वास्तु शास्त्र में घर में पेड़-पौधे लगाने का विशेष महत्व माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि घर में इन्हें लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर-परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। पेड़-पौधौं को देवी-देवता का स्वरूप माना गया है। इसलिए इसे कई लोग दिन के हिसाब से सही स्थान और दिशा में लगाते हैं। ताकि व्यक्ति को कभी भी किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। अब ऐसे में सवाल है कि क्या घर के सामने पपीता का पेड़ लगा सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
क्या घर के सामना पपीता का पेड़ लगाया जा सकता है?
वास्तु शास्त्र में पपीता का पेड़ कभी भी घर के सामने नहीं लगाना चाहिए। अगर ये पेड़ अपने आप भी उग जाए, तो शुरुआत में इसे खोदकर दूसरे स्थान पर लगा देना चाहिए। इसके अलावा अगर अगर पपीता का पेड़ बड़ा हो गया है, तो फल जब आने बंद हो जाएं, तो पपीता के पेड़ को काटने के बजाए, इसके तने में छेद करके हींग भर देना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि पपीता का पेड़ घर के सामने लगाने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है और घर-परिवार में सुख-शांति की कमी आने लग जाती है। इसलिए घर के सामने पपीता का पेड़ लगाने से बचें। आपको बता दें, अगर आप पीपता के पेड़ के तने में हींग लगाने से घर में आने वाले सभी संकटों से छुटकारा मिल जाता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पपीता के पेड़ में पितरों का वास माना जाता है। इसलिए इस पेड़ को घर में नहीं लगाना चाहिए। इतना ही नहीं, ऐसी मान्यता है कि घर में पीपल का पौधा लगाने से संतान पर हमेशा कष्ट बना रहता है। इसलिए घर के सामने पपीता का पेड़ लगाने से बचें।
इसे जरूर पढ़ें - घर की दक्षिण दिशा में जरूर लगाएं ये पौधे, कभी नहीं होगी धन की कमी
घर के आंगन में न लगाएं पपीता का पेड़
अगर आप घर के आंगन में पपीता का पड़ लगा रहे हैं, तो यह अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि आंगन में इस पेड़ को लगाने से घर में हमेशा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है और घर-परिवार में कभी भी सुख-शांति नहीं रहती है। साथ ही घर में हमेशा कलह-क्लेश की स्थिति बनी रहती है। इसलिए घर के आंगन में भी पपीता का पेड़ न लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें - उत्तर दिशा में रखे जा सकते हैं ये पौधे, जीवन में आएंगी खुशियां
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों