where silver things be kept at home

घर में कहां रखनी चाहिए चांदी की वस्तुएं?

घर में हर एक वस्तु को किस दिशा और किस स्थान पर रखना चाहिए इसका वर्णन वास्तु शास्त्र में मिलता है। ठीक ऐसे ही अगर वस्तु किसी विशेष धातु से बनी है तो उसे घर में उचित जगह रखना ही श्रेष्ठ माना गया है।
Editorial
Updated:- 2024-05-13, 11:00 IST

Ghar Mein Chandi Kaha Rakhe: घर में हर एक वस्तु को किस दिशा और किस स्थान पर रखना चाहिए इसका वर्णन वास्तु शास्त्र में मिलता है। ठीक ऐसे ही अगर वस्तु किसी विशेष धातु से बनी है तो उसे घर में उचित जगह रखना ही श्रेष्ठ माना गया है। तभी उस वस्तु से काभ प्राप्त होता है, नहीं तो गलत स्थान पर वस्तु रखने के कारण वह दोष पूर्ण हो जाती है और उससे अशुभता आने लगती है। ठीक ऐसे ही चांदी की धातु अगर घर में हो तो उसे उचित स्थान पर रखना जरूरी है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर घर में कहां रखें चांदी की वस्तुएं। 

घर में कहां रखें चांदी का सामान?

where should silver things be kept at home hindi

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चांदी का रंग सफेद होता है। सफेद रंग चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में चांदी का ग्रह स्वामी चंद्रमा है। इसलिए घर में चांदी रखने का उचित स्थान चंद्रमा की दिश को ही माना गया है।

यह भी पढ़ें: कैसे मिला दशानन को 'रावण' नाम?

ज्योतिष गणना के आधार पर चंद्रमा पश्चिम दिशा में उदय होता है और पूर्व दिशा में अस्त होता है। जिस भी ग्रह से जुड़ी कोई धातु होती है उस धातु को ग्रह की उदय होने की दिशा में रखना ही शुभ और लाभकारी माना गया है।

ऐसे में घर में अगर चांदी का सामान है फिर चाहे वो गहनें हों या फिर बर्तन हों या फिर अन्य कोई वस्तु उसे घर की पश्चिम दिशा में ही रखें। तभी आपको चांदी से लाभ मिल सकता है और वह चांदी का सामान हितकर सिद्ध हो सकता है।

यह भी पढ़ें: घर के मुख्य दरवाजे पर नमक की पोटली बांधने से क्या होता है?

घर में चांदी का सामान रखने का भी एक तरीका होता है। चांदी के सामान को हमेशा लाल कपड़े में लपेटकर रखना चाहिए। इससे चंद्रमा की स्थिति कुंडली में मजबूत बनती है और मानसिक तनाव दूर होने लग जाता है। 

where should silver things be kept at home

घर में चांदी को लाल कपड़े में लपेटकर अगर उसे पश्चिम दिशा में रखें तो इससे चंद्रमा के कारण जीवन में शुभ परिणाम नजर आने लगते हैं।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कहां रखना चाहिए घर में चांदी की वस्तुओं को। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।    

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;