क्या घर में रख सकते हैं काले रंग का मटका?

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में मटका अवश्य होना चाहिए। हालांकि घर में कौन सा मटका रखना ठीक है इस बारे में लोगों को कम ही पता होता है। मटके मिट्टी के रंग और काले रंग के आते हैं। 

kya ghar mein kala matka rakh sakte hain

Ghar Mein Kala Matka Rakhne Se Kya Hoga: आपको हर घर में एक वस्तु गर्मियों के दौरान अवश्य देखने को मिलेगी और वो है मटका। गर्मियों के दौरान घरों में मटके का इस्तेमाल बढ़ जाता है। यूं तो मटका सिर्फ एक जल रखने की वस्तु है लेकिन वास्तु शास्त्र में इसका बहुत महत्व एवं विशेष स्थान माना गया है।

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में मटका अवश्य होना चाहिए। हालांकि घर में कौन सा मटका रखना ठीक है इस बारे में लोगों को कम ही पता होता है। मटके मिट्टी के रंग और काले रंग के आते हैं। मिट्टी के रंग का मटका रखना तो शुभ लेकिन क्या घर में काला मटका रख सकते हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं।

घर में काले रंग का मटका रखने से क्या होगा? (What Happens If We Keep Black Earthen Pot At Home)

is it ok to keep black earthen pot at home

घर में मटका होना वास्तु के लिहाज से बहुत शुभ माना जाता है। मटका घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है और सकारात्मकता को बढ़ाता है। साथ ही, घर का वास्तु दोष भी नष्ट करता है। वहीं, घर में काले रंग का मटका अगर रखना चाहते हैं तो रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें:घर में कैसा मंदिर रखना होता है शुभ?

घर में काला मटका रखने के भी कई लाभ होते हैं। असल में घर में अगर काला मटका रखा जाए तो इससे घर की नकारात्मकता जल्दी दूर होती है और बुरी शक्तियां या बुरी नजर भी घर को नहीं लगती है। अगर कुछ बुरा होने वाला होता है तो काले रंग का मटका फूट जाता है।

यह भी पढ़ें:क्या घर की छत पर रख सकते हैं कूड़ेदान?

ऐसा माना जाता है कि काला मटका अगर घर में हो तो राहु का दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ता है। इसके अलावा, घर में काला मटका होता है तो शनिदेव भी प्रसन्न रहते हैं। काला रंग शनिदेव का प्रिय है और काले रंग के मटके के कारण शनि देव की वक्र दृष्टि परेशान नहीं करती है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि क्या काले रंग का मटका घर में रख सकते हैं और अगर हां तो किस दिशा में और किन नियमों के साथ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: shutterstock, amazon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP