Kya Book Mein Mor Pankh Rakh Sakte Hain: आप में स एबहुत से लोगों को मोरपंख बहुत पसंद होगा। इसलिए आप में से ज्यादातर लोग मोरपंख न सिर्फ घर में रखते होंगे बल्कि अपने पास भी रखते होंगे। वहीं, कुछ लोगों को किताब में भी मोरपंख रखने का शौक होता है।
अगर अप भी किताब में मोरपंख रखते हैं तो आपको बता दें कि मोरपंख बुक में रखना कोई आम बात नहीं है बल्कि इसे किताब में रखने से कई लाभ प्राप्त होते हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि किताब में मोरपंख रखने से कई ज्योतिषीय फायदे नजर आने लगते हैं।
अगर आप किताब में मोरपंख रखते हैं तो उसे रखते समय इस बात का ध्यान रखें कि मोरपंख मुड़ना नहीं चाहिए। मोरपंख साबुत उसकी पूरी डंडी के साथ रखना चाहिए और मोरपंख का रंग खिला हुआ होना चाहिए। खंडित मोरपंख रखना अशुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर ‘मोर पंख’ रखने से होंगे 5 बड़े लाभ
इसके अलावा, इस बात का भी ध्यान रखने की जरूरत है कि मोरपंख जिस किताब में रखते हैं उस किताब को स्वच्छ हाथों से ही पकड़ें। अगर किसी वजह से मोरपंख किताब में से गिर गया है तो पहले उसे शुद्ध जल में धोएं फिर ही किताब में रखें। यह शुभ होगा।(वास्तु के अनुसार यहां रखें पुरानी किताबें)
किताब में मोरपंख रखने से विद्या का ज्ञान बढ़ता है। अज्ञान का अंधकार दूर होता है। मोरपंख श्री कृष्ण का अति प्रिय माना जाता है। ऐसे में मोरपंख किताब में रखने से श्री कृष्ण का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है और उनकी कृपा से जीवन में सफलता प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें: श्री कृष्ण का प्रिय मोर पंख पुराना हो जाए तो करें ये काम
किताब में मोरपंख रखने से विद्या में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं। जो नकारात्मक ऊर्जा आपको पढ़ाई में आगे बढ़ने से रोकती है वह नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। इसलिए किताब में मोरपंख रखने की प्रथा गुरु आश्रमों से चली आ रही है और आज भी कायम है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर किताब में मोरपंख रखने से क्या होता है और क्या हैं उसके लाभ एवं महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।