हम सभी अपने घरों को अलग-अलग खूबसूरत चीजों से सजाते हैं। घर की हर चीज को यदि वास्तु के अनुसार रखा जाता है या फिर सजावटी सामानों को भी वास्तु नियमों के अनुसार रखा जाता है तो घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है।
घर में पौधे रखना हो, दीवारों को विभिन्न रंगों से सजाना हो या फिर किसी भी कमरे की सजावट हो, यदि वास्तु को ध्यान में रखकर चीजों का निर्धारण होता है तो ये घर के लोगों के बीच सामंजस्य स्थापित करने का एक तरीका माना जाता है।
ऐसे ही यदि आप घर के बेडरूम में कुछ चीजें रखती हैं तो इससे पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं। इन्हीं चीजों में से एक है मोरपंख। ऐसी मान्यता है कि यदि बेडरूम में मोरपंख कुछ विशेष स्थानों पर रखा जाता है तो इससे आपसी झगड़ों से राहत मिलती है और प्रेम बढ़ता है। आइए वास्तु विशेषज्ञ मधु कोटिया जी से जानें बेडरूम में मोरपंख रखने के फायदे और सही जगह के बारे में।
यदि आप अपने घर के कुछ विशेष स्थानों पर मोर पंख (किताब में मोरपंख रखने से क्या होता है) रखते हैं तो इसके कई लाभ आपको मिल सकते हैं। घर में मोर पंख रखने से सकारात्मकता बनी रहती है और यह आपके घर में खुशियां और सौभाग्य लाने में मदद करता है।
घर के मंदिर में मोर पंख रखने से आपके घर में कभी धन धान्य की कमी नहीं होती है और ईश्वर की कृपा हमेशा बनी रहती है। मोर को भगवान कार्तिकेय के वाहन के रूप में पूजा जाता है।
कार्तिकेय को हमेशा से ही विजय के देवता के रूप में देखा जाता है और यदि आप मोर का पंख घर में रखते हैं तो इससे आपको शत्रुओं से विजय प्राप्त करने में मदद मिलती है। वास्तु में कहा जाता है कि यदि किसी को व्यापार में लाभ न मिल रहा हो तो उसे अपने कैश बॉक्स में सात पंख रखने चाहिए। इसके अलावा, घर में दक्षिण कोने में पंख रखने से किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं रहता है।
इसे जरूर पढ़ें: घर की सुख समृद्धि के लिए ध्यान रखें बेडरूम के ये 20 वास्तु टिप्स
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर पर ‘मोर पंख’ रखने से होंगे 5 बड़े लाभ
यदि आप घर में इन नियमों के अनुसार मोर पंख रखती हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है और बिना वजह के झगड़ों से बचा जा सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।