घर की छत पर टॉयलेट बनाना शुभ है या अशुभ, जानें

अक्सर आपने देखा होगा कि कई लोग घर के भीतर तो टॉयलेट बनवाते ही हैं लेकिन घर की छत पर भी टॉयलेट का निर्माण करवाते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि घर की छत पर टॉयलेट होना शुभ है या अशुभ।
Where should toilets not be placed

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर का टॉयलेट बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यही वो स्थान है जिससे सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। ऐसे में घर के टॉयलेट से जुड़े वास्तु नियमों का पालन आवश्यक माना गया है। अगर इन नियमों का पालन न किया जाए तो इससे घर में बुरे प्रभाव दिखने लग जाते हैं। वहीं, अक्सर आपने देखा होगा कि कई लोग घर के भीतर तो टॉयलेट बनवाते ही हैं लेकिन घर की छत पर भी टॉयलेट का निर्माण करवाते हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि ऐसा करना सही है या गलत, तो चलिए जानते हैं कि घर की छत पर टॉयलेट होना शुभ है या अशुभ।

घर की छत पर टॉयलेट होने से क्या होता है? (What Happens If We Build Toilet At Home Terrace?)

South west toilet is good or bad

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की छत पर टॉयलेट बनाना अशुभ माना जाता है। छत घर का सबसे ऊपरी हिस्सा होता है और वास्तु शास्त्र में इसे महत्वपूर्ण माना जाता है। यह ब्रह्मांडीय ऊर्जाओं से सीधा संपर्क स्थापित करता है। छत पर टॉयलेट बनाने से नकारात्मक ऊर्जा जो कि टॉयलेट से जुड़ी होती है इस सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बाधित कर सकती है, जिससे घर में ऊर्जा का असंतुलन पैदा होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, छत पर टॉयलेट बनाने से घर के सदस्यों को वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन का आगमन बाधित हो सकता है और अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। यह भी माना जाता है कि छत पर टॉयलेट की उपस्थिति घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। इससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां और शारीरिक कष्ट हो सकते हैं।

North west toilet is good or bad

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर की छत पर टॉयलेट होने से नकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह के कारण घर के सदस्यों में मानसिक तनाव, अशांति और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। घर का वातावरण नकारात्मकता से भर सकता है। छत पर टॉयलेट बनाने से अन्य वास्तु दोष भी उत्पन्न हो सकते हैं जो घर की सुख-शांति और समृद्धि को प्रभावित कर सकते हैं। यह घर की बाकी जगहों जैसे पूजा घर या रसोई के साथ ऊर्जा के टकराव का कारण बन सकता है।

यह भी पढ़ें:टॉयलेट के आसपास नहीं होनी चाहिए ये चीजें, रुक जाती है घर की उन्नति

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • घर की किस दिशा में टॉयलेट होना शुभ होता है?

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम दिशा में टॉयलेट बनाना शुभ माना जाता है।