द्रौपदी को पांचाली के नाम से भी जाना जाता है। पांचाली का अर्थ होता है पांच पतियों की पत्नी। ज्यादातर लोग यही जानते हैं कि जब अर्जुन द्रौपदी से स्वयंवर रचाकर माता कुंती के पास पहुंचे थे तब माता कुंती के मुंह से यह निकल गया था कि जो भी लाये हो पांचों भाई बांट लो और माता की आज्ञा मानते हुए द्रौपदी को पांचों पांडवों से विवाह रचाना पड़ा था, लेकिन असल में द्रौपदी का पांचों पांडवों की पत्नी बनना एक छल का परिणाम था जो उन्होंने भगवान शिव के साथ किया था। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें इस बारे में बताया। आइये जानते हैं क्या है पूरी कहानी।
द्रौपदी जब यज्ञ से प्रकट हुई थीं तब उन्होंने भगवान शिव की तपस्या करना शुरू कर दिया था। द्रौपदी मनवांछित वर की इच्छा से रोजाना भगवान शिव की पूजा करती थीं और घोर तप कर उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करती थीं।
यह भी पढ़ें: इस मंदिर में मिला था भगवान विष्णु को भयंकर श्राप से छुटकारा, जानें क्या है मान्यता
एक दिन उनकी पूजा एवं तप से खुश होकर भगवान शिव ने उन्हें दर्शन दिए और वरदान मांगने को कहा। तब द्रौपदी ने भगवान शिव से सभी गुणों से सज्ज एक वर मिलने की इच्छा जताई। द्रौपदी को अवगुण रहित एक पति चाहिए था।
भगवान शिव ने द्रौपदी को समझाने का प्रयास किया कि मनुष्य लोक में जन्में हर व्यक्ति में कोई न कोई कमी होती है, ऐसे में यह संभव नहीं कि सर्व गुणों से संपन्न उन्हें कोई वर मिले। तब द्रौपदी ने भूलवश भगवान शिव से छल किया।
द्रौपदी ने भगवान शिव से कहा कि वह एक भजन उन्हें सुनाना चाहती हैं। असल में वह भजन नहीं था बल्कि दो पंकित्यों में वर्णन था कि उन्हें कैसा पति चाहिए। भजन सुन भगवान शिव द्रौपदी की चाल समझ गए लेकिन फिर भी वरदान दे दिया।
यह भी पढ़ें: हनुमान जी का वाहन क्या है? जानें उनके अस्त्रों-शास्त्रों से भी जुड़े रहस्य
इसके बाद द्रौपदी के विवाह सबसे पहले अर्जुन से हुआ और फिर माता कुंती की एक भूल के कारण वह पांचों पांडवों की अर्धांगिनी बन गईं। जब द्रौपदी का पांचों पांडवों से विवाह संपन्न हुआ तब श्री कृष्ण ने उन्हें उनके छल की याद दिलाई।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कैसे द्रौपदी बनी पांच पतियों की पत्नी और क्या है इसके पीछे की रोचक कथा। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।