चेहरे की खूबसूरती में आंखों की बनावट का बड़ा महत्व होता है। अगर आपकी आंखें अच्छे आकार की और बड़ी-बड़ी हैं तो आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। वैसे हर महिला की आंखों का शेप अलग होता है। कई महिलाओं की आंखें बड़ी होती हैं तो कई महिलाओं की आंखे बहुत छोटी होती हैं। बड़ी आंखों वाली महिलाओं को ज्यादा दिक्कत नहीं होती मगर, छोटी आखों वाली महिलाओं को अपनी आखों को बड़ा करने के लिए मेकअप का सहारा लेना पड़ता है। वैसे इसमे हर्ज ही क्या है। आंखे बड़ी हों या सुंदर उन्हें सुंदर दिखाने के लिए मेकअप का सहारा लेने में हर्ज ही क्या है। वैसे आंखों बड़ा दिखना हर महिला को नहं आता। कई बार मेकअप ब्लंडर्स हो जाते हैं। और आंखों को सुंदर दिखाने के चक्कर में चेहरा ही बिगड़ जाता है। आपके साथ ऐसा न हो इसलिए हम आपको बताते हैं कि आंखों कम से कम कॉस्मैटिक के सहारे आप बड़ा कैसे दिखा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: अगर पाना चाहती हैं आकर्षक आंखें तो आजमाएं ये 5 टिप्स
स्टेप-1
सबसे पहले आंखों को गुलाब जल से साफ करें और मटर के दाने जितना अमाउंट में आई प्राइमर लगाएं। ध्यान रखें कि फेस प्राइमर और आई प्राइमर दोनों अलग-अलग होते हैं। आपनी आइलिड में अच्छी तरह से प्राइमर लगाएं। प्राइमर लगाने से आखों के पर आईलाइनर देर तक टिकता है। प्राइमर को अच्छे से ड्राय होने दें उसके बाद ही आंखो पर कुछ लगाएं।
स्टेप-2
अपनी आंखों के आस पास के काले घेरों को कंसीलर से कवर करें। इसके लिए आपको अपनी नेचुरल स्किन टोन से 1 या 2 शेड लाइटर कंसीलर को चुनना चाहिए। कंसीलर लगाने के लिए आंखों के आसपास उंग्लियों से डैब करते हुए उसे फैलाएं। आप चाहें तो थोड़ा ट्रांसुलेंट पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: अगर आजमाएंगी ये 5 टिप्स तो आंखों की रोशनी और खूबसूरती रहेगी बरकरार
स्टेप-3
इसके बाद अपनी अपर वॉटर लाइन पर आइलाइनर ब्रश से ब्लैक कलर का आईशेडो लगाएं। ध्यान रखें ऐसा करते वक्त अपने चेहरे को सही पोजीशन में रखें वरना आंखों के अंदर लग भी सकती हैं। अगर आप आईशैडो नहीं लगाना चाहती तो आप ब्लैक कलर का वॉटरप्रूफ काजल भी यूज कर सकती हैं। ध्यान रखें कि आप काजल या आईशैडो को लैशेज पर नहीं लगने देंगी।
स्टेप-4
जैसा आपने अपनी आंखों की अपन वॉटर लाइन पर किया कुछ वैसा ही आपको अपनी लोवर वॉटर लाइन पर भी करना है। इसके लिए आप काजल ब्रश लें और आंखों के आउटर कॉर्नर से इसे लगाना शुरू करें। ध्यान रखें कि लोवर वॉटर लाइन पर आपको केवल 2/3 भाग में ही इसका इस्तेमाल करना है। इससे आपकी आंखे बड़ी लगती हैं।
स्टेप-5
इन 4 स्टेप्स को करने के दौरान अगर आखों के आस पास एक्सट्रा मेकअप लग गया हो या फिर मेकअप फैल गया हो तो उसे अच्छे से कॉटन बड से साफ करें। ऐसा करने से आपकी आंखें क्लीयर और वाइड नजर आएंगी।
Recommended Video
जरूरी टिप्स
- अपनी आखों के लिए आईलाइनर चुनते वक्त सावधान रहें। ध्यान रहे कि हमेशा वॉटर प्रूफ आइलाइनर और काजल का इस्तेमाल करें। वैसे आप आईलाइनर की जगह पेंसिंल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। क्रीम और जैल आईलाइनर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अपने आईलैशेज पर ट्रांसपेरेंट मस्कारा लगाएं और उसे अच्छे से कर्ल करें। इससे भी आपकी आंखों को बड़ा लुक मिलेगा।
- आंखों को बार-बार टच न करें इससे आंखों पर लगा प्रोडक्ट तेजी से डेप्रीशिएट होता है। इतना ही नहीं आंखों को पानी लगने से बाचा कर रखें। इसे आपकी आंखों का मेकअप फेड हो सकता है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों