Takiye Ke Niche Morpankh Rakhne Ke Labh: ज्योतिष शास्त्र में मोरपंख को बहुत शुभ और लाभकारी माना जाता है। मोरपंख को ज्योतिष में इतना प्रभावशाली बताया गया है कि अगर घर में मोरपंख लाकर रखा जाए तो इससे घर का संकट दूर हो जाता है और घर में मौजूद नकारात्मकता भी नष्ट हो जाती है। इसके अलावा, ऐसा भी माना जाता है कि मोरपंख की रोजाना पूजा करने से भगवान श्री कृष्ण की कृपा भी प्राप्त होती है। वहीं, अगर घर में मोरपंख को अलग-अलग जगहों पर रखा जाए तो भिन्न-भिन्न प्रभाव दिखाई देने लगते हैं। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि तकिये के नीचे मोरपंख रखने से कई लाभ मिलते हैं। आइये जानते हैं उन लाभों के बारे में विस्तार से।
तकिये के नीचे मोरपंख रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और नकारात्मक ऊर्जा या यूं कहें कि बुरी शक्तियां हमे प्रभावित नहीं कर पाती हैं। साथ ही,मानसिक शांति की अनुभूति भी होने लगती है।
यह भी पढ़ें: क्या तकिये के नीचे रखनी चाहिए भगवद गीता?
ऐसा माना जाता है कि तकिये के नीचे अगर मोर का पंख रखा जाए तो इससे आर्थिक लाभ की स्थिति पैदा होती है। असल में मोरपंख धन आकर्षित करने के लिए भी जाना जाता है। इसके प्रभाव से घर की तंगी दूर होगी।
तकिये के निचे मोरपंख रखने से घर की दरिद्रता चली जाती है। इसके पीछे का कारण यह माना जाता है कि लक्ष्मी हमेशा रात्रि में पलायन करती हैं ऐसे में मोरपंख के कारण उनका वास स्थाई रूप से घर में होता है।
यह भी पढ़ें: Bhagavad Gita: भगवद गीता के पाठ से मिलेंगे आपको ये अनूठे लाभ
तकिये के नीचे मोरपंख रखने सौभाग्य में वृद्धि होती है। अगर आपका भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है तो अपने तकिये के नीचे मोरपंख रखकर सोएं और मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें। इससे भाग्य का साथ मिलेगा।
मोरपंख तकिये के नीचे रखकर सोने से बुरे सपनों से छुटकारा मिल जाता है और अचानक कभी भी रात्रि में नींद नहीं खुलती है। तनाव भी दूर होता है। आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर तकिये के नीचे मोरपंख रखने से क्या होता है और क्या है उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।