अपने घर को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए हम सभी तरह-तरह के वॉलपेपर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप घर के किस कमरे की दीवार को वॉलपेपर की मदद से खूबसूरत बनाना चाहती हैं, यह बहुत अधिक मायने रखता है। यूं तो इन दिनों मार्केट में तरह-तरह के डिजाइन के वॉलपेपर मिलते हैं। लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप किसी भी वॉलपेपर को बस यूं ही चुन लें।
सही वॉलपेपर चुनकर आप अपने घर की पॉजिटिविटी को बढ़ा सकती हैं। मसलन, अगर आप अपने बेडरूम की वॉल पर वॉलपेपर लगाना चाहती हैं तो आपको ऐसे वॉलपेपर को चुनना चाहिए, जो पति-पत्नी के बीच के प्यार को ऐसे ही बरकरार रखे। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि कपल अपने बेडरूम में किस तरह के वॉलपेपर लगा सकते हैं-
जब आप अपने बेडरूम में (बेडरूम में रखें ये चीजें) वॉलपेपर लगा रही हैं तो आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसका कोई अर्थ जरूर होना चाहिए। वॉलपेपर पर फूल-पत्तियां बनी हो सकती हैं या फिर कोई ज्योमेट्रिकल डिजाइन हो सकता है।
लेकिन यह ध्यान रखें कि वॉलपेपर पर एब्सट्रैक्ट डिजाइन नहीं होना चाहिए। वास्तु के अनुसार यह अच्छा नहीं माना जाता है। यह आपके मन में टेंशन पैदा करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: घर की सुख समृद्धि के लिए ध्यान रखें बेडरूम के ये 20 वास्तु टिप्स
बेडरूम में वॉलपेपर लगाते समय आपको रंग का भी खास ख्याल रखना चाहिए। मसलन, अगर आप बेडरूम की दक्षिण दिशा की दीवार पर वॉलपेपर लगा रही हैं तो उसमें महरून या गहरा पीला रंग ज्यादा होना चाहिए।
आपको काला रंग अवॉयड करना चाहिए। इसी तरह, उत्तर दिशा की दीवार पर व्हाइट या ऑफ व्हाइट कलर का वॉलपेपर लगाया जा सकता है। यूं तो उत्तर दिशा में नीला रंग काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन बेडरूम में इस रंग का वॉलपेपर लगाने से पति-पत्नी के रिश्तों में परेशानी आ सकती है। पूर्व दिशा में हरे रंग के वॉलपेपर लगाए जा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: घर में वास्तु के अनुसार लगाएं वॉलपेपर, सदैव बनी रहेगी खुशहाली
अगर आप अपने बेडरूम में थ्री डी वॉलपेपर लगाना चाहती हैं तो आपको उसे केवल उत्तर या पूर्व दिशा (वास्तु के अनुसार पूर्व दिशा में रखें यह चीजें) की दीवार पर ही लगाएं। आपको इसे कभी भी दक्षिण या पश्चिम दिशा की दीवार पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
बेडरूम में वॉलपेपर लगाते समय आपको कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए। मसलन-
आप बेडरूम में एक या दो से ज्यादा दीवार पर वॉलपेपर ना लगाएं। कुछ लोग चारों दीवार पर वॉलेपर लगाते हैं, लेकिन ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता।
इसी तरह आपको सिंथेटिक वॉलपेपर से बचना चाहिए। यह टॉक्सिक हो सकते हैं और इससे आपकी हेल्थ पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।
बेडरूम में वॉलपेपर लगाते समय उसमें बहुत अधिक जोड़ नहीं होने चाहिए। कभी-कभी वॉलपेपर कम पड़ जाता है और हम वहां पर वॉलपेपर का टुकड़ा लगा देते हैं। लेकिन ऐसा करने से बेडरूम में नेगेटिविटी पैदा हो सकती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।