नॉर्थ-ईस्ट दिशा को वास्तु में काफी अच्छी दिशा माना जाता है। यह ऐसी दिशा है, जहां से पॉजिटिविटी क्रिएट होती है और पूरे घर में ट्रेवल करती है। इसलिए, अगर इस दिशा पर थोड़ा अतिरिक्त ध्यान दिया जाता है तो इससे पूरे घर में एक पॉजिटिव माहौल बना रहता है।
वास्तु शास्त्र में हर दिशा के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। अगर व्यक्ति अपने घर को उन नियमों के अनुसार सेट करता है तो इससे उसके जीवन में पॉजिटिव चीजें होती हैं। जहां तक बात नॉर्थ-ईस्ट दिशा की है तो यह वैसे भी एक पॉजिटिव दिशा मानी गई है। इस दिशा में किए गए छोटे-छोटे उपाय इसकी पॉजिटिविटी को बूस्ट करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि नॉर्थ-ईस्ट दिशा में पॉजिटिविटी बनाए रखने के लिए आप किन उपायों को अपना सकते हैं-
अगर आप नॉर्थ-ईस्ट दिशा से अपने घर में पॉजिटिविटी लेकर आना चाहते हैं, तो इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप इस दिशा को हल्का व खुला रखें। जब यह दिशा हल्की होती है तो इससे पॉजिटिविटी पूरे घर में आसानी से ट्रेवल कर पाती है।
अगर आपको किसी तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का सामना बार-बार करना पड़ रहा है या फिर आपका घर में मन नहीं लगता है। तो ऐसे में आप नॉर्थ-ईस्ट दिशा में जल पात्र रखें। सुबह-सुबह उसमें थोड़ा पानी डालें। साथ ही, उस पर येलो और व्हाइट फूल को रखें। इसे अमृत कलश के रूप में माना जाता है, जो इस दिशा के लिए काफी अच्छा होता है।
इसे भी पढ़ें: Farm House Vastu Tips: फार्महाउस से जुड़े ये वास्तु टिप्स आप भी करें फॉलो
नॉर्थ-ईस्ट दिशा को बूस्ट अप करने के लिए इस दिशा में कपूर रखना काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपको कपूर (कपूर के उपाय) को जलाना नहीं है। आप इसे एक नॉन-मैटेलिक प्लेट में रखें। यह इस दिशा में पॉजिटिविटी को बढ़ाने में मदद करेगा।
नॉर्थ-ईस्ट दिशा में पॉजिटिविटी को बनाए रखने के लिए यहां पर तुलसी का पौधा भी रखा जा सकता है। आप इस दिशा में श्यामा तुलसी रखें। यहां पर दो या दो से अधिक श्यामा तुलसी रख सकते हैं। हालांकि, आप इस बात का ध्यान रखें कि आप तुलसी का पूरी तरह से ध्यान रखें और रविवार के दिन तुलसी में जल देने से बचें।
इसे भी पढ़ें: लोकप्रियता हासिल करने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स
अगर आप अपने घर में पेंट करवा रहे हैं तो ऐसे में नॉर्थ-ईस्ट दिशा में नीले रंग का पेंट करवाना काफी अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से जल तत्व एक्टिवेट होता है और इससे व्यक्ति के विकास की दिशाएं खुल जाती हैं। साथ ही, उनके रूके हुए काम बनने लगते हैं। यहां तक कि इससे बिजनेस व व्यापार में भी काफी लाभ मिलता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।