रो को घना कर सकती हैं। आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

ब्यूटी एक्सपर्ट की माने राय

ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी के मुताबिक खूबसूरत आइब्रो हमारी खूबसूरती का अहम हिस्सा होती हैं, लेकिन आइब्रो के कम बाल हमारे चेहरे के लुक को खराब कर सकते हैं। ऐसे में आप अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए और चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।

2 - 2025-05-06T132735.013

आइब्रो के लिए उपाय

एक्सपर्ट ने आगे बताया कि लंबी और घनी आइब्रो पाने के लिए आप सबसे पहले एक छोटी कटोरी में अरंडी का तेल निकाल ले, उसमें बराबर मात्रा में जैतून का तेल मिला दे। अब इस तेल को लेकर अपनी आईब्रो पर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद आप गर्म पानी से कॉटन स्टीम भी ले सकती हैं। ऐसा आप रोजाना रात में सोने से पहले कर सकती हैं। इससे आपको काफी हद तक आराम देखने को मिलेगा।

इन बातों का रखें ध्यान

1 - 2025-05-06T132733.652

ध्यान रहे आपको ज्यादा जोर से आइब्रो की मसाज नहीं करनी है। ऐसा करने से आपकी आइब्रो से बाल टूट सकते हैं। अगर आप पहली बार तेल की मसाज आइब्रो पर कर रही हैं, तो सबसे पहले आप पैच टेस्ट जरूर करें। क्योंकि कुछ महिलाओं को इन तेल की वजह से इंफेक्शन या एलर्जी हो सकती है।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें:Coconut Face Pack: समर सीजन में ग्लोइंग स्किन के लिए आजमाएं ये कोकोनट फेस पैक, जानें बनाने का तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP