घर के मुख्य द्वार पर लोग तरह-तरह की चीजें रखते हैं। कोई घर के मेन डोर पर पौधे रखना पसंद करता है तो पेंटिंग लगाना पसंद करता है। कुछ लोग तो घर को बुरी नजर से बचाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर नमक की पोटली, नजर बट्टू, शुभ चिन्ह आदि चीजें भी टांगना या लगाना पसंद करते हैं। वहीं, घर के मुख्य द्वार पर कुछ लोग शीशा भी लगाते हैं ताकि घर के फ्रंट पार्ट का लुक खुबसूरत आए, लेकिन क्या वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर शीशा लगाना ठीक है। आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से इस बारे में।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि मिरर एक ऐसी वस्तु है जिससे किसी भी प्रकार की ऊर्जा टकराकर वापस चली जाती है। ऐसे में अगर घर के मुख्य द्वार पर मिरर लगाया जाए तो इससे नकारात्मक ऊर्जा तो वापस लौट ही जाएगी लेकिन सकारात्मक ऊर्जा भी घर में प्रवेश नहीं कर पाएगी। ऐसे में घर के मुख्य द्वार पर मिरर नहीं लगाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: घर में इन चीजों की जगह बदलने से दूर हो सकता है वास्तु दोष
वास्तु शास्त्र कहता है कि घर के मुख्य द्वार पर शीशा लगाने से तरक्की रुकती है। सफलता प्राप्ति में अनेक प्रकार की बाधाएं आने लगती हैं। ऐसे में घर के मेन डोर पर शीशा लगाने से बचना चाहिए। ऐसा भी माना जाता है कि घर के मेन डोर पर शीशा लगाने से घर की आर्थिक स्थिति में गिरावट आने लगती है और दरिद्रता घर में प्रवेश कर जाती है।
यह भी पढ़ें: गुग्गल धूप के इन सरल उपायों से दूर करें घर का वास्तु दोष
वहीं, कुछ लोग घर के मेन डोर पर अलग से शीशा नहीं लगाते हैं लेकिन घर के मुख्य दरवाजा ही ऐसा बनवा देते हैं जिसमें मिरर लगा हो। इससे घर का एंट्रेंस भले ही आकर्षक लगे लेकिन वास्तु की दृष्टि से देखा जाए तो इससे घर में वास्तु दोष लगता है और पारिवारिक शांति भंग हो जाती है। घर में हर समय भयंकर क्लेश का माहौल बना रहता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर घर के मुख्य द्वार पर शीशा यानी कि मिरर लगाना चाहिए या नहीं और क्या है इसके पीछे का तर्क।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।