कपूर का इस्तेमाल पूजा-पाठ में विशेष रूप से किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में कपूर जलाने से खुशहाली बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। कपूर एक ऐसी सामग्री है जिसे सकारात्मकता से जोड़ा जाता है और यह घर की किसी भी बुरी शक्ति को दूर करने में मदद करता है। वास्तु के अनुसार जब आप कपूर जलाते हैं तो इसका धुआं सभी देवी-देवताओं को आकर्षित करने में मदद करता है।
हिंदू मान्यताओं के अनुसार इसका उपयोग देवताओं को प्रसन्न करने का एक तरीका है, इसलिए इसे कई अनुष्ठानों जैसे हवन आदि में भी प्रयोग किया जाता है। वास्तु की मानें तो यदि आप कपूर में कुछ विशेष चीजें मिलाकर जलाती हैं और इसका धुंआ पूरे घर में फैलने देती हैं तो ये बहुत फलदायी होता है। कपूर जलाना सर्वशक्तिमान के साथ सामंजस्य बनाए रखने का प्रतीक है।
ऐसी मान्यता है कि जिस तरह कपूर जलाने पर कोई अवशेष नहीं बचता है और यह पूरी तरह हवा में समाहित हो जाता है, उसी प्रकार इसे घर में जलाने से आपके मन का अहंकार भी दूर होता है। आइए वास्तु एक्सपर्ट डॉ मधु कोटिया से जानें कि आपको कपूर में कौन सी चीजें मिलाकर जलानी चाहिए जिससे खुशहाली बनी रहे और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके।
कपूर के साथ लौंग जलाएं
![burning camphor and clove benefits]()
- घर में रात के समय यदि आप कपूर और लौंग एक साथ जलाती हैं तो यह घर के आस-पास की हवा को शुद्ध करने में मदद करता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करता है और कपूर की सुगंध मन और शरीर पर शांत प्रभाव डालती है। ऐसा माना जाता है कि कपूर वास्तु दोषों को दूर करने के लिए एक शुभ सामग्री है।
- कपूर और लौंग को एक साथ जलाने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश तो होता ही है और यदि आपका पैसा किसी गलत जगह पर फंसा हुआ है तो इसे बाहर निकालने में मदद मिलती है।
- अगर आपका धन बिना वजह खर्च होता है और आपको इसका कारण भी पता नहीं लग पा रहा है तो आप एक बर्तन में (किस बर्तन में जलाना चाहिए लौंग और कपूर)
शाम के समय कपूर के साथ 5 लौंग जलाएं और कपूर की आरती करें। इससे आपके जीवन की समस्याएं दूर होती हैं।
- कपूर की सुगंध आस-पास की हवा को शुद्ध करती है जिससे मन, शरीर और आत्मा को शांति मिलती है।
- अगर आपके घर में किसी भी तरह के वास्तु दोष हैं तो आप कपूर के साथ 11 लौंग जलाएं, इससे दोषों से मुक्ति मिलती है और घर में खुशहाली आती है।
इसे जरूर पढ़ें: घर में एक चम्मच लौंग जलाने के क्या हैं फायदे, एक्सपर्ट से जानें क्या होगा इसका असर
कपूर के साथ तेजपत्ता मिलाकर जलाएं
![camphor with bay leaves]()
- वास्तु की मानें तो यदि आप कपूर के साथ तेज पत्ते मिलाकर जलाते हैं तो यह बहुत शुभ वातावरण बनाने में मदद करता है। यदि आप किसी समस्या को भगाना चाहते हैं तो तेज में उस समस्या को लिखें और कपूर के साथ उसे जला दें, इससे समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।
- यदि आप कपूर के साथ तेज पत्ता जलाती हैं तो ये हवा में कई बैक्टीरिया की ख़त्म करके हवा को शुद्ध करता है और वातावरण को भी शुद्ध बनाए रखने में मदद करता है।
- यदि आपकी शादी में समस्याएं आ रही हैं तो 5 तेज पत्ते कपूर के साथ जलाएं और अपनी मनोकामनाएं रखें। इससे जल्द ही आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति हो सकती है।
- कपूर अपने शुद्धिकरण गुणों के लिए जाना जाता है और इसका उपयोग विभिन्न आध्यात्मिक और सफाई अनुष्ठानों के लिए किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि कपूर जलाने से आसपास की ऊर्जा शुद्ध होती है, नकारात्मक ऊर्जा दूर होते हैं और इसे तेज पत्ते के साथ जलाने से अधिक सौहार्दपूर्ण वातावरण बनता है।
- तेजपत्ते को भी शुद्धिकारक की सामग्री माना जाता है, कपूर और तेज पत्ते का यह संयोजन वास्तु में ऊर्जा शुद्धि के लिए एक शक्तिशाली तरीका माना जाता है।
- कपूर और तेजपत्ता जलाना घर में आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाने के एक तरीके के रूप में देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि अनुष्ठान उच्च ऊर्जाओं के साथ संबंध बनाता है और रहने की जगह में आध्यात्मिक आशीर्वाद आमंत्रित करता है।
- कपूर के शांत करने वाले गुण, तेज पत्ते के सुखदायक गुणों के साथ मिलकर, तनाव से राहत दिलाते हैं और इससे दिमाग को शांत करने में मदद मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें: Camphor Remedies: आरती में करें कपूर का इस्तेमाल, मिलेंगे अनगिनत फायदे
कपूर के साथ जलाएं दालचीनी
![camphor with cinneman benefits]()
- वास्तु में मान्यता है की यदि आप कपूर और दालचीनी को एक साथ जलाते हैं तो इसका धुआं ग्रहों की गति को संतुलित करते है जिससे आपके घर की कोई भी बाधा दूर हो जाती है।
- माना जाता है कि कपूर और दालचीनी सूर्य और चंद्रमा की ऊर्जा से सम्बन्धित हैं। सूर्य जीवन शक्ति, ऊर्जा और सकारात्मकता से जुड़ा है, जबकि चंद्रमा भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसा माना जाता है कि कपूर और दालचीनी को एक साथ जलाने से इन ऊर्जाओं में संतुलन और सामंजस्य स्थापित होता है, जिससे संतुलन और कल्याण की भावना को बढ़ावा मिलता है।
- कपूर और दालचीनी का उपयोग कभी कुछ ग्रहों के प्रभाव को शांत करने के लिए इन करना भी जरूरी माना जाता है और ये नकारात्मक शक्तियों को दूर करता है।
अगर आप भी कपूर के साथ यहां बताई गई चीजों को मिलाकर जलाते हैं तो ये जीवन में खुशहाली बनाए रखने का अच्छा तरीका है। यह नहीं इससे आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com