लड़कियों को घर की लक्ष्मी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में बेटी होती हैं, उस घर में बरकत बनी रहती है। इसलिए हर माता-पिता अपनी बेटी को बहुत प्यार से रखते हैं। लेकिन जब शादी की बात आती है, तो उसके बारे में सोचकर थोड़े परेशान हो जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल के टुकड़े को दूर करने की बात होती है। लेकिन माता-पिता इसकी तैयार भी काफी समय पहले से कर लेते हैं। उसके लिए सामान जोड़ते हैं। अच्छे से उसकी शादी करते हैं। इसके बाद गंगा स्नान करते हैं। इसपर भी कई सारे सवाल उठते हैं कि आखिर बेटी की शादी के बाद माता-पिता को गंगा स्नान क्यों करना होता है? चलिए आपको बताते हैं आखिर माता-पिता को स्नान के लिए क्यों कहा जाता है।
बेटी की शादी के बाद क्यों करते हैं गंगा स्नान
गंगा स्नान करना पुण्य की बात होती है। इसलिए हर कोई गंगा में डुबकी जरूर लगता है। लेकिन बेटी की शादी के बाद गंगा स्नाना का एक अलग ही महत्व होता है। शादी करने के बाद माता-पिता स्नान करने के लिए अलग से घाट जाते हैं, ताकि स्नान कर सके। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे बड़े-बुर्जग की कहावत आज भी कही जाती है कि बेटी की शादी कर ली मतलब गंगा स्नान कर लिया। इससे आपको स्वर्ग मिल गया। लेकिन इसके पीछ एक वजह और भी है। जिसे भी जानने के लिए कई लोग उत्साहित रहते हैं।
कन्यादान के बाद किया जाता है गंगा स्नान
हमारे शास्त्रों में कन्यादान सबसे बड़ा दान कहा जाता है। इसलिए माता-पिता शादी के समय ये संस्कार करते हैं। अपनी बेटी के हाथ पीले करते हैं। इसके बाद माता-पिता की बेटी किसी और घर की बहू बन जाती है। शादी के संपन्न होने के बाद माता-पिता गंगा स्नान करते हैं। ऐसा इसलिए ताकि अगर इस पूजा में किसी तरह का कोई विघ्हन डला हो तो इसका असर उनकी बेटी के जीवन में न पड़े। उनका जीवन सुखमय बीते। इसलिए गंगा स्नान किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: आखिर कब तक होगा 'कन्यादान'...क्या आपकी बेटी है दान का सामान या अभिमान?
गंगा स्नान कब कर सकते हैं
कई सारे लोग शादी के तुरंत बाद गंगा स्नान कर लेते हैं। लेकिन आप शादी के 1 साल के अंदर इसे कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये एक रसम की तरह होती है, जिसे पूरा करना होता है। इसलिए आप शादी के 1 साल पूरे होने से पहले स्नान करने के लिए गंगा घाट जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:शादी में कन्यादान को क्यों कहा जाता है महादान, जानें इसका महत्व
अगर आप भी अपनी बेटी की शादी के बाद गंगा स्नान करने के सवाल को लेकर सोच रहे हैं, तो इसके लिए आर्टिकल को जरूर पड़ें। इससे आपको गंगा स्नान का महत्व पता चल जाएगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों