(Which direction is not good for aquarium) आजकल सभी को घरों में एक्वेरियम रखना पसंद होता है। वहीं एक्वेरियम रखने के फायदे भी होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में ऐसा कहा जाता है कि जिस भी व्यक्ति के घर में एक्वेरियम होता है। उसके घर में सुख-शांति बनी रहती है और जीवन में चल रही परेशानियां भी दूल हो सकती है।
अगर आपको हमेशा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है, तो घर में एक्वेरियम रखना बेहद जरूरी होता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि एक्वेरियम को अंजाने में गलत दिशा में रख देते हैं, जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि घर की किस दिशा में एक्वेरियम नहीं रखना चाहिए।
घर की दक्षिण दिशा में एक्वेरियम या पानी से संबंधित कोई भी चीज नहीं रखनी चाहिए। यहां तक कि शो पीस से भी संबंधित कोई भी सामान न रखें। इससे आमदनी में घाटा होता है। ऐसा माना जाता है कि एक्वेरियम को प्राकृति रोशनी के नीचे रखने से तनाव दूर हो सकता है। इसके अलावा लाल और काली रंग की मछली घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। इसिलए इस बात का खास ध्यान रखें कि घर की दक्षिण में दिशा में कभी भी एक्वेरियम न रखें।
अगर आप घर में एक्वेरियम रखते हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि साफ-सफाई रखें। अगर आप रोजाना साफ-सफाई नहीं कर सकते हैं, तो शुक्रवार (शुक्रवार मंत्र) के दिन एक्वेरियम में चीनी जरूर डालें। इससे आपको लाभ हो सकता है। साथ ही आर्थिक समस्याएं भी दूर सकती है। अगर आप साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं, तो माता लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) नाराज हो सकती हैं और अशुभ परिणाम भी मिलने लग जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Vastu Tips: सुख शांति के लिए घर में एक्वेरियम रखते समय ध्यान में रखें ये बातें
घर में बेडरूम में कभी भी एक्वेरियम नहीं रखना चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में परेशानियां आने लग जाती है। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें।
इसे जरूर पढ़ें - एक्वेरियम में वास्तु अनुसार रखेंगी मछलियों की संख्या तो आएगी सुख समृद्धि
किचन में एक्वेरियम नहीं रखना चाहिए। इससे दुर्भाग्य आता है। इसलिए कहा जाता है कि किचन में एक्वेरियम रखने से बचना चाहिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।