Vastu Tips For Interview: जॉब इंटरव्यू से पहले करें ये 2 वास्तु उपाय, मिल सकती है मनचाही नौकरी

Job Interview Vastu Tips: अगर आपको भी जॉब मिलने में परेशानी हो रही है, तो ऐसे में जरूरी है कि आप वास्तु के कुछ ऐसे उपायों को करें। जिसे करने से आपको मनचाही नौकरी मिल जाए। इसके लिए पंडित जी से लें जानकारी।
image

अच्छी नौकरी हर कोई चाहता है। लेकिन ऐसी नौकरी आसानी से मिल जाए। ऐसा बहुत कम हो पाता है। अगर आप किसी नौकरी की तलाश में हैं और इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, तो मेहनत और आत्मविश्वास के साथ-साथ कुछ आसान वास्तु उपाय भी आपकी मदद कर सकते हैं। पंडित जन्मेश द्विवेदी जी के द्वारा बताए गए तरीके से आपको जल्दी ही सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं दो असरदार वास्तु उपाय, जो इंटरव्यू में सफलता दिला सकते हैं।

इंटरव्यू पर जाने से पहले इस दिशा में जलाएं दीपक

वास्तु शास्त्र में उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे शुभ माना गया है। यह दिशा ज्ञान, बुद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक होता है। इंटरव्यू पर जाने से पहले सुबह स्नान करके इस दिशा की ओर मुंह करके घी या सरसों के तेल का दीपक जलाएं और अपने मन की इच्छा भगवान से प्रकट करें। यह उपाय आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता है और मानसिक शांति प्रदान करता है। साथ ही यह आपके प्रयासों को सकारात्मक दिशा देने में मदद मिलेगी।

2 - 2025-08-05T163913.222

जेब में रखें ये 2 खास चीजें

जब आप इंटरव्यू के लिए निकलें, तो अपनी जेब में तुलसी के पांच सूखे पत्ते या एक छोटा सा पोटली में काले तिल रखें। तुलसी पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होती है, जबकि काले तिल नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का कार्य करते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये वस्तुएं बुरी नजर से बचाते हैं, और भाग्य को सुधारने में मदद करते हैं।

1 - 2025-08-06T164349.476

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: क्या आप भी पहनते हैं फटे-पुराने अंडरगारमेंट? धन हानि के साथ हो सकते हैं कई बड़े नुकसान

वास्तु को सुधारने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • इंटरव्यू वाले दिन हल्के पीले या क्रीम रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। ये रंग सौम्यता और आकर्षण का प्रतीक होते हैं।
  • घर से निकलते समय दही और गुड़ खाकर निकलना भी शुभ फल देता है।
  • घर से निकलते समय भगवान के सामने हाथों को जरूर जोड़े।

वास्तु शास्त्र से आप अपनी दिशा और तरीकों को बदलकर जीवन में बदलाव ला सकते हैं। साथ ही, अपने आसपास की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं। साथ ही, अपने जीवन में परिवर्तन को ला सकते हैं। बस आपको अपने पंडित जी से इसकी जानकारी लेकर इसे सही तरीके से करें।

इसे भी पढ़ें: घोड़े की मूर्ति का मुख घर में किस दिशा में रखनी चाहिए?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP