
हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में तुलसी के पौधे को मात्र एक पौधा नहीं बल्कि साक्षात देवी लक्ष्मी का रूप माना गया है। घर के आंगन में हरी-भरी तुलसी सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक होती है। अक्सर हम देखते हैं कि तुलसी के गमले की मिट्टी का रंग अचानक बदलने लगता है। कभी वह भूरी से लाल हो जाती है तो कभी पीली। विज्ञान की दृष्टि में यह पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिट्टी के रंग में यह बदलाव आने वाले समय और ग्रहों की स्थिति का बड़ा संकेत देता है। मिट्टी का रंग बदलना सीधे तौर पर आपके घर की ऊर्जा और कुंडली के ग्रहों से जुड़ा होता है जिसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। आइये जानते हैं इस बारे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।
अगर आपके तुलसी के गमले की मिट्टी अचानक लाल दिखाई देने लगे तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह मंगल ग्रह की सक्रियता या उसकी अशुभता का संकेत हो सकता है। मंगल को अग्नि और क्रोध का कारक माना जाता है।

मिट्टी का लाल होना संकेत देता है कि घर में कलह-क्लेश बढ़ सकता है या परिवार के किसी सदस्य को रक्त से जुड़ी समस्याएं या दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है। यह इस बात का भी प्रतीक है कि घर में 'पितृ दोष' या 'भूमि दोष' का प्रभाव बढ़ रहा है जिसके कारण प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद पैदा हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- क्या आपके घर में भी नहीं टिकता है पैसा? तुलसी की जड़ के ये 3 उपाय कर सकते हैं मालामाल
तुलसी के पास की मिट्टी का पीला पड़ जाना गुरु ग्रह से संबंधित माना जाता है। बृहस्पति को सुख, सौभाग्य और ज्ञान का कारक माना जाता है। अगर मिट्टी पीली हो रही है तो इसका अर्थ है कि घर की बरकत रुक सकती है या शुभ कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं।
ज्योतिष के अनुसार, यह इस बात का संकेत है कि घर के सदस्यों का भाग्य साथ नहीं दे रहा है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पीली मिट्टी यह भी दर्शाती है कि घर में आध्यात्मिक ऊर्जा कम हो रही है और नकारात्मकता प्रवेश कर रही है।
यह भी पढ़ें- Tulsi Vastu Tips: घर पर तुलसी का पौधा लगाते वक्त रखें इन 20 बातों का ध्यान, हो जाएंगी मालामाल
ज्योतिष में तुलसी के पौधे का सीधा संबंध बुध ग्रह से होता है। बुध हरियाली और बुद्धि का प्रतीक है। जब किसी विशेष ग्रह जैसे मंगल या शनि की अशुभ दृष्टि घर पर पड़ती है तो बुध के प्रभाव वाली तुलसी सबसे पहले उसे झेलती है।

मिट्टी का रंग बदलना दरअसल एक 'चेतावनी' है कि आपके ग्रह नक्षत्र अनुकूल नहीं चल रहे हैं। अगर मिट्टी के साथ-साथ पत्तियां भी पीली होकर गिरने लगें तो यह व्यापार में घाटे या बुद्धि के भ्रमित होने का संकेत माना जाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।