क्या मनी प्लांट को घर के मुख्य द्वार पर रखना ठीक है? जानें वास्तु के नियम

घर में पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि पौधों का भी एक निश्चित स्थान है और दिशा होती है। अगर हम इन्हें वास्तु के नियमों के अनुसार रखते हैं तो खुशहाली आती है। 
vastu for money  plant astrology

मनी प्लांट सहित कई अन्य पौधों का स्थान, सद्भाव बनाए रखने और धन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। मनी प्लांट को घर के कुछ विशेष स्थानों पर भी लगाने की सलाह दी जाती है और कुछ स्थानों पर न रखने की बात कही जाती है। ऐसे ही एक सवाल यह भी उठता है कि क्या इस पौधे को घर के मुख्य द्वार पर रखा जा सकता है? आइए वास्तु एक्सपर्ट डॉ मधु कोटिया से जानें इसके बारे में विस्तार से।

मनी प्लांट का महत्व

can we place money plant at main door

मनी प्लांट को आमतौर पर सौभाग्य, धन और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसके हरे-भरे पत्ते और दूर तक फैलती हुई डालियां विकास और समृद्धि का संकेत देती हैं।

यह पौधा न केवल अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इसके कई वास्तु लाभ भी हैं। मनी प्लांट आपके घर के वातावरण को शुद्ध रखने में मदद करता है और घर में सुख-शांति बनाए रखता है। इसकी हरियाली से वातावरण सकारात्मक बना रहता है और आस-पास की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। वास्तु की मानें तो घर के सही स्थान और दिशा में लगा हुआ यह पौधा आपके घर के लिए धन को आकर्षित करता है।

क्या घर के प्रवेश द्वार पर मनी प्लांट रखना ठीक है

मनी प्लांट को घर के सही स्थान में लगाना बहुत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ये धन को आकर्षित करता है और घर में सदैव माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

जब बात इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाने की आती है तो इसे आप मुख्य द्वार पर लगा सकते हैं, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि यह पौधा घर के बाईं तरफ लगा हुआ होना चाहिए और ऐसे स्थान पर लगाना चाहिए जहां से कोई बाहरी व्यक्ति इसकी पत्तियां या टहनी न तोड़ सके। इसे लगाते समय ध्यान देने की जरूरत होती है कि इसकी टहनियां जमीन ओर न जाएं और इनके ऊपर की तरफ बांध देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: क्या घर में एक साथ दो मनी प्लांट रख सकते हैं?

किस स्थान पर मनी प्लांट नहीं लगाना चाहिए

where to place money plant

वास्तु की मानें तो मनी प्लांट को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से परिवार के सदस्यों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और घर में आर्थिक तंगी आ सकती है।

इससे आपके घर की उन्नति रुक सकती है। आपको इस पौधे को प्रवेश द्वार के ठीक सामने कभी भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे ऊर्जा का प्रवेश रुक सकता है और इस पौधे की पूर्ण सकारात्मक ऊर्जा भी नहीं मिल पाती है। इसके साथ ही आपको मनी प्लांट को कभी भी सूखने नहीं देना चाहिए। मान्यता है कि सूखा हुआ पौधा घर के लिए नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत बनता है।

इसे भी पढ़ें:Vastu Tips: क्या मनी प्लांट को बेडरूम में रखा जा सकता है?

मुख्य द्वार पर मनी प्लांट रखने से क्या होता है

मुख्य द्वार पर मनी प्लांट रखने के कई फायदे और नुकसान हो सकते हैं। वास्तु के अनुसार, यदि आपके घर का मनी प्लांट कोई अन्य व्यक्ति तोड़कर अपने घर में लगा लेता है, तो इससे आपके घर में धन की हानि हो सकती है। यह स्थिति आपके धन के प्रवाह को प्रभावित कर सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकती है। इसलिए, इसे मुख्य द्वार पर रखने से पहले सावधानी बरतना महत्वपूर्ण है।

इसके अलावा, घर के बाहर मनी प्लांट लगाने से धन प्रवाह में रुकावट आ सकती है। यदि मनी प्लांट सही दिशा और स्थान पर नहीं रखा गया है, तो यह नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। वास्तु शास्त्र में यह भी माना जाता है कि यदि पौधा किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा प्रभावित होता है, तो यह आपके धन और समृद्धि को अन्य स्थान पर ले जा सकता है। इसीलिए, मनी प्लांट को हमेशा सुरक्षित और आंतरिक स्थान पर लगाना चाहिए, जहां यह केवल आपके परिवार के सदस्यों के लिए ही लाभकारी हो।

अगर आपके घर में मनी प्लांट लगा हुआ है तो आपको इसके नियमों का सही पालन करना चाहिए जिससे इसके पूर्ण लाभ मिलें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP