Are glasses a good gift

क्या गिफ्ट में कांच की चीजें देना सही है?

वास्तु शास्त्र में गिफ्ट में क्या देना चाहिए और क्या नहीं देना चाहिए इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। इसके साथ ही, कांच की चीजों को उपहार में देना सही है या गलत इसका वर्णन भी वास्तु शास्त्र में मौजूद है। 
Editorial
Updated:- 2024-11-28, 11:02 IST

आप में से बहुत से लोगों ने कभी न कभी किसी न किसी को कोई गिफ्ट तो जरूर दिया होगा। वहीं, बहुत से लोग तो ऐसे होंगे जिहें गिफ्ट कांच से जुड़ी कोई वस्तु भेंट की होगी। वास्तु शास्त्र में गिफ्ट में क्या देना चाहिए और क्या नहीं देना चाहिए इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। इसके साथ ही, कांच की चीजों को उपहार में देना सही है या गलत इसका वर्णन भी वास्तु शास्त्र में मौजूद है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि क्या किसी को उपहार में कांच की चीजें दे सकते हैं या नहीं।

क्या गिफ्ट में कांच की चीजें देनी चाहिए?

kya git mein kaanch ki cheeze deni chahiye

अक्सर जब भी किसी को गिफ्ट देना होता है लोग ग्लास आइटम्स जैसे कि कांच के बर्तन, क्रिस्टल फूलदान, डिज़ाइनर मिरर आदि चीजों को चुनते हैं। जहां एक ओर ऐसी वस्तुएं गिफ्ट में देने के लिए बेहतरीन मानी जाती हैं क्योंकि यह सुंदर दिखने के साथ-साथ यूजफुल भी होती हैं तो वहीं, वास्तु शास्त्र में कांच की चीजों को उपहार में देने की मनाही है।

यह भी पढ़ें: क्या आपके घर में भी है 'ओपन किचन'? जानें इससे जुड़े कुछ सरल वास्तु टिप्स 

वास्तु शास्त्र कहता है कि हर धातु किसी न किसी प्रवृत्ति को दर्शाती है। ठीक ऐसे ही कांच दर्शाता है खंडित होने को। कांच एक ऐसी वस्तु है जिसके साथ अगर ज़रा भी लापरवाही की जाए तो यह जल्दी टूट जाती है। इसके अलावा, समय के साथ कांच पर निशान पड़ने शुरू हो जाते हैं। कांच की यही प्रवृत्ति घर-परिवार पर भी गहरा असर डालती है।

kya git mein kaanch ki cheeze de sakte hain

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर किसी को कांच की चीजें गिफ्ट में दी जाए तो कांच की प्रवृत्ति के प्रभाव से परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते बहुत कमजोर होते हैं और हल्की से विवाद पर भी रिश्ते बिखर कर टूट सकते हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि ग्लास आइटम्स गिफ्ट करने से उपहार देने वाले और लेने वाले दोनों के यहां क्लेश बढ़ता है।

यह भी पढ़ें: ऐसा मेन डोर घर में ला सकता है दरिद्रता, जानें उपाय 

ग्लास आइटम्स गिफ्ट करने से पारिवारिक अशांति में वृद्धि होती है और अशुभता घर में आनी शुरू हो जाती है। ग्लास आइटम्स गिफ्ट करने का एक प्रभाव यह भी देखने को मिलता है कि व्यक्ति पर नकारात्मक ऊर्जा बहुत जल्दी हावी होने लगती है क्योंकि कांच वो वस्तु है जो नकारात्मक शक्तियों को अपनी तरफ आर्षित करने का काम करती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;