(best direction for pen holder) घर में किसी भी चीज को रखने के लिए सही दिशा में जानना बेहद जरूरी माना जाता है, वरना इसका असर व्यक्ति के जीवन पर अशुभ पड़ता है और उसे कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ जाता है। ऐसे में कई लोग पेन को लिखने के बाद कहीं न कहीं रख देते हैं और आमतौर पर भारतीय घरों में पेन होल्डर होने के बावजूद उसे सही दिशा में नहीं रखा जाता है। जिससे अशुभ परिणाम झेलना पड़ जाता है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि पेन होल्डर को किस दिशा में रखना शुभ माना जाता है।
घर में पेन होल्डर को उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को पढ़ाई में सफलता (सफलता प्राप्ति उपाय)मिलती है और उसे कभी किसी मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ता है।
पेन होल्डर सकारात्मक ऊर्जा (सकारात्मक ऊर्जा उपाय)का केंद्र माना जाता है। इसलिए अगर आपके घर में पेन होल्डर में पेन नहीं रखें और इसके अलावा किसी भी दिशा में रखें हैं, तो इसे तुरंत ही हटा दें और होल्डर में ही रखें।
इसे जरूर पढ़ें - वास्तु अनुसार स्टोर रूम में नहीं रखनी चाहिए ये चीजें
पेन होल्डर में बिना कैप के पेन को नहीं रखना चाहिए। इससे घर में कलह-क्लेश की स्थिति पैदा होती है और व्यक्ति को काम में कभी सफलता नहीं मिलती है। इसलिए भूलकर भी बिना कैप के पेन को पेन होल्डर में न रखें।
अगर आप घर में पेन होल्डर रख रहें हैं, तो नीले रंग का पेन होल्डर रखें। यह शांति और शुद्धता का प्रतीक है। इसलिए पेन होल्डर को रखते समय इन बातों का ध्यान अवश्य रखें।
इसे जरूर पढ़ें - बच्चे की स्कूल बुक्स रखते समय ना करें ये वास्तु मिसटेक्स
ऑफिस में पेन होल्डर को पूर्व दिशा में रखें। इससे व्यक्ति को कभी भी असफलता का सामना नहीं करना पड़ेगा और शुभ परिणाम की भी प्राप्ति हो सकती है। वहीं वास्तु के अनुसार अगर ऑफिस में बैठा जाए, तो इससे व्यक्ति को जीवन में हमेशा तरक्की मिलती है। इसलिए ऑफिस में सही दिशा में बैठने के साथ पेन होल्डर को भी उसी दिशा में रखें। इससे पदोन्नति की प्राप्ति हो सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।