गर्मियों में अक्सर हमारी आंखों में खुजली, जलन आदि की समस्या रहती है। धूल मिट्टी के कारण आंखें लाल हो जाती हैं। कई महिलाओं को यह शिकायत रहती है कि उनके आंखों की पलके पतली हैं या कम हैं। इसके साथ ही किसी को आइब्रो की थिनिंग की शिकायत होती है। इन समस्याओं के लिए हम तमाम चीजों का उपयोग करते हैं। लेकिन क्या कभी अरंडी का तेल आपके जेहन में आया है। क्या आपको पता है कि आयुर्वेदिक उपचार में उपयोग की जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण सामग्री में से एक, अरंडी का तेल आंखों की कई बीमारियों के इलाज के लिए जाना जाता है। तो चलिए जानते हैं कि अरंडी का तेल आंखों के लिए किस तरह फायदेमंद है।
हर समय कंप्यूटर के आगे बैठे रहने से या फिर फोन पर लगने से आंखें थक जाती हैं। इसके लिए आप कई उपाय करती होंगी। लेकिन क्या आपको पता है कि कैस्टर ऑयल की बस एक बूंद ही आंखों की थकान कम कर सकती है। अरंडी के तेल में ricinoleic acid होता है, जो एक एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट के रूप में काम करता है। आप एक कॉटन बॉल को तेल में भिगोकर आंखों पर रख दीजिए। इससे आंखों को आराम मिलेगा और आंखों की जलन, थकान और सूजन में कमी आएगी।
हमारी आंखें बहुत नाजुक होती हैं। धूल-मिट्टी, गंदगी की वजह से आंखों का संक्रमण हो सकता है। अरंडी के तेल में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जो कीटाणुओं को नष्ट करते हैं और संक्रमण को ठीक करते हैं। इतना ही नहीं यह कंजक्टीवाइटिस के ट्रीटमेंट में लाभकारी है। वहीं इसकी एंटी-इंफ्लामेटरी प्रोपर्टीज आंखों की रेडनेस और एलर्जी को कम करता है।
इसे भी पढ़ें :उम्र हो गई है 30 के पार तो ये 10 ब्यूटी प्रॉडक्ट्स जरूर रखें अपने पास
आंखों को लंबी पलके और सुंदर बनाती हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं कि आप हर बार फेक आईलैशेज का सहारा लें। हमारे बालों की तरह ही, पलके भी समय-समय पर झड़ती हैं। वहीं कुछ लोगों की पलके पहले से ही पतली होती हैं। ऐसे में अरंडी का तेल बहुत उपयोगी है। अरंडी का तेल बालों के विकास को बढ़ाता है और उन्हें मजबूत करता है। यह पलकों को बढ़ने और घना करने में सक्षम है। इससे पलको को पोषण मिलता है।
इसे भी पढ़ें : Beauty Tips: 5 स्टेप्स अपनाएं और आंखों को बड़ा दिखाएं
आंखों के आसपास की त्वचा बहुत कोमल होती है इसलिए आंखों के आसपास झुर्रियां और डार्क सर्कल आसानी से हो जाते हैं। इस तेल में महत्वपूर्ण फैटी एसिड त्वचा को पोषण देते हैं और डार्क सर्कल को हल्का करते हैं। कैस्टर ऑयल से आंखों के आसपास की त्वचा की मालिश करें। इससे आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलता है, रक्त संचार बढ़ता है और डार्क सर्कल और झुर्रियों में कमी आती है।
अरंडी के तेल में मौजूद प्रोटीन और फैटी एसिड हेयर फॉलिसिल को पोषण देते हैं और आइब्रो के विकास को बढ़ावा देते हैं। आप इसके लिए क्लियर या कोल्ड प्रेस्ड कैस्टर ऑयल और जमैका ब्लैक कैस्टर ऑयल चुन सकते हैं। दोनों में ही समान गुण होते हैं, जो आइब्रो को घना होने में मदद कर सकते हैं। आप जैसे अपनी आइब्रो की शेप बनाती हैं वैसे ही स्पूली में ऑयल लगाकर अपने आइब्रो पर लगाएं। फिर हल्के हाथों से आइब्रो के आसपास मसाज करें। इससे सर्कुलेशन में मदद मिलेगी और आइब्रोज भी घनी होंगी।
रात को देर तक जागने से, नींद पूरी न होने की वजह से या अन्य किसी कारण की वजह से अधिकांश की आंखों के नीचे पफीनेस रह जाती है। इसके लिए अपने उंगली पर दो बूंद कैस्टर ऑयल लेकर अपनी आंखों के नीचे फूले हुए एरिया पर रात को मसाज करें। ऐसा रोजाना करें और अगली सुबह हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धोएं। यही रेमेडी आप धंसी हुई आंखों के लिए भी कर सकती हैं। इसकी सूदिंग प्रोपर्टीज आंखों को आराम देगी और आंखों की पफीनेस दूर हो जाएगी।
कैस्टर ऑयल से हालांकि कुछ लोगों को एलर्जी भी हो सकती है। इसे इस्तेमाल करने से पहले एक पैच टेस्ट जरूर करें। साथ ही ध्यान रखें कि कैस्टर ऑयल 100 प्रतिशत ऑर्गेनिक हो। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : Freepik images
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।